मेंग बो के खिलाफ स्ट्राइकर Vs. ग्रैपलर मुकाबले के लिए अयाका मियूरा की पूरी तैयारी – ‘मैं सिर्फ जीतना चाहती हूं’

Ayaka Miura Dayane Cardoso ONE156 1920X1280 42 768x512

जापानी सबमिशन स्पेशलिस्ट अयाका मियूरा अच्छी तरह से जानती हैं कि ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में उन्हें स्ट्रॉवेट MMA मैच में मेंग बो के खिलाफ कहां बढ़त हासिल होगी।

शनिवार, 4 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले इवेंट में मियूरा अप्रैल 2022 के बाद MMA में वापसी कर रही होंगी, जहां डयाने कार्डोसो के खिलाफ मैच में उन्हें हाथ में चोट लग गई थी।

“ज़ोम्बी” ने पहले जिओंग जिंग नान को ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया है। अब मेंग लगातार दो मैच जीतकर खुद को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बनाना चाहती हैं।

चीनी नॉकआउट काफी समय से मियूरा के रडार पर हैं, हालांकि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि मैच इस तरह से मिलेगा।

33 वर्षीय स्टार ने onefc.com को बताया:

“मुझे हमेशा से पता था कि वो दिन जरूर आएगा, जब मेरा सामना (मेंग से) होगा, लेकिन मुझे लगा था कि वो पहले टाइटल के लिए चैलेंज करेंगी। ऐसे में मेरे साथ उनकी फाइट से थोड़ी हैरानी हुई है।”

ONE में छह जीत स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना सबमिशन मूव से हासिल कर चुकी थर्ड डिग्री ब्लैक बेल्ट और संगठन में 100 फीसदी फिनिशिंग रेट वाली मियूरा को डिविजन की सबसे खतरनाक ग्राउंड फाइटर्स में से एक माना जाता है।

वहीं उनकी प्रतिद्वंदी की बात करें तो वो एक काबिल स्ट्राइकर और खतरनाक फिनिशर हैं और उनके नाम दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में तीन हाइलाइट-रील नॉकआउट हैं।

इस बात को ध्यान में रखते हुए टोक्यो निवासी एथलीट एक स्ट्राइकर बनाम ग्रैपलर मुकाबले के लिए तैयार हैं:

“मुझे ग्राउंड पर फायदा होगा। वो एक स्ट्राइकर हैं तो मेरा मानना है कि उनकी ताकत एक नॉकआउट फाइटर होने में हैं। वहीं मुझे उनकी बढ़त दिख रही है।”

यकीनन “ज़ोम्बी” की संभावित जीत मैट पर हो सकती है क्योंकि उसी जगह वो अपनी ताकत और शानदार स्किल्स का प्रदर्शन कर सकती हैं।

लेकिन Tribe Tokyo MMA टीम की प्रतिनिधि को सिर्फ जीत से मतलब है, फिर चाहे वो किसी भी तरीके से आए:

“मैं सिर्फ जीतना चाहती हूं। मेरे पास जीतने का कोई आदर्श तरीका नहीं हैं। मुझे सिर्फ जीतना है।”

डेनियल केली के खिलाफ सबमिशन ग्रैपलिंग मैच के बाद अपनी सुधरी हुई स्किल्स दिखाना चाहती हैं मियूरा

भले ही अयाका मियूरा ने MMA में 18 महीने से कोई मुकाबला नहीं किया है, लेकिन वो एक्शन से पूरी तरह से दूर नहीं रही हैं।

इस साल फरवरी में हुए ONE Fight Night 7 ने मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन डेनियल केली को एक कड़े मैच में चैलेंज किया था।

आखिर में उन्हें BJJ सुपरस्टार के खिलाफ निर्णय से हार का सामना करना पड़ा। “ज़ोम्बी” का मानना है कि सबमिशन मैच में मुकाबला करने और महीनों की प्रैक्टिस की वजह से उनका ग्राउंड गेम पहले से और बेहतर हुआ है।

उन्होंने बताया:

“केली के खिलाफ ग्रैपलिंग मैच कंफर्म होने से पहले ऐसी कई सारी तकनीकें थीं, जिनसे मैं वाकिफ नहीं थी खासकर ग्रैपलिंग के कुछ सबमिशंस से। कई MMA फाइटर्स इन तकनीकों से अनजान हैं। मैं मानती हूं कि मैंने इन मूव्स को पहचानने, काउंटर करने की काबिलियत विकसित कर ली है।

“उस ग्रैपलिंग मैच की तैयारी के लिए तीन महीनों का समय मिला था। उस दौरान मुझे अपनी प्रतिद्वंदी की स्किल्स का अध्ययन करना था। अगर आपके पास जरूरी अनुभव नहीं है तो ग्रैपलर के खिलाफ ग्रैपलिंग करना काफी कठिन हो सकता है। मेरा मानना है कि मेरा दृष्टिकोण अब काफी साफ हो गया है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.