3 मुकाबले जो ONE Fight Night 33 को यादगार बना सकते हैं

Ibragim Dauev Magomed Akaev ONE Fight Night 32 41 scaled

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 33: Rodrigues vs. Persson में धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलेगा।

शनिवार, 12 जुलाई को लाइव प्रसारित होने वाले इवेंट में बेहतरीन स्ट्राइकर्स और उभरते हुए MMA स्टार्स ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

फैंस की नजरें यकीनन मेन इवेंट में होने वाले ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ और स्वीडिश चैलेंजर जोहाना पर्सन के मैच पर होंगी। लेकिन इसके अलावा कई सारे मुकाबले शो में चार चांद लगा सकते हैं।

आइए ऐसे ही तीन बेहतरीन मुकाबलों पर चर्चा करते हैं।

#1 व्लादिमीर कुज़मिन Vs. स्टीफन कोरोदी

दो बेंटमवेट मॉय थाई धुरंधर एक बेहद ही दिलचस्प फाइट में नजर आएंगे, जब रूसी स्टार व्लादिमीर कुज़मिन का सामना रोमानिया में जन्मे आयरिश प्रतिद्वंदी स्टीफन कोरोदी से होगा।

कुज़मिन की विरोधियों पर दबाव बनाने और बैकफुट से भी फाइट करने की कला उन्हें खतरा बनाती है।

इसके अलावा रूसी एथलीट ने पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी और “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई को करीबी मैचों में टक्कर दी है।

उनके विपरीत खड़े होंगे कोरोदी, जो कि रिंग में फाइट करने का काफी अनुभव लेकर उतरेंगे।

ONE वर्ल्ड चैंपियंस तवनचाई पीके साइन्चाई और प्राजनचाई पीके साइन्चाई के साथ बैंकॉक में ट्रेनिंग करने वाले कोरोदी हर रोज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स के साथ अपनी स्किल्स को मजबूत कर रहे हैं।

दोनों ही स्टार्स के पास बेहतरीन स्ट्राइकिंग और किसी भी परिस्थिति से निकलने का जज्बा है, जिससे ये फाइट बहुत ही लाजवाब साबित हो सकती है।

#2 इब्राहिम दाउएव Vs. पेड्रो डांटास

फेदरवेट मॉय थाई डिविजन में एक दमदार मैच देखने को मिलेगा, जब रूसी MMA फाइटर इब्राहिम दाउएव का सामना दूसरी पीढ़ी के MMA फाइटर पेड्रो डांटास से होगा।

दाउएव ने पिछले साल प्रमोशनल डेब्यू करने के बाद से शानदार स्किल्स का प्रदर्शन किया है और उन्होंने अनुभवी स्टार्स को पटखनी दी है।

पिछले महीने हुए ONE Fight Night 32 में उन्होंने मागोमेद अकाएव को हराकर उनके करियर की पहली हार दी थी।

वहीं डांटास दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी विरासत को साथ लिए उतरेंगे। अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए युवा ब्राजीलियाई स्टार का लक्ष्य MMA में महानता हासिल करना है।

22 वर्षीय स्टार का 6-0 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड और 100 फीसदी फिनिशिंग रेट उनकी काबिलियत की झलक दिखाता है। उन्हें अपनी फाइट्स को जीतने में कभी भी दो राउंड से ज्यादा नहीं लगे हैं और अब उनका सामना दाउएव के रूप में एक खतरनाक प्रतिद्वंदी से हो रहा है।

#3 शैडो सिंघा माविन Vs. मोहम्मद यूनेस रबाह

तीन रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर शैडो सिंघा माविन और छह फुट दो इंच लंबे अल्जीरियाई स्ट्राइकर “द ईगल” मोहम्मद यूनेस रबाह का मुकबला यादगार हो सकता है।

शैडो ने 2022 में प्रतिष्ठित Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता था। अपने करियर में 90 से अधिक प्रोफेशनल बाउट्स कर चुके थाई एथलीट ने करियर में कई सारे बड़े प्रतिद्वंदियों का सामना किया है।

हाल ही में उन्होंने ONE Friday Fights 100 में हसन वहदानिराद को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर अपनी स्किल्स दिखाईं और साथ ही संगठन के मेन रोस्टर का छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीता।

वहीं रबाह की बात करें तो वो खेल के सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार्स में से एक बनकर उभरे हैं।

मेहदी ज़टूट की देखरेख में रबाह ने 2023 में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सैमापेच फेयरटेक्स को पहले राउंड में नॉकआउट किया था।

दोनों फाइटर्स के पास गज़ब की स्पीड और नॉकआउट पावर है, जो इस मैच को बेहतरीन बनाती है

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19