ONE Fight Night 23 में होगी शिंजी सुज़ुकी Vs. स्टीफन कोरोदी मॉय थाई फाइट

Shinji Suzuki Han Zi Hao ONE 166 12 scaled

जापानी स्टार शिंजी सुज़ुकी और आयरिश फाइटर स्टीफन कोरोदी के बीच एक जोरदार बेंटमवेट मॉय थाई मैच ONE Fight Night 23: Buntan vs. Meksen के लिए बुक किया गया है।

शनिवार, 6 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ये दोनों दिलचस्प स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे।

सुज़ुकी ने पिछले साल Road to ONE: Japan टूर्नामेंट में लगातार जीत हासिल कर दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में जगह बनाई थी।

हालांकि, सुआब्लैक टोर प्रान49 के खिलाफ हार ने उनके डेब्यू पर पानी फिर दिया, लेकिन ONE 166 में Fujimakick Muay Thai Gym के प्रतिनिधि ने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ को हराकर जीत की लय दोबारा पाई।

उस मुकाबले में सुज़ुकी ने अपनी शानदार बॉक्सिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम की।

अब अपने पिछले सात मैचों में छह जीतने वाले, जिसमें से चार जीत नॉकआउट से आई, 38 वर्षीय स्टार जीत का क्रम जारी रखते हुए डिविजन के टॉप पर पहुंचने का प्रयास करेंगे।

कोरोदी की बात करें तो उन्होंने ONE Fight Night 18 में सुआब्लैक के खिलाफ डेब्यू किया था।

थाई स्ट्राइकर ने ONE में अपने सभी चार प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट किया था, लेकिन कोरोदी ने उन्हें जबरदस्त राइट हैंड लगाकर गिराया।

उसके बाद सुआब्लैक ने दो नॉकडाउन करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की, लेकिन 30 वर्षीय आयरिश स्टार ने अपनी ताकत दिखाई।

सुज़ुकी और कोरोदी के बीच मैच 6 जुलाई को होने वाले इवेंट की शुरुआत करेगा, जिसे जैकी बुंटान Vs. अनीसा मेक्सेन का पहला ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेगा।

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25