हू योंग पर जीत हासिल कर वर्ल्ड टाइटल मैच चाहते हैं रीस मैकलेरन – ‘वर्ल्ड टाइटल से एक फाइट दूर’

Kairat Akhmetov Reece McLaren ONE Fight Night 10 67

रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन अच्छी तरह से जानते हैं कि उन्हें उभरते हुए नॉकआउट आर्टिस्ट “वुल्फ वॉरियर” हू योंग के खिलाफ कहां बढ़त मिलेगी।

इस शनिवार को होने वाले ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova में उनका सामना फ्लाइवेट MMA मुकाबले में चीन के उभरते हुए स्टार से होगा।

पूर्व ONE Warrior Series सनसनी हू बैंकॉक में लगातार जीत हासिल करने के बाद उतरेंगे, जहां उन्होंने फ्लाइवेट MMA डिविजन में #5 रैंक हासिल की है।

उनमें से दो जीत नॉकआउट से जरिए आईं, जो कि उनकी स्ट्राइकिंग की क्षमता को दर्शाती है। इस बारे में “लाइटनिंग” ने onefc.com को बताया:

“वो अच्छे स्ट्राइकर दिखते हैं। उनके राइट हैंड में काफी ताकत है। वो पूरी ताकत के साथ वार करते हैं।”

जहां एक तरफ “वुल्फ़ वॉरियर” ने 2023 में अपना नाम बनाया था, वहीं मैकलेरन वापसी की तैयारी में लगे हैं।

2022 में सबमिशन से दो जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को कज़ाकिस्तानी रेसलिंग पावरहाउस काइरत अख्मेतोव के खिलाफ ONE Fight Night 10 में हार का सामना करना पड़ा।

अब मैकलेरन ने इस करो या मरो के मुकाबले से पहले बताया:

“मुझे लगता है कि वो लगातार तीन फाइट जीत चुके हैं। उन्होंने उस शख्स को हराया, जिन्होंने युया वाकामत्सु को मात दी थी। मगर मुझे यहां जीत मिली तो काफी फायदा हो सकता है।”

कागज पर ये एक क्लासिक स्ट्राइकर बनाम ग्रैपलर का मुकाबला नजर आता है। मैकलेरन के नाम दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में नौ जीतों में छह सबमिशन शामिल हैं।

“लाइटनिंग” आश्वस्त हैं कि वो फिनिश हासिल कर लेंगे:

“ईमानदारी से कहूं तो ग्रैपलिंग के मामले में ONE Championship के फ्लाइवेट एथलीट्स से कहीं आगे हूं। जिउ-जित्सु, सबमिशन मुझे बढ़त दिलाते हैं और मैं इसका फायदा उठाऊंगा।”

रीस मैकलेरन का ध्यान आगे के बड़े मुकाबलों पर टिका है

ONE में 15 फाइट्स के अनुभवी रीस मैकलेरन का मानना है कि वो वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के काफी करीब हैं।

पिछले साल काइरत अख्मेतोव के खिलाफ हारने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपना ट्रेनिंग कैम्प Boonchu Gym से CMBT Training Centre कर लिया।

अब वो नए ट्रेनिंग कैम्प के बाद काफी आश्वस्त लग रहे हैं:

“मुझे हमेशा लगता है कि मैं वर्ल्ड टाइटल मैच से एक फाइट दूर हूं। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता। मैं नए कैम्प का हिस्सा बनने के बाद सबको हराने के लिए तैयार हूं।”

यकीनन ONE Fight Night 22 में मैकलेरन पर जीत उन्हें खिताबी मैच के काफी करीब पहुंचा देगी।

अगर उन्हें इस जीत के बाद वर्ल्ड टाइटल मैच नहीं मिला तो वो #2 रैंक के युया वाकामत्सु और #3 रैंक के डैनी किंगड को चुनौती देना पसंद करेंगे।

उन्होंने बताया:

“मैं पहले ही दिन से डैनी किंगड के खिलाफ मैच चाहता हूं, वो कहीं पहाड़ों में छिपे बैठे हैं। मुझे युया से भी मैच करना है। वो काफी शानदार मैच था। हम दोबारा एक दमदार मैच देंगे और देखेंगे कि किसने ज्यादा सुधार किया है।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.