मैकलेरन ने टोइवोनन को पहले राउंड में नॉकआउट कर करियर की पहली हार दिलाई

Reece McLaren Aleksi Toivonen mixed martial arts 1920X1280 1 768x512

एक तरफ रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं, लेकिन ONE: REIGN OF DYNASTIES में उन्हें अपनी नॉकआउट पावर की मदद से जीत मिली है।

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को ONE के #5-रैंक के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर ने अलेक्सी “द जायंट” टोइवोनन को पहले राउंड में दमदार नी लगाते हुए उनके अपराजित रिकॉर्ड पर दाग लगा दिया है।

https://www.facebook.com/173291132694150/videos/671036423850454

दोनों अच्छे ग्रैपलर्स हैं, लेकिन मैच के शुरू होने के बाद से ही जबरदस्त स्टैंड-अप गेम देखने को मिला।

मैकलेरन शानदार अंदाज में अपने स्टांस को बदल रहे थे और टोइवोनन को दमदार किक्स व पंच भी लगाए, लेकिन टोइवोनन भी जबरदस्त फ़ॉर्म में थे। उनकी किक्स में बहुत ताकत थी और दमदार लो स्ट्राइक्स का प्रभाव फिनलैंड के एथलीट पर साफ देखा जा सकता था।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने स्पिनिंग बैक किक लगाने का भी प्रयास किया और उससे पहले उनके राइट हैंड ने मैच का परिणाम लगभग तय कर दिया।

Reece McLaren Aleksi Toivonen mixed martial arts 1920X1280 3.jpg

जबरदस्त क्रॉस के प्रभाव से टोइवोनन बैकफुट पर जाने को मजबूर हो गए और उसके बाद कुछ प्रभावशाली स्ट्राइक्स ने फिनलैंड के स्टार को अपने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

“लाइटनिंग” को बढ़त मिल चुकी थी और इसके बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को मैच में वापसी का मौका ही नहीं दिया और निरंतर पंच व किक्स लगाते रहे।

पहले राउंड के आखिरी मिनट में मैकलेरन ने राइट नी लगाकर टोइवोनन की बॉडी को क्षति पहुंचाई। उस स्ट्राइक का प्रभाव इतना था कि Evolve टीम के स्टार अपनी सुध-बुध खो बैठे और उसके बाद एक पंच ने मैच को अंतिम रूप दिया।

Reece McLaren Aleksi Toivonen mixed martial arts 1920X1280 .jpg

मैच पहले राउंड में 4 मिनट 18 सेकंड बीतने के बाद समाप्त हुआ और मैकलेरन ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर फ्लाइवेट डिविजन के टॉप स्टार्स में जगह बनाई।

ये भी पढ़ें: ONE: REIGN OF DYNASTIES – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सैम-ए vs टोना

न्यूज़ में और

Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas