ONE: UNBREAKABLE III का पूरा बाउट कार्ड, भारत और पाकिस्तान की होगी टक्कर

Stamp Fairtex defeats Bi Nguyen at ONE MASTERS OF FATE DC DUX_4609 768x512

UNBREAKABLE सीरीज के 2 इवेंट्स के आयोजन के बाद ONE Championship इस सीरीज का अंत धमाकेदार अंदाज में करने के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 5 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: UNBREAKABLE III का आयोजन होगा।

Thai superstar Stamp Fairtex elbows Sunisa Srisen in the face

मेन इवेंट में 2-स्पोर्ट पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स तीसरे स्पोर्ट में टाइटल हासिल करने के सफर को जारी रखना चाहेंगी।

पूर्व ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प ने अपनी स्ट्राइकिंग की मदद से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी सफलता प्राप्त की है।

थाई स्टार का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 5-0 का है और उनका फिनिशिंग रेट 80% है।

इसके अलावा Fairtex टीम की प्रतिनिधि #5 रैंक की एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर हैं और अगले मैच में बड़ी जीत दर्ज कर टॉप कंटेंडर्स में भी शामिल हो सकती हैं।

लेकिन उन्हें यूक्रेनियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन एल्योना रसोहायना की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा।

अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहीं रसोहायना का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-4 का है और उन्होंने अपने करियर में 10 जीत सबमिशन से प्राप्त की हैं।

ये स्ट्राइकर vs. ग्रैपलर की धमाकेदार भिड़ंत होगी। यूक्रेनियाई स्टार के पास ना केवल अपने डेब्यू को यादगार बनाने का मौका होगा बल्कि स्टैम्प के परफेक्ट रिकॉर्ड को खत्म भी कर सकती हैं।

Japanese MMA fighter Shoko Sato throws a jab

दूसरी ओर, ONE: UNBREAKABLE III के कार्ड में जापानी मिक्स्ड मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन शोको साटो भी शामिल हैं, जिन्हें एक बड़ी जीत दर्ज कर वर्ल्ड टाइटल शॉट भी मिल सकता है।

#2 रैंक के बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर साटो ONE Championship में कभी हारे नहीं हैं। इस दौरान वो दक्षिण कोरियाई नॉकआउट आर्टिस्ट “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल, ONE Warrior Series स्टार मार्क “टायसन” एबेलार्डो और राफेल सिल्वा को भी हरा चुके हैं।

इस शुक्रवार वो अपने करियर की 36वीं जीत दर्ज करना चाहेंगे, इसी के साथ उनकी विनिंग स्ट्रीक 7 मैचों की हो जाएगी और ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट भी मिलने की संभावनाएं होंगी।

लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे की चुनौती से पार पाना होगा, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में एबेलार्डो को बड़े उलटफेर का शिकार बनाया था। इसी के साथ ब्राजीलियाई किकबॉक्सर “टायसन” को सबमिशन से हराने वाले पहले एथलीट बने।

एंड्राडे एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे। ये उनके मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की सबसे बड़ी जीत भी साबित हो सकती है।

वहीं भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन राहुल राजू की भिड़ंत पाकिस्तानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन अहमद मुजतबा से लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में होगी। भारतीय और पाकिस्तानी फैंस किसी भी हाल में इस मुकाबले को मिस नहीं करना चाहेंगे।

ONE: UNBREAKABLE III के मैच कार्ड को आप नीचे देख सकते हैं।

Brazilian mixed martial artist Fabricio Andrade screams following his debut win

ONE: UNBREAKABLE III का पूरा बाउट कार्ड

  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs. एल्योना रसोहायना (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • शोको साटो vs. फैब्रिसियो एंड्राडे (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • रयूटो सवाडा vs. रॉबिन कैटलन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • मेहदी बार्घी vs. कांग जी वॉन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • राहुल राजू vs. अहमद मुजतबा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • टियाल थैंग vs. पॉल लुमिहि (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सेरिली vs वागाबोव

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38