17 मई को होने वाले ONE Friday Fights 63 के बाउट कार्ड की घोषणा

Antar Kacem Yodphupa Wimanair ONE Friday Fights 28 11

शुक्रवार, 17 मई को एशियाई प्राइमटाइम पर आयोजित होने वाले ONE Friday Fights 63 में धमाकेदार एक्शन देखा जाना तय है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में इस हफ्ते 10 मॉय थाई और 2 MMA फाइट्स देखने को मिलेंगी।

मेन इवेंट में योडफुपा विमानायर का सामना एक अहम बेंटमवेट मॉय थाई फाइट में सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन से होगा।

Road to ONE Thailand टूर्नामेंट जीतने के बाद योडफुपा ने ग्लोबल स्टेज पर आकर लगातार चार जीत दर्ज कीं, जिसमें दो बेहतरीन स्टॉपेज भी शामिल हैं।

हालांकि, 20 वर्षीय स्टार को पिछले जून से जीत नहीं मिली है। उन्हें लगातार तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी, जिसने उनकी लय को बिगाड़ दिया।

योडफुपा अब जीत की लय वापस पाकर बेंटमवेट डिविजन में आगे बढ़ना चाहेंगे, लेकिन उनके सामने सेन के रूप में एक कड़ी चुनौती होगी।

“गोल्डन बॉय” ने ONE में अच्छी शुरुआत करते हुए लगातार दो जीत दर्ज कीं और उन्होंने कोंगक्लाई एनीमॉयथाई और ओटॉप ओर क्वानमुआंग जैसे अनुभवी स्टार्स को हराया।

सेन की जीत का सिलसिला तीसरे मैच में रैम्बोलैक चोर अजालाबून के खिलाफ टूटा, लेकिन उनका भी लक्ष्य योडफुपा को हराने का होगा।

“द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” की एक और अहम बाउट में सागेंगार्म जित्मुआंगनोन और चैटपिचिट सोरसोरटोइपाड्रियू आमने-सामने होंगे।

चैटपिचिट ने पिछले साल अप्रैल में हुए सागेंगार्म को हराकर इस प्रतिद्वंदिता का स्कोर 2-1 किया और अब सागेंगार्म हिसाब बराबर करने के मूड में हैं।

अगर इनके पिछले मैचों पर गौर करें तो फैंस को पहली घंटी बजने के साथ ही जबरदस्त एक्शन की उम्मीद करनी चाहिए।

वहीं पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रैक इरावन एक्शन में वापसी कर निकोलस लीते सिल्वा का सामना करेंगे और म्यांमार के सुलेमान लुकसुआन की भिड़ंत जापान के टोमोकी साटो से होगी।

MMA फाइट्स की बात करें तो 10-0 के रिकॉर्ड वाले अज़रबैजानी फाइटर सुलेमान सुलेमानोव की टक्कर किर्गिस्तान के कज़ाकबाई तिलेनोव से होगी। इसके अलावा इंग्लैंड के डेविड कूक और जापान के कोहेई टाकेगामी के फेदरवेट मैच से इवेंट की शुरुआत होगी।

ONE Friday Fights 63 का पूरा बाउट कार्ड

  • योडफुपा विमानायर vs. सोनेर सेन (मॉय थाई – बेंटमवेट) 
  • सैनपेट सोर सलाचीप vs. नुएनगुबोन वानखोंगोम एमबीके (मॉय थाई – 130 पाउंड कैचवेट) 
  • सागेंगार्म जित्मुआंगनोन vs. चैटपिचिट सोरसोरटोइपाड्रियू (मॉय थाई – 113 पाउंड कैचवेट) 
  • पनसैक वोर वांटावी vs. पोर्नसनाए सोर फुमपैट (मॉय थाई – 127 पाउंड कैचवेट) 
  • पटाकाके सिंबीमॉयथाई vs. टुआंगसैप सोर सलाचीप (मॉय थाई – 128 पाउंड कैचवेट) 
  • चार्टपयाक सकसाटून vs. मोगली चोर अजालाबून (मॉय थाई – 126 पाउंड कैचवेट) 
  • रैक इरावन vs. निकोलस लीते सिल्वा (मॉय थाई – 116 पाउंड कैचवेट) 
  • सुलेमान लुकसुआन vs. टोमोकी साटो (मॉय थाई – फ्लाइवेट) 
  • सिल्वियू वितेज़ vs. किमुरा अयुमु (मॉय थाई – फ्लाइवेट) 
  • ग्रेगर थोम vs. टाकु कोंडो (मॉय थाई – 136 पाउंड कैचवेट)  
  • कज़ाकबाई तिलेनोव vs. सुलेमान सुलेमानोव (MMA – बेंटमवेट) 
  • डेविड कूक vs. कोहेई टाकेगामी (MMA – फेदरवेट) 

न्यूज़ में और

Rambolek Chor Ajalaboon Parham Gheirati ONE Fight Night 29 34 scaled
Mohammad Siasarani And Pedro Dantas 1 scaled
Decho Por Borirak Pompet PongSuphan PK ONE Friday Fights 138 13 scaled
Ayad Albadr Chartpayak Saksatoon ONE Friday Fights 138 7 scaled
Pompet Decho Faceoff 1920X1280 scaled
Johan Ghazali and Sean Climaco scaled
Gilbert Nakatani And Banma Duoji scaled
Ryohei_Kurosawa_ONE_Friday_Fights_124 scaled
Yodlekpet Or Atchariya Pompet Panthonggym 3 scaled
NicoCarrillo ShadowSinghaMawynn 1200X800
Ben Tynan vs. Ryugo Takeuchi scaled
Christian Lee Alibeg Rasulov ONE 173 22 scaled