जेनेट टॉड को हराकर खुद को टॉप एथलीट्स में से एक साबित करना चाहती हैं जुनिकु

Alma Juniku ONE FIRE FURY YK 7179 768x511

ONE: FISTS OF FURY III में अल्मा जुनिकु ONE वर्ल्ड चैंपियन एथलीट के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने को बेताब हैं।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार का सामना शुक्रवार, 19 मार्च को मॉय थाई बाउट में ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड से होगा। जुनिकु इस मुकाबले को ग्लोबल स्टेज पर छाने के एक बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रही हैं।

जुनिकु ने कहा, “मुझे अभी बहुत कुछ साबित करना है, केवल खुद के सामने नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने दिखाना चाहती हूं कि मैं क्या करने में सक्षम हूं।”

Alma Juniku faces Stamp Fairtex

20 वर्षीय स्टार ने जून 2019 में अपना ONE Super Series डेब्यू किया, जहां उन्होंने ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्टैम्प फेयरटेक्स के सामने चुनौती रखी। 5 राउंड्स तक रिंग में डटी रहने के बाद उन्हें करीबी अंतर से हार झेलनी पड़ी।

हार के बावजूद जुनिकु ने दिखा दिया था कि वो प्रोमोशन की टॉप फाइटर्स में से एक बनने में सक्षम हैं और इस हार ने उन्हें भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

उन्होंने बताया, “मैं जानती हूं कि मुझे शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाना चाहिए था। मैं उस समय एनर्जी बचाने के बारे में सोच रही थी, जब मुझे ऐसा करने की जरूरत नहीं थी।”

“मैंने टॉड के मैच भी देखे हैं। मैं जानती हूं कि वो कितनी बेहतरीन एथलीट हैं, इसलिए मुझे उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए कड़ी मेहनत करनी है।”



पिछले मुकाबले में “JT” ने स्टैम्प से अपना बदला पूरा कर एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। अब अमेरिकी स्टार की नजरें मॉय थाई चैंपियनशिप बेल्ट पर जा टिकी हैं।

जुनिकु ने अमेरिकी एथलीट के मूव्स को परखा है, इसलिए वो जानती हैं कि उन्हें एटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में फायदा प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने कहा, “स्टैम्प के खिलाफ जेनेट का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। दूसरी ओर स्टैम्प ने भी अपनी ओर से अच्छे मूव्स का इस्तेमाल किया।”

“जेनेट एक अच्छी किकबॉक्सर हैं। वो बहुत ताकतवर, उनके मूव्स में तेजी है और वो हाई किक्स बहुत लगाई हैं, लेकिन मेरा फाइटिंग स्टाइल भी कमजोर नहीं है, इसलिए इस मुकाबले का इंतज़ार नहीं कर पा रही हूं।

“मैं नहीं मानती कि उनकी कोई कमजोरी है, वो सभी कलाओं में एक संपन्न एथलीट हैं।”

https://www.instagram.com/p/CHFV6JAD7_5/

जुनिकु को उम्मीद है कि ONE में उन्हें अभी तक का जो अनुभव प्राप्त हुआ है, उसकी मदद से उन्हें Boxing Works की एथलीट पर दबाव बनाने में आसानी होगी।

इस बार वो चतुराई से अपने मूव्स का इस्तेमाल करेंगी और डिविजन की चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ चैंपियनशिप मैच भी प्राप्त करना चाहती हैं।

जुनिकु ने कहा, “मैं अपनी डायट को बदला, अपनी स्ट्रेंथ को बल देने पर फोकस किया है। मैं पहले से ज्यादा ताकतवर महसूस कर रही हूं।”

“हम दोनों ही इस बाउट को जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं उन्हें ताकत और तेजी के मामले में मात देकर बढ़त प्राप्त करूंगी।”

Australian Muay Thai striker Alma Juniku takes aim at Anne Line Hogstad

टॉड की चुनौती से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा, लेकिन युवा ऑस्ट्रेलियाई एथलीट का ध्यान अभी केवल जीत दर्ज करने और खुद को ग्लोबल स्टेज की बड़ी स्टार साबित करने पर है।

“JT” की विनिंग स्ट्रीक को समाप्त कर Modern Warrior Muay Thai टीम की स्टार पूरे डिविजन को सावधान कर सकती हैं।

जुनिकु ने कहा, “बड़ी चुनौतियां, बड़े अवसर और मैं इस खेल में खुद के साथ क्या कर सकती हूं, ऐसी बातें मुझे अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।”

“मेरा लक्ष्य टॉप पर पहुंचना है। मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हूं और इस साल ऐसा करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी।

“रोड्रीगेज़ का स्टाइल अच्छा है। उनके खिलाफ मैच पाकर मुझे खुशी होगी, लेकिन उससे पहले मुझे टॉड पर जीत हासिल करनी होगी।”

ये भी पढ़ें: जुनिकु को हराकर 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के करीब पहुंचना चाहती हैं टॉड

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4