सैम-ए ने जोश टोना को तकनीकी नॉकआउट से हराकर ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की

Sam A Gaiyanghadao Josh Tonna 1920X1278 6 768x512

2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ ने सबसे बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई एथलीट्स में से एक के खिलाफ जीत दर्ज कर खुद को और भी बेहतर चैंपियन साबित कर दिया है।

36 वर्षीय एथलीट ने ONE: REIGN OF DYNASTIES में जोश “टाइमबॉम्ब” टोना को हराकर अपने ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया।

Sam-A 🇹🇭 knocks out Josh Tonna in the second round 🔥🔥🔥

🔥 WHAT A FINISH 🔥Sam-A 🇹🇭 knocks out Josh Tonna in the second round to retain the ONE Strawweight Muay Thai World Title! #ReignOfDynasties

Posted by ONE Championship on Friday, October 9, 2020

मैच की शुरुआत में सैम-ए और टोना ने एक-दूसरे को जैब्स लगाए, लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने एक-दूसरे के प्रदर्शन को परखना शुरू कर दिया।

पहले टोना ने Evolve टीम के स्टार के पैरों और सिर पर किक्स लगानी शुरू कीं। वहीं, डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन ने जवाब में अपने प्रतिद्वंदी के पेट के हिस्से को क्षति पहुंचानी शुरू की।

चैलेंजर ने धैर्य ना खोते हुए सैम-ए के चेहरे पर जैब्स लगाए और इन प्रभावशाली स्ट्राइक्स को झेलने के बाद भी लैजेंड एथलीट के प्रदर्शन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।

Sam A Gaiyanghadao Josh Tonna 1920X1278 4.jpg

शुरुआती 2 मिनटों में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे मॉय थाई लैजेंड बचने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा इसलिए था क्योंकि वो टोना के प्रदर्शन को परख रहे थे। जैसे ही चैंपियन को ऑस्ट्रेलियाई स्टार की रणनीति का अंदाजा हुआ, उन्होंने जबरदस्त अंदाज में अटैक करना शुरू कर दिया।

सैम-ए ने लेफ्ट हाई किक्स लगाईं, जिन्होंने टोना को झकझोर कर रख दिया। उसके बाद उन्होंने दाईं ओर भी किक्स से प्रहार किया और टोना के पैरों को खूब क्षति पहुंचाई।

लेकिन टोना को सबसे ज्यादा क्षति स्ट्रेट लेफ्ट पंच और लेफ्ट हाई किक ने पहुंचाई। जब “टाइमबॉम्ब” ने इन मूव्स को काउंटर करने की कोशिश की तो Evolve टीम के स्टार ने तेजी के साथ 3 पंच लगाए।

Sam A Gaiyanghadao Josh Tonna 1920X1278 5.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत टोना के लिए अच्छी रही, जो फ्रंटफुट पर रहकर सैम-ए को पंच लगाकर क्षति पहुंचा रहे थे। लेकिन क्लिंचिंग उन पर भारी पड़ी क्योंकि सैम-ए ने क्लिंचिंग गेम में रहते हुए नी स्ट्राइक लगाई और ऑस्ट्रेलियाई स्टार को ग्राउंड पर गिराया।

“टाइमबॉम्ब” के लिए मुश्किलें अब कम नहीं होने वाली थीं। जैसे ही उन्होंने पुश किक लगाई, थाई स्टार ने उसके जवाब में दमदार लेफ्ट हैंड लगाया और इसी की मदद से सैम-ए ने राउंड का पहला नॉकडाउन स्कोर किया।

टोना अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे, लेकिन सैम-ए ने आगे आकर लेफ्ट हाई किक्स और राइट हुक्स की बरसात कर दी।

एक लो किक से Muay U टीम के प्रतिनिधि नीचे गिर पड़े, इसलिए रेफरी ने उनके लिए 8-काउंट भी शुरू किए। इस बार भी वो मैच में डटे रहे लेकिन उनकी हार अब दूर नहीं थी।

Sam A Gaiyanghadao Josh Tonna 1920X1278 3.jpg

राउंड के आखिरी मिनट में ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने पुश किक लगाकर सैम-ए को बैकफुट पर जाने को मजबूर किया। लेकिन थाई लैजेंड द्वारा लगाए गए एक और लेफ्ट हैंड के तुरंत बाद रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

मैच दूसरे राउंड में 2 मिनट 30 सेकंड बीत जाने के बाद समाप्त हुआ।

इस TKO (तकनीकी नॉकआउट) जीत के बाद सैम-ए का रिकॉर्ड अब 370-47-9 का हो गया है और उन्होंने साबित भी कर दिया है कि वो ही असली ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए vs टोना

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4