व्लादिमीर कुज़मिन ने स्टीफन कोरोदी के खिलाफ जबरदस्त एक्शन की बात कही – ‘ये एक रोमांचक फाइट होने वाली है’

Suablack Tor Pran49 Vladimir Kuzmin ONE Fight Night 21 7 scaled

रूसी स्ट्राइकर व्लादिमीर कुज़मिन का मानना है कि जब ONE Fight Night 33: Rodrigues vs. Persson में उनका सामना स्टीफन कोरोदी से होगा तो फैंस को एक जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा।

शनिवार, 12 जुलाई को होने वाला बहुप्रतीक्षित मैच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

अपने हालिया मुकाबले में थाई स्टार सुआब्लैक टोर प्रान49 के खिलाफ हार के बाद 27 वर्षीय स्टार जीत के साथ वापसी और वर्ल्ड टाइटल की तरफ बढ़ने को लेकर उत्सुक हैं।

उनके सामने प्रतिद्वंदी बनकर खड़े होंगे रोमानिया में जन्मे और आयरलैंड में रहने वाले कोरोदी, जो अपने आक्रामक स्टाइल को साथ लिए इस मुकाबले में उतरेंगे।

कुज़मिन ने हाल ही में onefc.com से बात करते हुए अपने ट्रेनिंग कैंप के बारे में बताया:

“मेरी तैयारी में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। सब कुछ प्लान के अनुसार चल रहा है। बस एक फर्क ये है कि मैं इस बार थाईलैंड पहले पहुंचा हूं ताकि मौसम के अनुसार ढल सकूं। तालमेल बैठाना अच्छा चल रहा है। हम ट्रेनिंग कर रहे हैं, एडजस्ट हो रहे हैं।”

Fight Club Archangel Michael के प्रतिनिधि का रवैया उनकी मानसिकता की झलक दिखाता है।

ONE के बैनर तले कई बार मुकाबला कर चुके कुज़मिन जानते हैं कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है तो हर छोटी चीज पर ध्यान देना होगा और थाईलैंड जल्दी आकर वो ऐसा ही कर रहे हैं।

कोरोदी को अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाना जाता है, मगर कुज़मिन को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा है:

“जब कोई मुझ पर दबाव डालता है तो मैं घबराता नहीं हूं। ये वास्तव में मेरे फायदे में काम करता है। मैं आगे और पीछे दोनों तरफ रहकर फाइट कर सकता हूं।”

अपने खेल से तालमेल बैठाना कुज़मिन के लिए फायदे का सौदा रहा है।

उन्होंने बहुत ही कम समय में अपने अटैक में बदलाव करने की कुशलता का नमूना पेश किया है। अब उनका मानना है कि कोरोदी के खिलाफ तालमेल बैठाना फायदेमंद रहेगा।

दोनों ही स्टार्स बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन कुज़मिन का ध्यान सिर्फ जीत पर लगा हुआ है:

“जीत – बस यही एक नतीजा मायने रखता है, चाहे वो कैसे भी आए। ये एक रोमांचक फाइट होने वाली है। मैं अपना सब कुछ झोंक दूंगा और मुझे लगता है कि फैंस इसे महसूस करेंगे।”

हैगर्टी से दोबारा भिड़ना चाहते हैं कुज़मिन

एक तरफ व्लादिमीर कुज़मिन का पूरा ध्यान स्टीफन कोरोदी के खिलाफ होने वाले मैच पर लगा है तो वहीं वो अपने भविष्य के लक्ष्यों को भूले नहीं हैं।

साल 2022 में कुज़मिन को मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व दो-डिविजन ONE मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ बहुमत निर्णय से हार का मुंह देखना पड़ा।

ब्रिटिश सुपरस्टार के साथ हुई उस फाइट ने साबित किया था कि कुज़मिन टॉप बेंटमवेट स्ट्राइकर्स से टक्कर लेने का दम रखते हैं:

“मुझे हमेशा से खुद पर भरोसा रहा है। हैगर्टी के साथ उस फाइट ने मुझे दिखाया कि मैं इस वेट क्लास में सबसे अच्छे में से एक हूं।”

दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स से टक्कर लेने का विश्वास कुज़मिन को मनोवैज्ञानिक बढ़त देता है। हैगर्टी के खिलाफ भले ही उन्हें हार मिली, लेकिन उन्होंने तकनीकी कुशलता दिखाई।

रूसी स्टार के लिए वर्ल्ड टाइटल की दावेदारी का रास्ता कोरोदी जैसे फाइटर्स के खिलाफ होकर जाता है, लेकिन वो “द जनरल” के खिलाफ आई हार को भूले नहीं हैं:

“टॉप पांच में आना रीमैच के करीब जाने के लिए बहुत जरूरी है। बेल्ट मेरा मुख्य लक्ष्य है, लेकिन रीमैच (हैगर्टी के साथ) मेरे लिए उतना ही मायने रखता है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.