ONE Friday Fights 79 में कोंगचाई ने लय पाई, इमानगाज़ालिएव का नॉकआउट के बाद परफेक्ट रिकॉर्ड बरकरार

Kongchai Chanaidonmueang Amir Abdulmuslimov ONE Friday Fights 79 9

ONE Championship ने शुक्रवार, 13 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में शानदार कॉम्बैट एक्शन पेश किया।

ONE Friday Fights 79 में 12 धमाकेदार मॉय थाई और MMA फाइट्स देखने को मिलीं, जिसमें बेहतरीन फिनिश से लेकर तीन राउंड के करीबी मैच हुए।

अगर आपने लाइव एक्शन को मिस कर दिया तो जहां जानिए कि एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए शो में क्या-क्या हुआ।

कोंगचाई ने अब्दुलमुस्लिमोव को हराकर जीत की लय वापस पाई

Kongchai Chanaidonmueang Amir Abdulmuslimov ONE Friday Fights 79 27

कोंगचाई चानेडोनमुएंग 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में अमीर अब्दुलमुस्लिमोव के खिलाफ थोड़े दबाव में थे, लेकिन उन्होंने जीत के साथ अच्छी वापसी की।

Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने अब्दुलमुस्लिमोव की अगली टांग पर अटैक कर तगड़े पंच कॉम्बिनेशंस लगाए। दूसरे राउंड में भी उनका ऐसा ही अटैक जारी रहा। अब्दुलमुस्लिमोव ने अपने थाई प्रतिद्वंदी को नॉकडाउन किया।

आखिरी राउंड में दोनों तरफ से वार-पलटवार आया। अंत में जजों ने कोंगचाई के पक्ष में सर्वसम्मत निर्णय से जीत सुनाई और इससे उनका रिकॉर्ड 73-13 हो गया।

सिंगडोमथोंग ने करीबी मैच में पेटलमपन पर विजय पाई

Singdomthong Nokjeanladkrabang Petlampun Muadablampang ONE Friday Fights 79 24

सिंगडोमथोंग नोकजीनलैडक्राबांग ने पेटलमपन मुआदाब्लमपंग को तीन राउंड के करीबी मैच में हराकर उनके ONE में विजयी अभियान पर विराम लगाया।

128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पेटलमपन ने आक्रामकता दिखाई और लेकिन उन्हें विरोधी के अच्छे फुटवर्क की वजह से शॉट लगाने में परेशानी हो रही थी।

दूसरे राउंड में सिंगडोमथोंग को अटैक करने में सफलता मिली। तीसरे राउंड में उनका दूरी पर नियंत्रण और काउंटर स्ट्राइकिंग कमाल की रही और इसके चलते उन्हें विभाजित निर्णय से जीत मिली। इसने उनके करियर रिकॉर्ड को 82-12 कर दिया।

वटचाराफोन ने वैसिलीखिन को पहले राउंड में चारों खाने चित किया

https://www.instagram.com/p/C_3OxWkxset

वटचाराफोन पीके साइन्चाई ने 123-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में डेनिला वैसिलीखिन के खिलाफ पहले राउंड में अपनी जबरदस्त पंचिंग पावर दिखाई।

थाई स्टार ने अपने विरोधी को एक जबरदस्त ओवरहैंड राइट मारकर पहले राउंड में 2:27 मिनट पर मैच का अंत किया।

इस नॉकआउट जीत ने 31 वर्षीय स्टार के ONE Championship रिकॉर्ड को 2-0 और करियर रिकॉर्ड को 169-40 कर दिया है।

माएमोट ने कॉप्टर को पहले राउंड में नॉकआउट कर शानदार डेब्यू किया

माएमोट सोर सलाचीप को अपने डेब्यू मैच में कॉप्टर सोर सोमाई के खिलाफ लुम्पिनी स्टेडियम में बैठे दर्शकों को प्रभावित करने में एक मिनट से भी कम समय लगा।

126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में 17 वर्षीय स्टार ने अपनी रेंज हासिल करते हुए बेहतरीन जैब और लो किक लगाई। उसके बाद उन्होंने लेफ्ट हुक मारकर कॉप्टर को गिरा दिया और वो रेफरी के 8-काउंट का जवाब देने में नाकाम रहे।

इस तरह पहले राउंड में 0:31 मिनट पर मैच का अंत हुआ और माएमोट का रिकॉर्ड 51-20 हो गया।

इसानुए ने चांगथोंग को किया नॉकआउट

https://www.instagram.com/p/C_3LarpR2xf

ONE Championship में डेब्यू कर रहे चांगथोंग एम यू डेन और इसानुए टोर टान्हारोएन के बीच हुआ 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबला बहुत ही धमाकेदार रहा।

चांगथोंग ने शुरुआत में अच्छी लेग किक्स लगाईं। लेकिन 19 वर्षीय स्टार ने करीब आते हुए अटैक कर बढ़त लेकर राउंड का अंत किया। दूसरे राउंड में उन्होंने चांगथोंग के सिर और बॉडी पर घातक तरीके सा वार किए और रेफरी ने उनके लिए स्टैंडिंग 8-काउंट किया।

फिर 20 वर्षीय स्टार ने घातक राइट एल्बो-लेफ्ट बॉडी शॉट मारकर मैच का अंत किया और ये उनके करियर की 47वीं जीत रही।

नोंगफाहसाई ने दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत अपने नाम की

Nongfahsai TOP PK Saenchai Kanchanasiri Sitnayokwailampam ONE Friday Fights 79 20

नोंगफाहसाई टॉप पीके साइन्चाई ने आक्रामकता और बुद्धिमता का इस्तेमाल करते हुए दूसरे राउंड में कंचनासिरी सिटनायोकवैलमपैम पर दूसरे राउंड में स्टॉपेज से जीत हासिल की।

27 वर्षीय स्टार ने एटमवेट मॉय थाई मैच में आगे बढ़ते हुए भारी-भरकम पंच लगाए। इससे बचने के लिए कंचनासिरी ने दूसरे राउंड में क्लिंच किया। नोंगफाहसाई ने एक घातक लेफ्ट एल्बो से वार किया, जिससे विरोधी की दाईं आंख पर कट लग गया।

डॉक्टर ने आकर उन्हें चैक किया और फाइट जारी ना रखने की सलाह दी। इस वजह से नोंगफाहसाई ने दूसरे राउंड में 1:27 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से जीत अपने नाम की।

सेन ने अनुभवी नोंथाकिट को बेहतरीन अंदाज में नॉकआउट किया

सोनेर सेन ने ONE Championship में एक पंच से नॉकआउट कर अपनी पहचान बनाई थी और उन्होंने 143-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में नोंथाकिट टोर मोरश्री के खिलाफ नॉकआउट जीत से इसे जारी रखा।

सधी हुई शुरुआत के बाद सेन ने स्पिनिंग बैकफिस्ट लगाई। नोंथाकिट ने दूसरे राउंड में भारी स्ट्राइक्स लगाईं। तीसरे राउंड में “गोल्डन बॉय” की मेहनत रंग लाई। उन्होंने नोंथाकिट की ठोड़ी पर राइट हुक से वार किया और 1:54 मिनट पर मैच खत्म किया।

ये उनके करियर की 21वीं जीत रही।

इमानगाज़ालिएव के सटीक अटैक से इसरोइलोव ढेर

https://www.instagram.com/p/C_3EKRuxlyS

असादुला इमानगाज़ालिएव को फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में बोबिरयोन इसरोइलोव को हराने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी।

इमानगाज़ालिएव ने लेग किक्स लगाकर दूरी बनाई और फिर बॉडी पर फ्रंट किक्स से वार किया। इसरोइलोव ने अपना गार्ड नीचे किया और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। इमानगाज़ालिएव ने उसके बाद राइट हुक-लेफ्ट अपरकट लगाकर पहले राउंड में 34 सेकंड पर मैच का अंत कर दिया।

ये Team Mehdi Zatout के स्टार की ONE Championship में स्टॉपेज से दूसरी जीत और करियर रिकॉर्ड 6-0 हुआ।

यूसुनोव ने उभरते युवा स्टार्स के मैच में गेराघटी को हराया

रुस्तम “टोमाहॉक” यूसुनोव और ब्लेयर “द बॉम्बर” गेराघटी के बीच हुए फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में अच्छा एक्शन देखने को मिला।

शुरुआत में गेराघटी ने आक्रामकता दिखाई, लेकिन यूसुनोव ने दबाव बनाकर कॉम्बिनेशन लगाए। 16 वर्षीय “टोमाहॉक” ने कई मौकों पर स्पिनिंग काउंटर किए।

गेराघटी ने अंत तक आगे बढ़ना जारी रखा, लेकिन यूसुनोव की सटीकता और ताकत ने अंतर पैदा किया और सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत ने उनके रिकॉर्ड को 11-0 कर दिया।

सेटो ने नॉकआउट से डा सिल्वा के अपराजित रिकॉर्ड पर ब्रेक लगाया

मुगा सेटो ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की, जब उन्होंने 138-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में एल्बर डा सिल्वा की 23 जीत के सिलसिले का अंत किया।

जापानी स्टार ने जैब और लो किक्स से मैच की शुरुआत की। दूसरे राउंड में सेटो का आत्मविश्वास बढ़ता गया। डा सिल्वा के ज्यादातर शॉट्स मिस हो रहे थे।

तीसरे राउंड में 1:20 मिनट पर लेफ्ट हुक मारकर उन्होंने मैच का अंत किया और करियर रिकॉर्ड को 19-4 किया।

झाब्रेलोव ने फ्रेटस को 20 सेकंड में ढेर किया

झाबिर झाब्रेलोव ने लाइटवेट MMA मैच में एडुआर्डो “डूडू” फ्रेटस को हराने में सिर्फ 20 सेकंड का ही समय लिया।

झाब्रेलोव ने अपने प्रतिद्वंदी पर एक घातक राइट हुक से वार कर उन्हें कैनवास पर गिरा दिया और फिर घातक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक से मैच का खात्मा किया। फिर रेफरी ने 20 सेकंड पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

ये झाब्रेलोव के करियर की चौथी जीत रही।

ओह ने माएज़ोनो पर निर्णय से जीत हासिल कर परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखा

Oh Su Hwan Kei Maezono ONE Friday Fights 79 13

इवेंट के पहले मैच में ओह सु ह्वान ने केई माएज़ोनो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

फेदरवेट MMA मैच की शुरुआत में ओह ने स्ट्रेट राइट से स्कोर किया। लेकिन फिर माएज़ोनो ने अच्छी वापसी की। दूसरे और तीसरे राउंड में दोनों रिंग की रस्सियों पर जूझते नजर आए।

अंत में जजों ने ओह के पक्ष में फैसला सुनाया और उनका करियर रिकॉर्ड 7-1 हो गया।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.