रोशन मैनम ने कालिम को पहले राउंड में सबमिशन से हराया

Roshan Mainam Aziz Calim FISTS OF FURY III_1920X1280 5 768x512

जब से “द इंडियन नोटोरियस” रोशन मैनम ने ONE Championship को जॉइन किया है, अन्य एथलीट्स के लिए उन्हें रोक पाना मुश्किल रहा है।

शुक्रवार, 19 मार्च को फ्लाइवेट सुपरस्टार ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में अपनी सबसे तेज जीत हासिल की है।

ONE: FISTS OF FURY III में मैनम ने अपने बेहतरीन ग्रैपलिंग गेम की मदद से इंडोनेशियाई कराटे चैंपियन अज़ीज़ “द क्रॉसर” कालिम को मैट पर गिराया और पहले राउंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत अपने नाम की।

Roshan Mainam Aziz Calim FISTS OF FURY III_1920X1280 2.jpg

शुरुआत में ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे मैनम को इस मैच में नॉकआउट हार झेलनी पड़ सकती है।

कालिम ने इस बाउट में Han Academy में अपने टीम मेंबर एब्रो “द ब्लैक कोमोडो” फर्नांडीस की जगह लेकर अपना फ्लाइवेट डेब्यू किया। उन्होंने अपनी तेजी, लंबी रीच और बेहतरीन स्टैंड-अप गेम की बदौलत भारतीय रेसलिंग चैंपियन को पहले राउंड में क्षति पहुंचाने की कोशिश की।

इंडोनेशियाई स्टार ने लेग किक लगाकर तुरंत पीछे हट गए और उसके बाद शानदार फुटवर्क की मदद से क्लीन तरीके से जैब को लैंड करवाया।

मैनम ने लेग किक लगाई, मगर Han Academy के एथलीट आसानी से उससे बच निकले। दूसरी ओर, भारतीय एथलीट ने लीड हुक से बचते हुए अपने प्रतिद्वंदी की कमर को पकड़कर उन्हें टेकडाउन करने की कोशिश की।

Roshan Mainam Aziz Calim FISTS OF FURY III_1920X1280 4.jpg

यहां तक कि मैनम ने पैरों से अपने प्रतिद्वंदी के बाएं पैर को जकड़ लिया था, इसके बावजूद कालिम का बैलेंस टूटा नहीं।

वहीं Evolve टीम के स्टार दबाव बढ़ाने की कोशिश में थे। उन्होंने दोनों हाथों से कालिम को जकड़ा, सर्कल वॉल की तरफ धकेला और हवा में उठाकर नीचे पटक दिया।

“द इंडियन नोटोरियस” गार्ड पोजिशन में जाकर लैंड हुए, लेकिन कराटे स्पेशलिस्ट ने मैनम को दोनों हाथों से जकड़कर खुद को ग्रैपलिंग अटैक से बचाए रखा। उनकी ये रणनीति कुछ देर के लिए कारगर रही क्योंकि मैनम ने पहले हाफ गार्ड पोजिशन प्राप्त की और उसके बाद साइड कंट्रोल भी प्राप्त किया।

Roshan Mainam Aziz Calim FISTS OF FURY III_1920X1278 4.jpg

कालिम ने अपनी दिशा बदलते हुए ग्राउंड गेम से बच निकलने की कोशिश की, लेकिन इसका सबसे ज्यादा फायदा मैनम को मिला, जिन्होंने कुछ पंच लगाते हुए बैक कंट्रोल हासिल किया।

भारतीय एथलीट ने मैच को फिनिश करने के मौके तलाशने शुरू किए, “द क्रॉसर” मूवमेंट करते हुए ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट को दूर धकेलना चाहते थे। लेकिन Evolve टीम के एथलीट उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं थे और जैसे ही उन्हें मौका मिलता, तभी अपने प्रतिद्वंदी की चिन (ठोड़ी) के नीचे बायां हाथ घुसाकर रीयर-नेकेड चोक लगाया।

मैनम के अत्यधिक दबाव के कारण कालिम के पास टैप आउट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। रेफरी ने पहले राउंड में 2 मिनट 45 सेकंड पर मैच समाप्ति की घोषणा की, जो “द इंडियन नोटोरियस” की अभी तक की सबसे तेज जीत रही।

Roshan Mainam Aziz Calim FISTS OF FURY III_1920X1280 3.jpg

इस जीत के साथ मैनम का रिकॉर्ड 6-2 का हो गया है और ये उनकी लगातार तीसरी जीत रही।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, इरसल vs हैडा

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs