राहुल राजू ने ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा को दी चुनौती: “मैं उन्हें पहले राउंड में फिनिश कर दूंगा”

Rahul Raju Otgonbaatar Nergui BATTLEGROUNDII 1920X1280 29 768x511

भारतीय MMA फाइटर राहुल राजू जीत के साथ 2022 की शुरुआत करना चाहते हैं।

शुक्रवार, 25 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले ONE: FULL CIRCLE की लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट में उनका सामना फिलीपींस के ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा से होगा।

“द केरल क्रशर” के नाम से मशहूर भारतीय फाइटर ने पिछले साल हुई अपनी आखिरी फाइट को बड़े ही शानदार अंदाज में जीता था। वो इस मुकाबले को अपने नाम कर जीत के सफर को जारी रखना चाहेंगे।

हाल ही में दिए गए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस मैच, अपने प्रतिद्वंदी, अपनी तैयारी समेत कई विषयों पर बात की।

ONE Championship: आप 2022 में अपने पहले मैच को लेकर कितने उत्साहित हैं?

राहुल राजू: मैं इस फाइट को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं असल में साल की शुरुआत में मैच चाहता था, मगर इस समय इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

मैंने अपने कैंप में कई बदलाव किए और खुद में सुधार भी किया है और सर्कल में वापसी करने को बेताब हूं।

ONE: अपने अगले प्रतिद्वंदी ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा के बारे में क्या कहना चाहेंगे?

राजू: मेरी नजर में ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा एक अच्छे स्ट्राइकर हैं, उनके हाथों में गज़ब की ताकत है। उनका ग्राउंड गेम भी कमजोर नहीं है और कुछ फाइट्स को सबमिशन से जीत चुके हैं।

मगर मेरा मानना है कि मेरा ग्राउंड गेम उनसे बेहतर है और मैं उन्हें आसानी से टेकडाउन कर सकता हूं।

ये फाइट बहुत दिलचस्प और धमाकेदार रहने वाली है।

ONE: अपना ONE डेब्यू उन्होंने फ्लाइवेट डिविजन में किया और अब वो लाइटवेट में फाइट करेंगे। क्या इससे आपको कोई फायदा मिल सकता है?

राजू: उन्होंने अपना डेब्यू फ्लाइवेट डिविजन में किया। मैं सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस वजन के साथ फाइट की थी, शायद 64 किलोग्राम।

अब वो अपना बॉडीवेट 77 किलोग्राम पर चुके हैं, लेकिन उनके डेब्यू की बात अब 2 साल पुरानी हो चली है और अब उन्होंने बहुत बड़ा जम्प लिया है।

मैं नहीं जानता कि उन्होंने कितने अच्छे ढंग से अपने वजन को बढ़ाया है।

मैं ऐसा नहीं मानता कि उनका दूसरे डिविजन में परफॉर्म करना मुझे फायदा पहुंचा सकता है। मैं इसे अपने जीवन के सबसे खराब दिन से निपटने के लिए मैं तैयार रहूंगा।

मैं पहले अपने विरोधियों को कम आंकने की भूल कर चुका हूं, जिसकी वजह से मुझे नॉकआउट होना पड़ा। इसलिए मैं इस बार अपने प्रदर्शन में कोई ढील नहीं छोड़ना चाहता।

ONE: आपके हिसाब से उनकी ताकत और कमजोरी क्या है?

राजू: उनके पंच उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके हाथों में गज़ब की ताकत है और अच्छी मूवमेंट भी करते हैं।

मैं उनके ग्राउंड गेम को कमजोर नहीं मानता, लेकिन लेकिन मेरा मानना है कि मेरी ग्रैपलिंग उनसे कहीं बेहतर है। इसलिए खुद से तुलना करने पर मैं उसे एक कमजोरी मान रहा हूं।

ONE: आपकी सबसे बड़ी ताकत क्या है?

राजू: मेरा ग्रैपलिंग गेम मेरी ताकत है और मैं हर रोज खुद में थोड़ा सुधार कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मेरी ग्रैपलिंग उनपर भारी पड़ने वाली है।

Rahul Raju Otgonbaatar Nergui BATTLEGROUNDII 1920X1280 7

ONE: पिछली फाइट की तुलना में आपके गेम में क्या बदलाव और आपके अंदर क्या सुधार आए हैं?

राजू: पिछले मैच की तुलना में कई चीज़ें बदल गई हैं। मैंने क्रॉस ट्रेनिंग शुरू की, खासतौर पर ग्रैपलिंग पर फोकस किया इसलिए मुझे लगता है कि मेरी ग्रैपलिंग बहुत सुधार गई है। जहां तक स्ट्राइकिंग में डिफेंस की बात है, उसमें भी बहुत सुधार आया है। मैंने अपने स्ट्राइकिंग करने के तरीके में बहुत बदलाव किया है।

मेरा मानना है कि मैं बहुत अच्छे तरीके से ग्रैपलिंग और स्ट्राइकिंग का मिश्रण कर पाता हूं। एक फाइटर के तौर पर मुझमें बहुत सुधार हुआ है इसलिए मैं इस मैच को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

ONE: आप इस फाइट को किस दिशा में आगे बढ़ता देख रहे हैं?

राजू: मुझे लगता है कि फाइट शुरुआत में ग्राउंड पर जाने वाली है। शायद पहले राउंड के मध्य में मैं सबमिशन या ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हुए जीत दर्ज कर सकता हूं।

मैं सच कहूं तो मैं उन्हें जल्दी फिनिश नहीं करना चाहता। मैंने उन्हें दूसरे या तीसरे राउंड में फिनिश करने का प्लान बनाया है। मैं इस बात ज्यादा फाइटिंग करना चाहता हूं, लेकिन मेरी नजर में ये मैच जल्दी फिनिश होने वाला है।

ONE: आपके हिसाब से मैच का परिणाम क्या होगा?

राजू: मेरी भविष्यवाणी यही है कि मुझे पहले राउंड में सबमिशन से जीत मिलने वाली है।

ONE: अपने विरोधी को कोई संदेश देना चाहेंगे?

राजू: मैं उन्हें कोई संदेश नहीं देना चाहता। मैं उनका सम्मान करता हूं, वो बहुत अच्छे फाइटर हैं और उनके साथ मेरा मैच धमाकेदार रहेगा, जिसके लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं।

मुझे उम्मीद है कि उन्होंने भी अच्छे ढंग से खुद को तैयार किया होगा।

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs