FISTS OF FURY इवेंट सीरीज के लिए इरसल, अलीअकबरी और जुनिकु के मैचों की घोषणा

Regian “The Immortal” Eersel

शुक्रवार, 26 फरवरी के लिए वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकर्स से भरे ONE: FISTS OF FURY के ऐलान के बाद ONE Championship ने 2 और बड़े इवेंट्स के आयोजन की पुष्टि की है।

ONE: FISTS OF FURY II का आयोजन शुक्रवार, 5 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होगा।

मेन इवेंट में ईरानी सुपरस्टार अमीर अलीअकबरी अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे होंगे, जिसमें जीत दर्ज कर वो ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने के करीब पहुंचना चाहेंगे।

ऐसा करने के लिए अलीअकबरी को अपराजित दक्षिण कोरियाई एथलीट “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन की चुनौती से पार पाना होगा, जिनकी नॉकआउट पावर गज़ब की है।

ONE: FISTS OF FURY II के को-मेन इवेंट में अपराजित रूसी हेवीवेट स्टार एनातोली “स्पार्तक” मेलिखिन भी अपना डेब्यू करेंगे, जो अभी तक अपने सभी 8 प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके हैं।

मेलिखिन का सामना पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अलेक्सांद्रे “बेबेज़ाओ” मशाडो से होगा, जो अपनी BJJ ब्लैक बेल्ट स्किल्स की मदद से “स्पार्तक” को हराने वाले पहले एथलीट बनना चाहेंगे।

उसके बाद FISTS OF FURY सीरीज के आखिरी इवेंट में ONE Super Series के 4 टॉप एथलीट्स परफॉर्म करेंगे।

शुक्रवार, 19 मार्च को रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को ONE: FISTS OF FURY III के मेन इवेंट में अपने ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

डच-सूरीनामी चैंपियन की बेल्ट #5 रैंक के लाइटवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर इस्लाम मुर्ताज़ेव के खिलाफ दांव पर लगी होगी, जो Venum Training Camp में अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव और सैमी “AK47” सना जैसे टॉप एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करते हैं।

19 मार्च को ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड की मॉय थाई में वापसी होगी। एटमवेट मॉय थाई डिविजन में #2 रैंक की कंटेंडर का सामना #4 रैंक की कंटेंडर अल्मा जुनिकु से होगा।

ONE: FISTS OF FURY II और III के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

Muay Thai fighters Janet Todd and Alma Juniku will square off at ONE: FISTS OF FURY

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE III के MMA स्टार्स की स्टॉपेज से आई 5 शानदार जीत

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty