ONE: FISTS OF FURY III की टॉप फाइट हाइलाइट्स

Janet Todd Alma Juniku FISTS OF FURY III 1920X1280 26 768x512

ONE: FISTS OF FURY III के धमाकेदार एक्शन के साथ ही ONE Championship की FISTS OF FURY सीरीज ने अंतिम रूप लिया।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में दमदार मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले भी देखे गए।

तगड़े एक्शन को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं एक नजर ONE: FISTS OF FURY III की टॉप हाइलाइट्स पर।

#1 टॉड 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने के एक कदम करीब पहुंचीं

Alma Juniku and Janet Todd TURNED UP THE 🔥 in their Muay Thai battle at ONE: FISTS OF FURY III!

Alma Juniku and Janet Todd TURNED UP THE 🔥 in their Muay Thai battle at ONE: FISTS OF FURY III!

Posted by ONE Championship on Friday, March 19, 2021

मौजूदा ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड #4 रैंक की एटमवेट मॉय थाई कंटेंडर अल्मा जुनिकु को हराकर 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के एक कदम करीब पहुंच गई हैं।

मॉय थाई कॉन्टेस्ट के पहले राउंड में कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों एथलीट्स ने एक-दूसरे के मूव्स की टाइमिंग का अंदाजा लगाने के बाद अपने-अपने अटैक्स को अंजाम दिया।

लेकिन टॉड किसी वजह से ही #2 रैंक की मॉय थाई कंटेंडर हैं, उन्होंने अपने गेम में बदलाव करते हुए दूसरे राउंड में तकनीकी तौर पर बढ़त बनानी शुरू की।

जुनिकु के मूव्स को परखने के बाद टॉड ने ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को सर्कल वॉल की तरफ धकेला और मौका मिलते ही उन्होंने खतरनाक तरीके से स्ट्रेट राइट हैंड लगाया, जिसके प्रभाव से जुनिकु मैट पर जा गिरीं।

Boxing Works टीम की स्टार तीसरे राउंड में ज्यादा अटैक ना करते हुए डिफेंसिव रणनीति अपनाई और अंत में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

टॉड की नजरें मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल पर हैं और मौजूदा मॉय थाई क्वीन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ उनका मुकाबला यादगार साबित हो सकता है।



#2 ओलसिम ने डेब्यू मैच में मज़ार को उलटफेर का शिकार बनाया

Wait for the SHOCKING SUBMISSION that ended Maira Mazar 🆚 Jenelyn Olsim!

Wait for the SHOCKING SUBMISSION that ended Maira Mazar 🆚 Jenelyn Olsim!

Posted by ONE Championship on Friday, March 19, 2021

ONE Warrior Series की स्टार जेनेलिन ओलसिम ने ग्लोबल स्टेज पर अपने डेब्यू मैच में ही #5 रैंक की कंटेंडर माइरा मज़ार को उन्हीं के अंदाज में हराया है।

ओलसिम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए फ्रंटफुट पर रहकर ब्राजीलियाई एथलीट को ओवरहैंड राइट लगाकर मैट पर गिरा दिया।

उन्हें पहले राउंड में फिनिश तो नहीं मिला, लेकिन फिलीपीना एथलीट जानती थीं कि उन्होंने यहां विमेंस स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन पर अपना प्रभुत्व कायम करने के लिए एंट्री ली है।

दूसरे राउंड में कड़ी टक्कर देखी गई, जहां मज़ार ने दबाव बनाते हुए टेकडाउन स्कोर किया। वहीं तीसरे राउंड में उन्होंने जल्दबाजी करने की कोशिश की, उनका ये फैसला बाद में उनपर बहुत भारी पड़ा।

Evolve टीम की स्टार ने एक और टेकडाउन का प्रयास किया, वहीं ओलसिम ने सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान धीरे से अपना दायां हाथ अपनी प्रतिद्वंदी की चिन (ठोड़ी) के नीचे घुसाकर गिलोटीन चोक लगाया। ब्राजीलियाई एथलीट को खतरे का अहसास हो चुका था, लेकिन समय रहते वो खुद को डिफेंड नहीं कर पाईं।

गिलोटीन चोक लग चुका था इसलिए तीसरे राउंड में 41 सेकंड बीत जानते के बाद मज़ार को टैप आउट करना पड़ा। ओलसिम के बड़े उलटफेर ने स्ट्रॉवेट कंटेंडर्स को सावधान कर दिया है।

#3 मैनम की सबमिशन स्ट्रीक अभी भी जारी

Roshan Mainam 🆚 Aziz Calim ended REAL QUICK 💯😱

Roshan Mainam 🆚 Aziz Calim ended REAL QUICK 💯😱

Posted by ONE Championship on Friday, March 19, 2021

“द इंडियन नोटोरियस” रोशन मैनम ने अपने शानदार सफर को जारी रखते हुए फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में अज़ीज़ “द क्रॉसर” कालिम को हराकर पहले राउंड में सबमिशन से जीत दर्ज की और अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को भी कायम रखा।

मैनम ने कालिम के करीब जाकर उन्हें हाथों से जकड़ा, सर्कल वॉल की तरफ धकेला और बॉडी लॉक भी लगाया। Evolve टीम के स्टार ने अपने हिप की मदद से “द क्रॉसर” के बैलेंस को बिगाड़कर टेकडाउन स्कोर किया।

भारतीय रेसलिंग चैंपियन ग्राउंड गेम में टॉप पोजिशन पर बने हुए थे और धैर्य से काम लिया। जैसे ही फिलीपीनो स्टार ने अपनी बैक मैनम की तरफ की, तभी भारतीय एथलीट ने पहले कालिम को हुक्स लगाए और मौका मिलते ही अपना बायां हाथ अपने प्रतिद्वंदी की चिन के नीचे घुसाकर चोक लगा दिया।

ऑफ़िशियल फिनिश पहले राउंड में 2 मिनट 45 सेकंड पर आया और ये मैनम की ONE में तीसरी सबमिशन जीत रही।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, इरसल vs हैडा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19