एको रोनी सपुत्रा ने फिर से पहले राउंड में सबमिशन जीत हासिल की

Eko Roni Saputra Murugan Silvarajoo mixed martial arts 1920X1278 6 768x511

एको रोनी सपुत्रा ने अपनी शानदार रचनात्मकता का प्रयोग करते हुए ONE Championship में पहले राउंड में लगातार तीसरी जीत हासिल की।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को सिंगापुर में हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES के 63.5 किलोग्राम कैच वेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में इंडोनेशियाई स्टार ने मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू को एक अनोखा शोल्डर लॉक लगाकर पहले राउंड में मात दी।

Eko Roni Saputra 🇮🇩 takes out Murugan with a CRAZY submission 👀

Eko Roni Saputra 🇮🇩 takes out Murugan Silvarajoo with a CRAZY submission in the first round 👀 #ReignOfDynasties

Posted by ONE Championship on Friday, October 9, 2020

मैच की पहली घंटी बजने के साथ ही दोनों एथलीट्स सर्कल में बीच में खड़े थे, लेकिन पहला वार सिल्वाराजू की तरफ से आया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को लो किक मारी। हालांकि, उसके बाद इंडोनेशियाई स्टार ने अटैक किया और “वुल्वरिन” को धकेलते हुए सर्कल वॉल की तरफ ले गए।

मलेशियाई एथलीट के पास बच निकलने का कोई मौका नहीं था, ऐसे में वो लो किक्स मारकर दबाव हटाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन Evolve के स्टार को यहां अपने जोरदार राइट हैंड लगाने का मौके मिल गए, सिल्वाराजू अब पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रहे थे।

Eko Roni Saputra Murugan Silvarajoo mixed martial arts 1920X1278 7.jpg

“वुल्वरिन” वहां कुछ भी नहीं कर पा रहे थे तो कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन ने अपने प्रतिद्वंदी को कैनवस पर पटक दिया और मलेशियाई एथलीट फिर खड़े नहीं हो पाए।

सपुत्रा ने साइड कंट्रोल पोजिशन से अपनी स्थिति मजबूत करनी शुरु की और सिल्वाराजू के सीधे हाथ को अलग करने का प्रयास किया। Evolve टीम के प्रतिनिधि ने अपने बाएं हाथ का प्रयोग करते हुए विरोधी के सीधे हाथ को जांघ और पिंडलियों के बीच में फंसा लिया।

Eko Roni Saputra Murugan Silvarajoo mixed martial arts 1920X1278 10.jpg

इंडोनेशियाई स्टार ने प्रतिद्वंदी के हाथ को इतना मोड़ा कि जब तक वो दर्द से करहाते हुए सबमिट करने पर मजबूर नहीं हो गए। सिल्वाराजू ने पहले राउंड के 2:29 मिनट पर टैप आउट किया।

अपने शानदार सबमिशन गेम की बदौलत सपुत्रा लगातार तीन जीत हासिल कर चुके हैं और वो फ्लाइवेट डिविजन के लिए एक बड़ा खतरा बनकर उभरे हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए Vs. टोना

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4