ऋतु फोगाट के खिलाफ करारी हार के बाद मेंग बो ‘एक नई शुरुआत’ के लिए हैं तैयार

Ritu Phogat Meng Bo 1920X1280 EMPOWER 2 768x512

चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट मेंग बो को हाल ही में अपने प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की सबसे करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके पास ऊर्जा से लबरेज़ और तरोताजा होकर अपनी किस्मत बदलने का सुनहरा मौका है।

वो शुक्रवार, 14 जनवरी को सिंगापुर में होने वाले ONE: HEAVY HITTERS में एक डिविजन ऊपर जाकर टॉप रैंक की स्ट्रॉवेट कंटेंडर टिफनी “नो चिल” टियो का सामना करेंगी।

Pictures from the fight between Ritu Phogat and Meng Bo from ONE: EMPOWER

मेंग के ONE Championship करियर की शुरुआत यादगार रही। उन्होंने लगातार दो नॉकआउट जीत के साथ-साथ सर्वसम्मत निर्णय से भी जीत हासिल की। इस कारण उन्हें विमेंस एटमवेट रैंकिंग्स में दूसरा स्थान हासिल हुआ।

लेकिन उनका विजय रथ ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट के हाथों रुक गया।

चीनी फाइटर ने फोगाट को पहले राउंड में जोरदार पंच लगाकर पूरी तरह से झकझोर दिया था और वो राउंड के अंत में मुकाबले को फिनिश करने के बेहद करीब पहुंच गई थीं। लेकिन भारतीय स्टार ने वापसी की और अपनी दमदार रेसलिंग की मदद से सर्वसम्मत निर्णय से मैच जीतकर विरोधी फाइटर को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

इस हार से मेंग को बड़ा धक्का लगा। लेकिन उन्होंने इस अनुभव का विश्लेषण कर अपनी कमजोरियों को समझा, उनमें सुधार किया और अब शानदार वापसी के लिए तैयार हैं।

अब उन्होंने अपने भार वर्ग में बदलाव किया है और उनके पास एक टॉप रैंक की कंटेंडर को हराने का मौका है। 25 वर्षीय स्टार जीत की तालिका में लौटकर ONE वर्ल्ड टाइटल की ओर कदम बढ़ा सकती हैं।

इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मेंग ने कई सारे मुद्दों को लेकर बात की।

Meng Bo knocks out Laura Balin with one punch at ONE AGE OF DRAGONS

ONE Championship: अगस्त में आपको ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल में ऋतु फोगाट के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उस बारे में बताएं।

मेंग बो: मैं स्टैंड-अप एथलीट हूं और मेरा ग्राउंड गेम इतना बेहतर नहीं है, ऐसे वजह से मुझे हार का सामना करना पड़ा।

ONE: आप उन्हें पहले राउंड में नॉकआउट करने के करीब आ गई थीं, लेकिन ऋतु ने खुद को बचाया। आप उन्हें क्यों नॉकआउट नहीं कर पाईं?

मेंग बो:
उस मैच में काफी अनिश्चितता थी और मुझे सही से याद नहीं कि उस दौरान क्या हुआ था। लेकिन मुझे अहसास हुआ कि मेरी प्रतिद्वंदी केज के अंदर बहुत ही लचीली और प्रतिस्पर्धी थीं तो मैं उन्हें नॉकआउट नहीं कर पाई।

ONE: ऋतु ने रेसलिंग का सहारा लेकर आपको ग्रां ग्री से बाहर किया। मैच के बाद आपके मन में किस तरह की बातें आ रही थीं?

मेंग बो: उससे मुझे धक्का लगा और मुझे पछतावा हुआ कि मैं मैच में टूर्नामेंट जीतने के इरादे से उतरी थी। लेकिन हार और जीत तो लगी रहती है, लेकिन प्रक्रिया ज्यादा अहम है। उदाहरण के तौर पर, मैच के बाद मुझे अपने ग्राउंड गेम को मजबूत करने की इच्छा महसूस हुई।

ONE: आपके हिसाब से ऋतु के खिलाफ मैच में सबसे बड़ी गलती क्या हुई?

मेंग बो: मेरी सबसे बड़ी गलती यही थी कि मैं उन्हें पहले राउंड में नॉकआउट नहीं कर पाई और उन्हें मुझे ग्राउंड गेम में लाने का मौका दिया। काश, मैं समय में पीछे जा पाऊं तो यकीनन उन्हें पहले राउंड में नॉकआउट कर देती।

Chinese MMA fighter Meng Bo throws a cross a Samara Santos

ONE: अगस्त के बाद से आपके लिए क्या नई चीजें हुई हैं?

मेंग बो: मैंने अपना सिर शेव किया और उसके बाद ग्राउंड और केज फेंस ट्रेनिंग को मजबूत करने का फैसला किया। मैंने खुद को मजबूत करने के लिए दूसरे लोगों की फाइट्स देखीं। मैंने ट्रेनिंग के दौरान खुद की वीडियोज़ बनाईं, ताकि बाद में उन्हें देखकर खुद के बारे में जान सकूं।

ONE: कोई खास वजह जिससे अपने सिर को शेव किया?

मेंग बो:
एक लड़की को अपनी जिंदगी में सिर को शेव करने का अनुभव जरूर करना चाहिए। मैंने ये दूसरों के लिए नहीं बल्कि खुद को प्रोत्साहित करने के लिए किया है।

ONE: आप एक भार वर्ग ऊपर जाकर टॉप रैंक की कंटेंडर टिफनी टियो का सामना करने वाली हैं। क्या इस तरह के चैलेंज ने आपको प्रोत्साहित किया?

मेंग बो: जी हां, एक नया चैलेंज, एक नई शुरुआत। शुरुआत में ही ऊंचे दर्जे के प्रतिद्वंदियों का सामना करना अच्छा रहता है।

ONE: आपके हिसाब से टिफनी की ताकत और कमजोरियां क्या हैं?

मेंग बो: टिफनी का स्टैंड-अप गेम और ताकत उनकी एडवांटेज है। मैं उनकी कमजोरियों को लेकर वाकिफ नहीं हूं। मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि मुझे अपने केज फेंस और ग्राउंड स्किल्स को मजबूत करना है।

Pictures from the fight between Ritu Phogat and Meng Bo from ONE: EMPOWER

ONE: टिफनी एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं, लेकिन आप भी हैं। आपके हिसाब से अच्छी स्ट्राइकर कौन है, आप या वो?

मेंग बो: मैंने उनके सभी मैचों को देखा और वो तकनीकी रूप में ज्यादा मजबूत हैं और मैं प्रवाह के हिसाब से बढ़ने वाली।

ONE: टिफनी ने हाल ही में कहा कि ऋतु के खिलाफ वो आपकी ग्रैपलिंग से ज्यादा प्रभावित नहीं हुईं। अगर फाइट ग्राउंड गेम में गई तो क्या आपके पास साबित करने के लिए कुछ होगा?

मेंग बो: मैं उन्हें कुछ साबित कर नहीं दिखाना चाहती। मैं सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, मैं ग्राउंड गेम और रेसलिंग में इतनी बेहतर नहीं हूं, मैं उनके लिए कुछ साबित नहीं करना चाहती। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि उन्हें ग्राउंड गेम में ना ले जाने दूं और खुद को फायदा पहुंचाने के लिए काम करूं।

ONE: अगर आप टिफनी को हरा पाईं तो क्या लगता है कि आपको #1 रैंक का स्ट्रॉवेट कंटेंडर बना दिया जाए? और क्या आप टाइटल मैच डिजर्व करेंगी? 

मेंग बो: मेरे लिए रैंकिंग मायने नहीं रखती, लेकिन वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना महत्वपूर्ण होगा। लेकिन पहले अगली फाइट जीतना चाहूंगी।

Chinese MMA fighter Meng Bo celebrates her debut victory in ONE

ONE: मेन इवेंट मैच में अयाका मियूरा के खिलाफ जिओंग जिंग नान ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगी। आपके नजरिए से जीत किसकी होगी?

मेंग बो: मेरा मानना है कि जिओंग जिंग नान की जीत होगी। मियूरा के पास रेसलिंग गेम के अलावा कुछ भी नहीं है और उनका स्टैंड-अप गेम कमजोर है। उनके टेकडाउंस डिफेंड होते रहे तो उनके पास पहले राउंड के बाद रेसलिंग करने की ताकत नहीं बचेगी।

ONE: जिओंग और आप दोनों चीन से हैं। आप आपकी जीत हुई तो क्या उन्हें बेल्ट के लिए चैलेंज करेंगी?

मेंग बो: मैंने अभी इस बारे में विचार नहीं किया है, लेकिन मुझे अपनी हर फाइट में अच्छा करना है। अगर मुझे ये मौका मिला तो पूरी तरह से तैयार रहूंगी।

ये भी पढ़ें: 2022 में जोशुआ पैचीओ से वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना है जैरेड ब्रूक्स का लक्ष्य

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs