डेनिस ज़ाम्बोआंगा का लक्ष्य स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल फाइट के दौरान ग्रैपलिंग में बढ़त बनाना

Denice Zamboanga Julie Mezabarba ONE Fight Night 9 3

डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा आगे आने वाली बड़ी चुनौती से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

8 जून को फिलीपीना स्टार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होने वाले ONE 167 के मेन इवेंट में ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अपनी पूर्व ट्रेनिंग पार्टनर स्टैम्प फेयरटेक्स से भिड़ेंगी।

ये फाइट ज़ाम्बोआंगा के लिए फिलीपींस की पहली महिला MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने और कॉम्बैट स्पोर्ट्स की सबसे बड़े सितारों में से एक को हराने का एक बड़ा अवसर है।

अब उस बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के लिए अपनी तैयारी के अंतिम चरण में #2 रैंक की कंटेंडर ने onefc.com से बात की कि वो स्टैम्प के खिलाफ क्या योजना बना रही हैं।

दोनों एथलीट्स थाईलैंड के पटाया में Fairtex Training Center में एक साथ ट्रेनिंग करती थीं और ज़ाम्बोआंगा का कहना है कि उस अनुभव ने उन्हें दिखाया है कि उन्हें कहां बढ़त मिलेगी:

“मेरा मानना ​​​​है कि मैं अपने ग्राउंड गेम को अपने फायदे में उपयोग कर सकती हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि वो इसे रोक पाएंगी। जब से हमने (Fairtex में) एक साथ प्रशिक्षण शुरू किया है, मैं हमेशा ग्रैपलिंग में अधिक जानकार रही हूं और मुझे लगता है कि इस मैच में मैं इसका उपयोग उनके खिलाफ कर सकती हूं।”

बेशक, ज़ाम्बोआंगा ग्राउंड पर एक विशेषज्ञ हैं जो अपने दम घोंटू टॉप कंट्रोल के साथ खतरनाक ग्राउंड स्ट्राइक्स का तालमेल बैठाकर एक ताकतवर सबमिशन गेम को अंजाम देती हैं।

दूसरी ओर, स्टैम्प डिविजन की सबसे खतरनाक स्ट्राइकर हैं। पूर्व किकबॉक्सिंग और मॉय थाई क्वीन ने अपने ग्राउंड गेम में उल्लेखनीय सुधार दिखाया है, उनकी ग्रैपलिंग अभी भी उनकी सबसे कमजोर कड़ी बनी हुई है।

वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने विरोधी के स्टैंड-अप कौशल से निपटने के लिए अपने गेम प्लान के बारे में बताया:

“जाहिर है कि उनको स्ट्राइकिंग में बढ़त है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उसके पास खूबसूरत स्ट्राइकिंग है और हम सभी इसके बारे में जानते हैं। हालांकि, मैं उनके लिए तैयार हूं। मैं इस मैच में सिर्फ अपने ग्राउंड गेम का सहारा नहीं ले सकती।

“मैच को ग्राउंड पर लाने के लिए मुझे पहले उन पर हमला करना होगा। और इसलिए मैं इस मैच के लिए अपनी स्ट्राइकिंग में सुधार ला रही हूं क्योंकि मुझे उनको ग्राउंड पर लाना है।”

भले ही वो मैट पर जीत का एक स्पष्ट रास्ता देखती हैं, लेकिन “द मेनेस” ये भविष्यवाणी करने के लिए तैयार नहीं है कि ये मुकाबला किस ओर जाएगा।

इसके बजाय वो फाइट में हर परिस्थिति के लिए तैयार रहेंगी:

“मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करना चाहती, सिवाय इसके कि मैं फिलीपींस को बेल्ट दिलाने के लिए सब कुछ करूंगी। मैं स्टैम्प का सम्मान करती हूं। वो बहुत अच्छी फाइटर हैं और मैं अति आत्मविश्वास का शिकार नहीं होना चाहती। मुझे उम्मीद है कि मुकाबले की शुरुआत धीमी होगी क्योंकि हम एक-दूसरे को परखने की कोशिश करेंगे और फिर वहां से कार्रवाई तेज हो जाएगी।”

ज़ाम्बोआंगा का कहना है कि वो स्टैम्प को आश्चर्यचकित कर देंगी

डेनिस ज़ाम्बोआंगा जब स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ सर्कल में उतरेंगी, तब उनका मुकाबला एक पूर्व ट्रेनिंग पार्टनर और अच्छी दोस्त से होगा।

लेकिन ज़ाम्बोआंगा अपनी प्रतिद्वंदी का जितना सम्मान करती हैं, उनका कहना है कि पहली घंटी बजते ही उनका दोस्ताना रिश्ता खत्म हो जाएगा:

“हम वास्तव में अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अंत में प्रोफेशनल बनना है। जैसे ही हम ONE सर्कल में प्रवेश करेंगे, उस दोस्ती को एक तरफ रखना होगा क्योंकि हम दोनों के लक्ष्य समान हैं।

“हम एक-दूसरे के सपनों के सामने खड़े हैं और जब हम एक-दूसरे का सामना करेंगे तो मैं इसी बारे में सोचूंगी।”

इस जोड़ी ने भले ही पहले एक साथ प्रशिक्षण किया है, लेकिन “द मेनेस” का मानना है कि अब सब कुछ अलग है।

उनको विश्वास है कि 8 जून को सर्कल में वो स्टैम्प को अपने एक नए और बेहतर संस्करण से चौंका देंगी:

“जी हां, हमने एक साथ ट्रेनिंग की है और एक मायने में हम एक-दूसरे के खेल, ताकतों और कमजोरियों और न जाने किस-किस पहलू से परिचित हैं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि तब से बहुत कुछ बदल गया है।

“हमें साथ में ट्रेनिंग किए हुए काफी समय हो गया है। लेकिन मेरा मानना ​​है कि मैं उन्हें आश्चर्यचकित कर दूंगी कि मैंने कितना सुधार किया है और मुझे उम्मीद है कि स्टैम्प में भी बहुत सुधार हुआ है।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.