ONE Friday Fights 116 – सभी फाइट्स के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

AdamSorDechapan NahyaMohammed OFF117 Faceoff 1920X1280 scaled

ONE Championship बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में साल के सबसे बेहतरीन ONE Friday Fights इवेंट सीरीज के संस्करणों में से एक के लिए पूरी तरह से तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा 18 जुलाई को एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 116 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें 24 MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग एथलीट्स जीतने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे। इनमें से काफी सारे स्टार्स प्रमोशन के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करने का प्रयास करेंगे।

एडम सोर डेचापैन और “पेटसैम” नाह्यान मोहम्मद की टक्कर मेन इवेंट में होगी। इनका सामना मई में हुए ONE Friday Fights 107 में हुआ, जहां अलिफ सोर डेचापैन के छोटे भाई ने विभाजित निर्णय से जीत हासिल की। अब दो महीने बाद दोनों की भिड़ंत 112-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में होगी।

इसके अलावा सुपरबॉल टीडेड99 का सामना इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव से 138-पाउंड मॉय थाई बाउट में होगा।

वहीं कार्ड में पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस, पूर्व K-1 चैंपियन युकी योज़ा, #2 रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर अयाका मियूरा और जापानी MMA स्ट्रॉवेट स्टार्स तत्सुमित्सु वाडा और हिरोबा मिनोवा की वापसी देखने को मिलेगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


112 LBS मॉय थाई
“पेटसैम” नाह्यान मोहम्मद ने एडम सोर डेचापैन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:33 मिनट में
142 LBS मॉय थाई
अंतर कासेम ने पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:07 मिनट में
130 LBS मॉय थाई
टॉमयैमकूंग भूमजयथाई ने वटचाराफोन सिंघा माविन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:34 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
कोको सोर सोमाई ने तियाई वानखोंगोम एमबीके को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
130 LBS मॉय थाई
पानपडेज एनएफ लुकसुआन ने सिरीचोक सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
122 LBS मॉय थाई
पामोर-ई-डाएंग चोर चोकामनॉयचाई ने योडकिटी फिएटपाथुम को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:06 मिनट में
138 LBS मॉय थाई
सुपरबॉल टीडेड99 ने इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 3:00 मिनट में
117 LBS मॉय थाई
“पेटनुएंग” आइज़ैक मोहम्मद ने हारयुकी टनिटसु को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:54 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
युकी योज़ा ने पेटटानोंग पेटफर्गस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
127 LBS MMA
अवाज़बेक “निंज्‍या” खोलमिर्ज़ाएव ने तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा ने जूलियाना “ला पैटरोना” ओटालोरा को सबमिशन (स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना) से हराया - पहले राउंड के 3:53 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
ली “द फ्लैश” सेउंग चेओल ने हिरोबा मिनोवा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty