भारतीय MMA फाइटर राहुल राजू ने 2022 के लिए अपने प्लान उजागर किए

Rahul-Raju

भारतीय MMA फाइटर राहुल “द केरल क्रशर” राजू के लिए 2021 मिला-जुला रहा।

लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने पिछले साल दो मुकाबलों में हिस्सा लिया, जिसमें से उन्हें एक में हार तो वहीं दूसरे में जीत हासिल हुई। इस जीत ने Juggernaut Fight Club के स्टार को बड़ी सीख दी है और अब वो 2022 में जीत के सफर को जारी रखने का प्रयास करेंगे।

सिंगापुर में रहने वाले 30 वर्षीय स्टार ने पिछले साल के अपने प्रदर्शन, भविष्य की संभावनाओं समेत किन स्टार्स के खिलाफ सर्कल में उतरते देखना चाहते हैं, इन सब बातों पर विस्तार से चर्चा की।

ONE Championship: आपका नए साल के लिए रेज़ोल्यूशन क्या है?

राहुल राजू: मेरा 2022 के लिए रेज़ोल्यूशन है कि मैं ONE Championship में कम से कम दो मुकाबलों में उतरूं और दोनों में जीत दर्ज करूं। इसके अलावा जिउ-जित्सु (ONE के बाहर) में भी मुकाबला करना चाहता हूं। मैं ADCC (ग्रैपलिंग प्रतियोगिता) के लिए क्वालीफाई करना चाहता हूं।

ONE: क्या आप पिछले साल के रेज़ोल्यूशन को पूरा कर पाए?

राहुल राजू: 2021 मेरे लिए इतना बुरा नहीं बल्कि ठीक-ठाक रहा था। मुझे कुछ बड़ी चोटों से जूझना पड़ा, मगर उसके अलावा सही रहा। मैंने ONE में जीत के साथ साल का अंत किया और जिउ-जित्सु प्रतियोगिता में भी जीत हासिल की।

ONE: पिछले साल सर्कल और सर्कल के बाहर सबसे यादगार लम्हें कौन से रहे?

राहुल राजू: ONE सर्कल में आई जीत मेरे लिए सबसे खास जीतों में से एक रही। सर्कल के बाहर की बात करें तो एक जिउ-जित्सु प्रतियोगिता में सुपर-फाइट में हिस्सा लिया। मुझे उसमें पॉइंट्स के आधार पर जीत हासिल हुई। वो मेरे लिए बहुत ही यादगार पल रहा और मैं जीत पाकर बहुत खुश था।

ONE: 2021 से आपको क्या सीख मिली?

राहुल राजू: मैंने सीखा कि नतीजे के बारे में सोचने से कहीं ज्यादा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहिए। अपनी पिछली फाइट से पहले मुझे लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। वो मेरे लिए काफी पीड़ादायक समय था। शायद उसका एक कारण ये भी रहा कि मैंने नतीजों पर ज्यादा ध्यान लगाने का प्रयास किया। मुझे लग रहा था कि मैं दोनों फाइट्स को जीत जाऊंगा, मैंने रिजल्ट पर ज्यादा ध्यान दिया। इस कारण मेरा प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और मुझे हार मिली। अपनी आखिरी फाइट में मेरा लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन करने पर था। अब आगे से मेरा लक्ष्य यही रहने वाला है कि अपना बेस्ट देना है।

Rahul Raju

ONE: कोई 3 ONE Championship फाइटर्स जिन्हें आप 2022 में सर्कल के अंदर फाइट करते देखने के लिए उत्साहित हैं?

राहुल राजू: मैं बिबियानो फर्नांडीस को वापसी करते हुए देखना चाहता हूं। वो एक ऐसे फाइटर हैं, जिन्हें देखने के लिए उत्साहित रहता हूं। वो एक गजब के संपन्न फाइटर हैं। इसके अलावा टिफनी टियो की वापसी भी देखना चाहता हूं, उनका सामना चीनी फाइटर मेंग बो के साथ होने वाला है। ये एक बहुत ही बेहतरीन फाइट होगी। मैं लाइटवेट डिविजन में होने के नाते इसकी सभी फाइट्स देखना पसंद करूंगा। मैं ऋतु फोगाट की अगली फाइट भी देखना चाहता हूं। मैं उनका बड़ा फैन हूं और वो बहुत ही बढ़िया फाइटर हैं। वहीं कांथाराज अगासा की सर्कल में अगली फाइट का भी इंतजार कर रहा हूं।

ONE: आप 2022 में किन फाइटर्स का सामना करना चाहेंगे?

राहुल राजू: ईमानदारी से कहूं तो मेरी कोई ऐसी पसंद नहीं है, लेकिन मैं एडुअर्ड फोलायंग और पीटर बस्ट का सामना करना पसंद करूंगा। ये मेरे लिए काफी अच्छे मैच होंगे। मैं इसके अलावा लाइटवेट डिविजन में किसी का भी सामना करने के लिए तैयार हूं।

ONE: भारतीय फैंस के लिए कोई खास संदेश?

राहुल राजू: फैंस को कहना चाहूंगा कि अपना प्यार और समर्थन बनाए रखिए। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आप लोगों को गौरवान्वित महसूस करवाऊंगा। आपका प्यार और साथ हमारे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि हम बहुत मेहनत और त्याग करते हैं और फैंस से प्यार और समर्थन पाने के हकदार हैं।

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट के खिलाफ करारी हार के बाद मेंग बो ‘एक नई शुरुआत’ के लिए हैं तैयार

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34