ONE Friday Fights 116 रिजल्ट्स: मियूरा ने वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया, खोलमिर्ज़ाएव ने मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीता

Ayaka Miura Juliana Otalora ONE Friday Fights 116 1 scaled

18 जुलाई को हुए ONE Friday Fights 116 में शुरुआत से लेकर अंत तक जोरदार एक्शन देखने को मिला।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए शो में जापानी स्टार ने ONE वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया तो वहीं उज़्बेकिस्तानी एथलीट ने एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करने में सफलता पाई।

अगर आपने इस हफ्ते हुए एक्शन को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि शो में क्या-क्या हुआ।

नाह्यान ने बदला लेते हुए एडम को फिनिश किया

“पेटसैम” नाह्यान मोहम्मद ने एडम सोर डेचापैन से अपना बदला पूरा करने में सफलता पाई, जब उन्होंने 112-पाउंड मॉय थाई रीमैच में उभरते हुए थाई-मलेशियाई स्टार को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से ढेर किया।

16 वर्षीय स्टार ने पहले राउंड में थ्री पंच कॉम्बिनेशन के दम पर पहला नॉकडाउन हासिल किया और फिर दूसरे राउंड में ताबड़तोड़ स्ट्राइक्स लगाईं और रेफरी ने 1:33 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

इस जीत के बाद दोनों की प्रतिद्वंदिता का स्कोर 1-1 और नाह्यान का करियर रिकॉर्ड 32-9 हो गया।

खोलमिर्ज़ाएव ने वाडा को पराजित कर मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीता

अवाज़बेक “निंज्या” खोलमिर्ज़ाएव ने तत्सुमित्सु वाडा को 127-पाउंड MMA फाइट में मात देकर 1 लाख यूएस डॉलर का ONE Championship मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में सफलता पाई।

24 वर्षीय उज्बेकिस्तानी स्टार ने तीनों राउंड दम दिखाया और विरोधी पर किक्स, जैब और नीज़ से वार किया।

अंत में तीनों जजों ने खोलमिर्ज़ाएव के पक्ष में फैसला सुनाया। इस जीत के बाद खोलमिर्ज़ाएव का करियर रिकॉर्ड 13-2 हो गया और ये प्रमोशन में उनकी आठवीं जीत रही।

योज़ा ने पेटटानोंग के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की

पूर्व K-1 चैंपियन युकी योज़ा ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की, जब उन्होंने थाई लैजेंड और तीन रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर पेटटानोंग पेटफर्गस को मात दी।

दोनों धुरंधरों ने तीनों राउंड तक एक दूसरे को पछाड़ा, लेकिन योज़ा को नॉकडाउन हासिल होने के कारण सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम करने में सफलता मिली।

इस जीत के बाद योज़ा का करियर रिकॉर्ड 20-2 हो गया है।

मियूरा ने ओटालोरा को हराकर एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया

अयाका मियूरा ने जूलियाना ओटालोरा को हराकर लगातार पांचवीं जीत अपने नाम करते हुए मौजूदा डिविजनल क्वीन डेनिस ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल कर लिया है। ये मैच 16 नवंबर को जापान में होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri में होगा।

मैच की शुरुआत में ही #2 रैंक की कंटेंडर ने कोलंबियाई प्रतिद्वंदिता को मैट पर गिराया और सबमिशन के प्रयास में जुट गईं। अंत में उन्हें स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना से जीत हासिल हुई।

ये जीत उन्हें पहले राउंड में 3:53 मिनट पर मिली और इससे Tribe Tokyo MMA टीम की स्टार का रिकॉर्ड 16-5 हो गया।

कासेम, टॉमयैमकूंग और कोको समेत अन्य स्टार्स की बड़ी जीत

अंतर कासेम ने पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी और टॉमयैमकूंग भूमजयथाई ने वटचाराफोन सिंघा माविन को नॉकआउट से हराया। इसके अलावा कोको सोर सोमाई ने तियाई वानखोंगोम एमबीके का मुकाबला तीन राउंड तक चला। अन्य मैचों समेत पूरे इवेंट का लेखा-जोखा आप नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights 116 के नतीजे

  • “पेटसैम” नाह्यान मोहम्मद ने एडम सोर डेचापैन को दूसरे राउंड में 1:33 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – 112 पाउंड)
  • अंतर कासेम ने पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी को दूसरे राउंड में 2:07 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – 142 पाउंड)
  • टॉमयैमकूंग भूमजयथाई ने वटचाराफोन सिंघा माविन को दूसरे राउंड में 0:34 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – 130 पाउंड)
  • कोको सोर सोमाई ने तियाई वानखोंगोम एमबीके को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • पैनमोंग्कोल सीएमए एकेडमी ने सिरीचोक सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 130 पाउंड)
  • पामोर-ई-डाएंग चोर चोकामनॉयचाई ने योडकिटी फिएटपाथुम को पहले राउंड में 1:06 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – 122 पाउंड)
  • सुपरबॉल टीडेड99 ने इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव को दूसरे राउंड में 3:00 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – 138 पाउंड)
  • “पेटनुएंग” आइज़ैक मोहम्मद ने हारयुकी टनिटसु को पहले राउंड में 2:54 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – 117 पाउंड)
  • युकी योज़ा ने पेटटानोंग पेटफर्गस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • अवाज़बेक “निंज्‍या” खोलमिर्ज़ाएव ने तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 127 पाउंड)
  • अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा ने जूलियाना “ला पैटरोना” ओटालोरा को पहले राउंड में 3:53 मिनट पर सबमिशन से हराया (MMA – एटमवेट)
  • ली “द फ्लैश” सुएंग चुल ने हिरोबा मिनोवा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (MMA – स्ट्रॉवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty