हू योंग ने योडकाइकेउ फेयरटेक्स को अपने शानदार टेकडाउंस से मात दी

Yodkaikaew Fairtex Hu Yong FISTS OF FURY III 1920X1280 40 768x512

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में अपने प्रभावशाली खेल के जरिए “वुल्फ वॉरियर” हू योंग ने ONE Championship के मेन रोस्टर में कदम रखा और छाप छोड़ी।

शुक्रवार, 19 मार्च को प्रसारित हुए ONE: FISTS OF FURY III के पहले मुकाबले में ONE Hero Series के प्रतिभाशाली एथलीट ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में शानदार ग्रैपलिंग की बदौलत योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

Yodkaikaew Fairtex Hu Yong FISTS OF FURY III 1920X1280 36.jpg

“Y2K” ने पहले राउंड में अपनी स्ट्राइकिंग से आक्रामक शुरुआत की। लेकिन हू ने धैर्यपूर्वक अपने अवसर की प्रतीक्षा की और उन्होंने एक खूबसूरत राइट से निशाना साधा, जब Fairtex टीम के प्रतिनिधि ने एक इनसाइड लेग किक का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, वो वार चीनी फ्लाइवेट एथलीट के पेट और जांघ के बीच के भाग पर जा लगा, जिससे मैच को कुछ देर रोकना पड़ा।

जैसे ही ये मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट दोबारा शुरू हुआ, योडकाइकेउ ने सुपरमैन पंच से प्रहार किया और फिर एक स्ट्रेट लेफ्ट से वार किया जो निशाने पर लगा।

योडकाइकेउ ने दबाव बनाना जारी रखा और कम दूरी पर एक दूसरे पर वार करने के दौरान उन्होंने लेफ्ट हैंड से हू की दाईं आंख के ऊपर चोट पहुंचाई। जैसे ही उनको लगा कि उनके प्रतिद्वंदी आक्रमण का जवाब नहीं दे पा रहे हैं तो थाई एथलीट ने आगे बढ़कर और दबाव बनाना चाहा, पर वो आक्रामक रुख ज्यादा देर नहीं चला।

पहले राउंड के बीच में मैच का रुख बदला, जब चीनी एथलीट अपने ताकतवर राइट हैंड से निशाना लगा रहे थे। तभी अचानक हू ने आगे बढ़कर एक लूपिंग लेफ्ट से हमला किया, जो अपना निशाना चूक गया लेकिन उसके बाद एक खतरनाक राइट ने “Y2K” को गंभीर क्षति पहुंचाई और वो गिर पड़े।

Yodkaikaew Fairtex Hu Yong FISTS OF FURY III 1920X1280 34.jpg

हू ने फिर ग्राउंड स्ट्राइक्स का सहारा लिया, लेकिन योडकाइकेउ ने एक डबल लेग के प्रयास से खुद को बचाया और खड़े हुए। हालांकि, वो एक ताकतवर घुटने की मार और एक शॉर्ट राइट से बच नहीं सके।

मैच की गति को अपनी ओर करने के लिए Fairtex के प्रतिनिधि ने आगे बढ़ना जारी रखा और ONE Hero Series के एथलीट के साथ पंचों का आदान-प्रदान किया। अंत में दोनों क्लिंच की अवस्था में चले गए और फिर “वुल्फ वॉरियर” ने थाई एथलीट को जमीन पर पटक दिया।

चीनी स्टार ग्राउंड एंड पाउंड अटैक किया, लेकिन योडकाइकेउ ने हार नहीं मानी और किसी तरह अपने आक्रामक विरोधी से बचते हुए उठ खड़े हुए।

राउंड के आखिरी मिनट में, दोनों ने नॉकआउट की तलाश में आपस में कई स्ट्राइक्स मारीं। लेकिन हू ने इसके परे, तेज़ी से आगे बढ़कर डबल लेग टेकडाउन को अच्छे अंजाम दिया। “वुल्फ वॉरियर” ने अपने हमले को जारी रखा, लेकिन योडकाइकेउ किसी तरह फिर से उठ खड़े हुए और यहां तक कि उन्होंने सर्कल की दीवारों के पास एक नाकाम किमुरा का भी प्रयत्न किया।

Yodkaikaew Fairtex Hu Yong FISTS OF FURY III 1920X1280 16.jpg

पहले राउंड के बाद दोनों बराबरी पर थे, लेकिन उसके बाद अंत तक हू ही टॉप पर रहे।

दूसरे राउंड की शुरुआत में दोनों ने खड़े होकर एक दूसरे पर हमला किया, लेकिन “वुल्फ वॉरियर” ने फुर्ती से एक और टेकडाउन लगाया और खुद को साइड कंट्रोल में ढाला। योडकाइकेउ बच निकलने में कामयाब तो हो गए लेकिन ज्यादा देर तक नहीं। Fighting Bros Club के प्रतिनिधि ने अब टेकडाउंस लगाने की ठान ली थी और उन्होंने कई बार अपने थाई प्रतिद्वंदी को जमीन पर धकेला।

वो ज्यादा देर योडकाइकेउ को जमीन में रखने में सफल तो नहीं हो रहे थे, लेकिन हू ने हर बार मेहनत से खुद को टॉप पोजिशन में ढाला और जब भी Fairtex टीम के स्टार उठ खड़े होते वो एक और टेकडाउन में कामयाब हो जाते।

तीसरे राउंड में भी OHS के एथलीट ने इसी रणनीति पर काम किया और बार-बार टेकडाउन का प्रयास किया और थाई एथलीट को ज्यादा से ज्यादा देर जमीन पर रखने की कोशिश की।

ये गेमप्लान “वुल्फ वॉरियर” के लिए सफल साबित हुआ और अब वो हर टेकडाउन के दौरान अपने विरोधी को चोट पहुंचा रहे थे। मैच की अंत भी उपयुक्त तरीके से हुआ, जब जमीन पर गिरे योडकाइकेउ पर हू हमला करने ही वाले थे और समय समाप्ति की घोषणा हो गई।

Yodkaikaew Fairtex Hu Yong FISTS OF FURY III 1920X1280 18.jpg

जैसे ही आखिरी घंटी बजी, चीनी एथलीट ने खुशी मनाना शुरू कर दिया क्योंकि वो जानते थे कि निर्णय उनके पक्ष में ही जायेगा और वो सही थे।

इस शानदार डेब्यू जीत के बाद हू ने अपना रिकॉर्ड 7-2 का कर लिया है और ONE फ्लाइवेट डिविजन को अपने आने का आभास करा दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, इरसल Vs. हैडा

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4