जुनिकु को हराकर टॉड ने 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का दावा ठोका

Janet Todd Alma Juniku FISTS OF FURY III 1920X1280 46 768x512

ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड ने ONE: FISTS OF FURY III में अल्मा जुनिकु को मॉय थाई मैच में हराकर 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का दावा ठोक दिया है।

सर्कल में #2 रैंक की एटमवेट मॉय थाई कंटेंडर के रूप में उतरीं टॉड ने शुक्रवार, 19 मार्च को #4 रैंक की कंटेंडर जुनिकु के खिलाफ दिखाया कि उनकी बॉक्सिंग में कितना सुधार हुआ है।

Janet Todd Alma Juniku FISTS OF FURY III 1920X1280 36.jpg

पहले राउंड की शुरुआत में दोनों की ओर से पंच लगते देखे गए।

जुनिकु ने आगे आकर जैब और उसके तुरंत बाद टॉड की पहुंच से बाहर जाने की रणनीति अपनाई। दूसरी ओर, “JT” भी अपनी प्रतिद्वंदी के गेम को परख रही थीं, सही मौके का इंतज़ार किया और जब मौका मिलता, तभी दमदार कॉम्बिनेशन से अटैक किया।

पहले राउंड का सबसे यादगार लम्हा क्लिंचिंग के समय आया। जुनिकु ने लेफ्ट एल्बो और नी-स्ट्राइक लगाई, वहीं टॉड ने अपने हाथों से ऑस्ट्रेलियाई एथलीट के सिर को पकड़ा और जोर से उनके चेहरे पर नी लगाने की कोशिश की, फिर भी जुनिकु बच निकलीं।

Janet Todd Alma Juniku FISTS OF FURY III 1920X1280 35.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत लो किक्स से हुई। दोनों ओर से लेग किक्स लगीं, लेकिन जुनिकु ने पहले अलग तरीके से अटैक करना शुरू किया। इसी बीच अमेरिकी एथलीट ने आगे आकर अपनी प्रतिद्वंदी को जैब-स्ट्रेट राइट कॉम्बिनेशन लगाकर झकझोर कर रख दिया।

टॉड खुद को जुनिकु की रीच से दूर रख रही थीं इसलिए ऑस्ट्रेलियाई एथलीट की ज्यादातर स्ट्राइक्स मिस हो रही थीं। जब जुनिकु ने आगे आने की कोशिश की, तभी “JT” ने उनकी चिन (ठोड़ी) पर लेफ्ट हैंड लगाया और उसके बाद पसलियों के हिस्से पर भी अटैक किया।

दूसरे राउंड के अंतिम क्षणों तक टॉड का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर पहुंच चुका था। उनका राइट हैंड सीधे जुनिकु के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ, जिससे वो मैट पर जा गिरीं।

युवा एथलीट रेफरी के काउंट का जवाब देने में सफल रहीं और तीसरे राउंड में उनकी ओर से आक्रामक शुरुआत देखने को मिली।

Janet Todd Alma Juniku FISTS OF FURY III 1920X1280 26.jpg

दूसरी ओर अमेरिकी स्टार ने अपनी प्रतिद्वंदी को 3 लगातार राइट हैंड्स का खतरनाक कॉम्बिनेशन लगाया। इसके बाद भी ऑस्ट्रेलियाई एथलीट मैच में बनी रहीं, इस बीच उनकी एल्बो टॉड के गाल को छूकर निकली।

जुनिकु ने फिर पुश किक लगाई, जिसके प्रभाव से “JT” को बैकफुट पर जाना पड़ा। लेकिन टॉड का बैलेंस बिगड़ा नहीं और समय बीतने के साथ उन्होंने आउटसाइड अटैक करना शुरू कर दिया।

अंत में तीनों जजों ने टॉड के पक्ष में फैसला सुनाया, जिनका रिकॉर्ड अब 37-11 हो गया है और अगली बाउट में ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच भी मिल सकता है।

Janet Todd Alma Juniku FISTS OF FURY III 1920X1280 47.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, इरसल vs हैडा

न्यूज़ में और

Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.