ONE: FISTS OF FURY III में मैनम को नॉकआउट करना चाहते हैं कालिम

Indonesian mixed martial artist Aziz Calim

अज़ीज़ “द क्रॉसर” कालिम ने कम समय के नोटिस पर मिले कड़े मुकाबले को स्वीकार अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया है और मानते हैं कि उनकी स्किल्स उन्हें जीत जरूर दिलाएंगी।

ONE: FISTS OF FURY III के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट में इंडोनेशियाई स्टार का सामना “द इंडियन नोटोरियस” रोशन मैनम से होगा। वीज़ा संबंधी समस्या के कारण एब्रो “द ब्लैक कोमोडो” फर्नांडीस की जगह इस बाउट में कालिम को दी गई है।

Aziz Calim defeats Adi Paryanto via rear-naked choke at ONE: ETERNAL GLORY

उन्होंने खुद अपने टीम मेंबर की जगह लेने का ऑफर सामने रखा और अब शुक्रवार, 19 मार्च की चुनौती के लिए वो पूरी तरह तैयार हैं।

मुकाबले से पहले उन्होंने कहा है कि, “हां, मैं एब्रो की जगह लेकर रोशन मैनम की चुनौती को स्वीकार करता हूं।”

“हमने अभी अपना पूरा गेम प्लान तैयार नहीं किया है, क्योंकि मैं एब्रो का रीप्लेसमेंट हूं और तैयारी के लिए बहुत कम समय मिला है। फिर भी मैं हर बार की तरह स्ट्राइकिंग से जीत दर्ज करने की कोशिश करूंगा।”

कम समय मिलने के बाद भी कालिम ने इस मुकाबले के लिए कड़ी मेहनत की है। “द क्रॉसर”, एब्रो के ट्रेनिंग पार्टनर हैं, इसका मतलब उन्हें भारतीय रेसलर के स्टाइल के बारे में उम्मीद से ज्यादा जानकारी प्राप्त होगी।

साथ ही ONE में पिछले कुछ मैचों में स्ट्रॉवेट डिविजन में परफॉर्म करने के बाद इंडोनेशियाई कराटे चैंपियन ने वजन में बढ़ोतरी की और अपनी स्ट्रेंथ को भी बढ़ाया है और नए डिविजन में आकर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

कालिम ने कहा, “मुझे मेरी शारीरिक तत्परता के लिए चुना गया। मैंने एब्रो को मैनम के खिलाफ ट्रेनिंग करने में मदद की, इसलिए उस समय की गई ट्रेनिंग का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करूंगा।”

“इसके अलावा मैंने वजन भी बढ़ाया है, इसलिए उस समय रीप्लेसमेंट के तौर पर सबसे अच्छा विकल्प मैं ही था।”



एक तरफ कालिम को फर्नांडीस के साथ ट्रेनिंग करने का फायदा मिल सकता है, वहीं मैनम को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।

इंडोनेशियाई स्टार को भरोसा है कि इस स्थिति का वो भरपूर फायदा उठाने वाले हैं।

कालिम ने कहा, “मैंने स्ट्राइकिंग पर अधिक ध्यान दिया है और गेम प्लान पर बहुत विचार भी किया। ड्रिल्स के साथ मैंने ग्राउंड डिफेंस पर भी फोकस किया, जिससे रोशन के टेकडाउन के प्रयासों को विफल कर सकूं।”

स्टाइल्स की बात की जाए तो मैनम के पास वर्ल्ड-क्लास रेसलिंग गेम है और निरंतर अपने सबमिशन गेम में भी सुधार कर रहे हैं।

“द क्रॉसर” का मानना है कि उन्हें Evolve टीम के स्टार के गेम में कुछ कमजोरियां मिली हैं। भारतीय एथलीट अभी स्ट्राइकिंग गेम में नए हैं, इसलिए कालिम अपने कराटे के अनुभव का भी फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा, “वो स्ट्राइकिंग में अच्छे नहीं हैं। मेरा मानना है कि स्टैंड-अप गेम में मैं उनसे बहुत बेहतर हूं।”

“मुझे उनके ग्राउंड और रेसलिंग गेम से बचकर रहना होगा। फिर भी मेरा मानना है कि एब्रो के साथ की गई ट्रेनिंग मुझे उनके ग्राउंड गेम से निजात पाने में मदद करेगी।”

Aziz Calim IMGL7182.jpg

कालिम का ये भी मानना है कि उनका स्टैमिना भी भारतीय एथलीट से अच्छा है।

मैनम के प्रोफेशनल करियर के केवल एक मुकाबले का परिणाम जजों के स्कोरकार्ड्स से आया है, इसलिए इंडोनेशियाई स्टार अपने प्रतिद्वंदी के स्टैमिना की भी कड़ी परीक्षा लेंगे।

कालिम ने कहा, “अपने स्ट्राइकिंग गेम से मैं मुकाबले को लंबा खींचकर उन्हें थकाना चाहूंगा।”

“मैनम बहुत जल्दी थक जाते हैं, मेरा प्लान कम से कम बाउट को दूसरे राउंड तक ले जाना होगा और इस समय तक उनकी थकान चरम पर होगी।”

Aziz Calim IMGL7200.jpg

ये कालिम के पास ग्लोबल स्टेज के उभरते हुए स्टार के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका होगा।

इंडोनेशियाई एथलीट को भरोसा है कि ये उनके करियर की अभी तक की सबसे यादगार जीत होगी और ONE में जीत दर्ज कर अपने देश का नाम ऊंचा करना चाहते हैं।

कालिम ने कहा, “इंडोनेशिया का प्रतिनिधित्व करते हुए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। मैं दिखाना चाहता हूं कि तकनीकी तौर पर मुझमें बहुत सुधार हुआ है।”

“बॉक्सिंग की मदद से मैं उन्हें नॉकआउट करना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY III के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4