ONE Fight Night 39 में कुज़मिन Vs. बटबूटी, सियासरानी Vs. डांटास मुकाबले शामिल किए गए

Mohammad Siasarani And Pedro Dantas 1 scaled

ONE Championship ने आखिरी समय पर ONE Fight Night 39: Rambolek vs. Dayakaev में दो नए मुकाबलों को शामिल किया है।

अनुभवी रूसी स्ट्राइकर व्लादिमीर कुज़मिन का सामना प्रमोशन में डेब्यू करने जा रहे मोहनद “सोलो” बटबूटी से फेदरवेट मॉय थाई मुकाबले तो वहीं ईरानी पावरहाउस मोहम्मद सियासरानी मेन रोस्टर डेब्यू करते हुए फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में ब्राजीलियाई स्टार पेड्रो “गुरेरो” डांटास का सामना करेंगे।

इस धमाकेदार इवेंट का आयोजन शनिवार, 24 जनवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

पहले से शेड्यूल की गई फाइट में दो फाइटर्स को चोटिल होने के वजह से इवेंट से अपना नाम वापस लेना पड़ा, जिसके चलते नई मैचों को कार्ड में जगह द गई।

फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार शॉन क्लिमेको को पैर की चोट के चलते जोहान गज़ाली के खिलाफ मैच से पीछे हटना पड़ा। वहीं लूकस गेब्रियल भी चोटिल हो गए और उन्हें मागोमेद अकाएव के खिलाफ लाइटवेट MMA फाइट से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

कुज़मिन काफी अनुभव के साथ अपराजित इराकी चैलेंजर के खिलाफ उतरेंगे।

Fight Club Archangel Michael टीम के प्रतिनिधि ने फरवरी 2022 में संगठन में डेब्यू करते हुए क्रिस शॉ के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से शानदार जीत हासिल की।

कुज़मिन को अगले दो मैचों में मुश्किल प्रतिद्वंदी मिले। उन्हें “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई और जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ करीबी अंतर से हार मिली, लेकिन डिविजन में अपनी काबिलियत दिखाने में सफल रहे।

उसके बाद 28 वर्षीय रूसी स्ट्राइकर ने अगले चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज कर खुद को ऐसे फाइटर के रूप में स्थापित किया, जो कि फाइट को अंत तक ले जाते हैं। अब उनके अनुभव की परीक्षा अपराजित बटबूटी की ताकत से होगी।

बटबूटी 11-0 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ ONE में दस्तक देंगे। 23 वर्षीय इराकी स्टार को अपने पहले ही मैच में कुज़मिन जैसे धुरंधर का सामना करना होगा।

वहीं सियासरानी अपना यूएस प्राइमटाइम डेब्यू करते हुए नजर आएंगे।

Team Mehdi Zatout के 23 वर्षीय फाइटर ने 8-2 का प्रमोशनल रिकॉर्ड कायम किया है, जिसमें “स्मोकिन” जो नाटावट, मोहम्मद बुटासा, सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग, लिउ मेंगयैंग और काइटो पर बड़ी जीत हैं।

लगातार चार जीत के रथ पर सवार सियासरानी ने दिसंबर में हुए ONE Friday Fights 137 में थाई दिग्गज नाटावट को नॉकआउट कर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया था।

वही यूएस प्राइमटाइम इवेंट के जरिए वो ग्लोबल फैन बेस के सामने अपनी स्किल्स का जलवा दिखा पाएंगे।

वहीं डांटास चुनौती भरे डेब्यू के बाद प्रमोशन में अपनी पहली जीत की तलाश में होंगे। ब्राजीलियाई स्टार ने ONE Championship में दूसरी पीढ़ी के MMA फाइटर के रूप 6-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड और सौ फीसदी फिनिशिंग रेट के साथ कदम रखा।

22 वर्षीय स्टार ने अपने प्रमोशनल डेब्यू के दौरान फेदरवेट MMA फाइट में रूसी फाइटर इब्राहिम दाउएव का सामना किया, मगर एक कड़े मैच में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से हार मिली।

अब ONE के बैनर तले वो पहली बार किकबॉक्सिंग मैच में उतरकर अपनी जीत का खाता खोलना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott