ONE: UNBREAKABLE III के MMA स्टार्स की स्टॉपेज से आई 5 शानदार जीत

Robin Catalan defeats Gustavo Balart at ONE MASTERS OF FATE D4X_0708 5 768x511

UNBREAKABLE सीरीज का आखिरी इवेंट कुछ ही दिन दूर है। सीरीज के पहले 2 इवेंट्स के धमाकेदार एक्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस को तीसरे शो से क्या उम्मीद रखनी चाहिए।

शुक्रवार, 5 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: UNBREAKABLE III का आयोजन होगा, जिसमें प्रोमोशन के 12 टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एथलीट्स जीत के इरादे से सर्कल में उतरेंगे।

इनमें से कई एथलीट्स यादगार फिनिश अपने नाम कर चुके हैं और एक बार फिर ऐसा करने की कोशिश करेंगे। यहां आप देख सकते हैं ONE: UNBREAKABLE III के स्टार्स की स्टॉपेज से आई जीत 5 सबसे बेहतरीन ।

स्टैम्प की पहली सबमिशन जीत

पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स ने जुलाई 2018 में हुए ONE: Warrior Series II में अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू किया, जिसमे उन्होंने राशि शिंदे को नॉकआउट किया था। उसके 13 महीने बाद थाई स्टार ने उससे भी बड़ी जीत दर्ज की।

अगस्त 2019 में ONE: DREAMS OF GOLD में उन्हें उस समय अपराजित रहीं आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका के खिलाफ जीत मिली। सभी को चौंकाते हुए उस मैच में उन्होंने ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से जीत दर्ज की थी।

Fairtex टीम की स्टार ने भारतीय एथलीट को तीसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक से हराया, जिसके बाद उनके घरेलू फैंस ने खूब चीयर किया।

स्टैम्प ने क्लिंचिंग गेम में रहते रोका को मैट पर गिराया, उसके बाद माउंट पोजिशन प्राप्त कर दमदार पंच लगाने शुरू किए। लगातार हो रहे अटैक के कारण भारतीय स्टार अपनी बैक स्टैम्प की तरफ कर बैठीं और अंत में थाई स्टार ने मौके का फायदा उठाकर सबमिशन से जीत प्राप्त की।

अब ONE: UNBREAKABLE III के मेन इवेंट में एल्योना रसोहायना उनकी कड़ी परीक्षा लेंगी।

साटो ने ऐतिहासिक इवेंट में ब्राजीलियाई एथलीट के खिलाफ TKO से जीता मैच

13 अक्टूबर 2019 को अपने मैच से पूर्व जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन शोको साटो 21 मैचों को फिनिश कर चुके थे और अगले मैच में ये संख्या बढ़कर 22 होने वाली थी।

ONE: CENTURY PART II में साटो की भिड़ंत ब्राजीलियाई स्टार राफेल सिल्वा से हुई।

बेहद करीबी मुकाबले में साटो ने दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की, जो उनकी ONE में दूसरी जीत भी रही।

सिल्वा अपने प्रतिद्वंदी को टेकडाउन करने की कोशिश कर रहे थे। जापानी एथलीट किसी तरह स्टैंड-अप गेम में बने रहे, अपने प्रतिद्वंदी को नी स्ट्राइक्स के बाद कुछ दमदार पंच भी लगाए। सिल्वा अपने पैरों पर खड़े होने में भी संघर्ष करते दिखाई दिए, मौके का फायदा उठाकर साटो ने राइट हैंड से उन्हें फिनिश किया।

ONE: UNBREAKABLE III के को-मेन इवेंट में साटो को फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे की चुनौती से पार पाना होगा।



एंड्राडे ने ‘टायसन’ के जीत के सिलसिले को तोड़ा

COVID-19 के कारण लगी पाबंदियों से कई महीनों तक किसी इवेंट का आयोजन नहीं हो सका। ONE: NO SURRENDER के साथ ONE Championship ने दोबारा आयोजन शुरू किया, जिसमें एंड्राडे ने यादगार जीत दर्ज की।

अपने डेब्यू मैच में उन्होंने मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो को चुनौती दी, जो उस समय 5 मैचों की जबरदस्त विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे थे।

उस समय फिलीपीनो एथलीट को रोक पाना मुश्किल प्रतीत हो रहा था, लेकिन “वंडर बॉय” ने शानदार अंदाज में उन्हें रीयर-नेकेड चोक लगाया और दूसरे राउंड में जीत दर्ज की।

एबेलार्डो ने मैच के दौरान अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाया हुआ था, लेकिन एक असफल टेकडाउन के प्रयास के कारण “वंडर बॉय” को अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना बनाने का अवसर मिला। इसी समय उन्होंने “टायसन” की गर्दन को जकड़ा और खतरनाक सबमिशन लगाकर उन्हें टैप आउट करने पर मजबूर किया।

इस शुक्रवार ब्राजीलियाई मॉय थाई चैंपियन अपने रीयर-नेकेड चोक फिनिश की संख्या को बढ़ाना चाहेंगे।

सवाडा ने डेब्यू मैच को रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीता

ONE Warrior Series में रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा ने लगातार 2 सबमिशन जीत दर्ज की थीं, उसके बाद जापानी स्टार को ग्लोबल स्टेज पर अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स से सभी को प्रभावित करने का मौका मिला, जिसे उन्होंने खाली नहीं जाने दिया।

अगस्त 2019 में हुए ONE: DREAMS OF GOLD में सवाडा का सामना अज़ीज़ “द क्रॉसर” कालिम से हुआ और उस मैच में जीत के लिए जापानी स्टार को ज्यादा पसीना भी नहीं बहाना पड़ा।

सवाडा ने पहले राउंड में केवल 1 मिनट 9 सेकंड बीतने के साथ ही रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत हासिल की।

कालिम के दमदार राइट हैंड से बचने के बाद जापानी स्टार आगे आए और तुरंत अपने प्रतिद्वंदी को टेकडाउन किया। सवाडा द्वारा दबाव बढ़ाने के साथ कालिम की मुसीबतें बढ़ती जा रही थीं। बिना देरी किए उन्होंने सबमिशन मूव लगाया, जिससे “द क्रॉसर” को टैप आउट करना पड़ा।

ONE: UNBREAKABLE III में सवाडा को एक और बेहतरीन फिनिशर रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन की चुनौती से पार पाना होगा।

कैटलन ने खतरनाक हेड किक लगाकर जीत दर्ज की

कैटलन सुनिश्चित करना चाहते थे कि 2019 में उन्हें हार से ज्यादा जीत मिलें, उसी साल नवंबर में शानदार जीत दर्ज कर उन्होंने ऐसा किया भी।

मई 2019 में पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट से हार झेलने के 6 महीने बाद उनका सामना ONE: MASTERS OF FATE में गुस्तावो “एल ग्लैडिएडर” बलार्ट से हुआ।

कैटलन को घरेलू फैंस से जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा था। बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उन्होंने हेड किक लगाई, जिसके प्रभाव से 3 बार के Pan-American ग्रीको-रोमन रेसलिंग चैंपियन अगले ही पल मैट पर गिरे नजर आए और कैटलन को नॉकआउट से विजेता घोषित किया गया।

क्लिंचिंग गेम से बाहर आने के बाद दोनों ने बॉक्सिंग की। बलार्ट ने फ्रंटफुट पर रहकर राइट हैंड लगाया, लेकिन “द इलोंगो” ने बेहद तेजी के साथ हाई किक लगाई, जिससे उनके प्रतिद्वंदी नीचे जा गिरे थे।

ONE: UNBREAKABLE III में उनका मैच सवाडा से होगा।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE III का पूरा बाउट कार्ड सामने आया, भारत और पाकिस्तान की होगी टक्कर

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35