4 बड़ी बातें जो हमें ONE: FULL CIRCLE के जरिए पता चलीं

Reinier De Ridder Kiamrian Abbasov FULL CIRCLE 1920X1280 25 768x512

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: FULL CIRCLE में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

शुक्रवार, 25 फरवरी को हुए इवेंट में मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स और ONE Super Series स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया।

इस इवेंट में 2 वर्ल्ड चैंपियंस ने अपने टाइटल्स को डिफेंड किया, नए स्टार्स उभरकर सामने आए और पुरानी हार का बदला भी पूरा होता देखा गया। अब बड़ा सवाल है कि ये एथलीट्स आगे क्या करने वाले हैं।

इसलिए आइए जानते हैं उन 4 बड़ी बातों के बारे में जो हमें ONE: FULL CIRCLE से पता चली हैं।

#1 डी रिडर बन सकते हैं ONE के पहले 3-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन

ग्लोबल स्टेज पर परफॉर्म करने वाला हर एक एथलीट अपनी विरासत को आगे बढ़ाना चाहता है, लेकिन असल में कुछ ही एथलीट्स ऐसा कर पाते हैं। रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर उन्हीं में से एक हैं।

ONE: FULL CIRCLE के मेन इवेंट में 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन ने ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव को शानदार अंदाज में हराकर अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।

इस धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

अपने सफल ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के बाद उन्होंने अन्य डिविजंस के 4 एथलीट्स को चैलेंज किया है। इनमें ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर और ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन भी शामिल हैं।

ऐसे बहुत कम एथलीट्स रहे हैं, जिन्होंने 2 डिविजंस में चैंपियनशिप जीती हो और मौजूदा ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट किंग होने के साथ वो भविष्य में हेवीवेट टाइटल को भी जीतकर इतिहास रच सकते हैं।

#2 क्रीकलिआ हेवीवेट डिविजन में जाना चाहते हैं

Roman Kryklia Murat Aygun FULL CIRCLE 1920X1280 48

रोमन क्रीकलिआ ने को-मेन इवेंट में मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपने ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया है।

डी रिडर की तरह उन्हें भी अपने प्रदर्शन के लिए 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस मिला।

एक खतरनाक कंटेंडर पर आसान जीत दर्ज करने के बाद क्रीकलिआ ने कहा कि हेवीवेट डिविजन की चुनौतियां उनके लिए ज्यादा कठिन रह सकती हैं और इस बात में कोई संदेह नहीं कि साढ़े 6 फुट लंबे यूक्रेनियाई एथलीट हेवीवेट डिविजन एथलीट्स को भी कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं।

कुछ ऐसे नाम भी हैं जिन्होंने लाइट हेवीवेट किंग को अपना टारगेट बनाया हुआ है।

इसी इवेंट में ग्युटो इनोसेंटे ने अपनी पावर की मदद से ब्रूनो “आयरनक्लाड” सुसानो को दूसरे राउंड में फिनिश किया। इसके अलावा राडे ओपाचिच ONE को जॉइन करने के बाद जबरदस्त लय में नजर आए हैं।

क्रीकलिआ का सामना अगले मैच में चाहे किसी से भी हो, लेकिन चैलेंजर को ये जरूर पता होगा कि वो ONE Super Series इतिहास के सबसे डोमिनेंट स्ट्राइकर्स में से एक का सामना करने वाला है।

#3 एंड्राडे वर्ल्ड चैंपियन बनने के बहुत करीब

https://www.instagram.com/p/CaeCncnLjJy/?utm_source=ig_web_copy_link

#4 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ने ONE: FULL CIRCLE में नॉकआउट से जीत दर्ज कर खुद को वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने की दौड़ में शामिल करवा दिया है।

एंड्राडे ने जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव को बॉडी पर खतरनाक नी स्ट्राइक लगाते हुए केवल 97 सेकंड में फिनिश किया। एकदम परफेक्ट तरीके से लैंड हुई इस नी स्ट्राइक ने दिखाया कि क्यों एंड्राडे बहुत कम समय में इस डिविजन के टॉप सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं।

11 मार्च को ONE: LIGHTS OUT में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस को #1 रैंक के कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा और एंड्राडे भी इस मैच पर करीब से नजर बनाए रखेंगे।

“वंडर बॉय” वर्ल्ड चैंपियन बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं और संभव है कि 2022 उनके करियर का सबसे खास साल साबित हो सकता है।

#4 एक स्वीडिश स्टार का उदय

17 वर्षीय स्ट्राइकिंग सनसनी स्मिला “द हरिकेन” संडेल को कुछ हफ्तों पहले तक कोई नहीं जानता था, लेकिन डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड में नई पहचान हासिल की है।

डियांड्रा मार्टिन के खिलाफ 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में संडेल ने अपने शानदार स्ट्राइकिंग गेम की मदद से अपनी विरोधी को तीसरे राउंड में फिनिश किया।

कई दिग्गज फाइटर्स भी अपने ONE Championship डेब्यू में दबाव के सामने हार मान चुके हैं, लेकिन संडेल ने बहुत बहादुरी के साथ ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहली चुनौती को पार किया।

समय के साथ “द हरिकेन” की स्किल्स में सुधार होगा और भविष्य में स्वीडन की युवा सनसनी अन्य टॉप एथलीट्स के लिए बड़ा खतरा बनकर उभर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL CIRCLE – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty