ग्युटो इनोसेंटे के बारे में
ग्युटो इनोसेंटे अपने पूरे जीवन में मार्शल आर्टिस्ट रहे हैं, जिन्होंने MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में मुकाबले किए हैं।
ब्राज़ील की राजधानी ब्राज़ीलिया के इनोसेंटे ने स्ट्राइकिंग आर्ट्स सीखना तब शुरू की, जब वो महज 4 साल के थे और पिता की निगरानी में रहते थे। 7 साल की उम्र में उन्होंने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग लेनी शुरू की, जिसने बाद में उनके MMA करियर के उत्थान में मदद की।
उन्होंने जब 2005 में MMA फाइटर के रूप में अपना प्रोफेशनल करियर शुरू किया, तब ब्राज़ील के मूल निवासी को किकबॉक्सिंग के साथ करियर बनाने में कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने तब 38-10 का रिकॉर्ड बनाया था। खेल में इनोसेंटे की शुरुआत 3 पैन-अमेरिकन और 3 दक्षिण अमेरिकी खिताबों को जीतने के साथ हुई। उनके पास लाइट हेवीवेट और सुपर हेवीवेट डिविजन में 3 WGP किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप भी हैं।
आखिर में, उनकी सफलता पर ONE Championship की निगाहें पड़ीं और उन्होंने फरवरी 2022 में ONE: FULL CIRCLE में पुर्तगाल के ब्रूनो सुसानो के खिलाफ अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया। 6 फुट 3 इंच के इनोसेंटे इतने विशालकाय हैं कि उनकी जैसी फुर्ती उनके आकार के एथलीट्स में कम ही देखने को मिलती हैं। मुकाबले के दौरान स्ट्राइकर की क्रिएटिविटी पूरी तरह से तब नज़र आई, जब उन्होंने दूसरे राउंड में नॉकआउट जीत दर्ज करने के लिए सुसानो के खिलाफ स्पिनिंग हुक किक लगाई और उसके बाद प्रतिद्वंदी पर मुक्कों की बारिश कर दी।
इसके बाद इनोसेंटे ने जून 2022 में ONE 158 में राडे ओपाचिच से मुकाबला किया और पूरी दुनिया को फिर से अपनी ताकत से रूबरू कराया। वो अनुभवी ओपाचिच के शुरुआती हमलों से बच गए और बाद में सर्बियाई एथलीट के भारी-भरकम प्रहारों से भी किनारा करने लगे। दूरी बनाने के बाद इनोसेंटे ने सही समय का इंतजार करते हुए लिवर शॉट लगाया, जिसने सर्बियाई एथलीट को नॉकआउट कर दिया।
हालांकि, अच्छी तकनीक के बावजूद ब्राज़ीलियाई फाइटर यूक्रेन के रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ सितंबर 2022 में अपना विजयी प्रदर्शन जारी नहीं रख पाए और पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए बाहर हो गए।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
रिजल्ट | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
हार
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
TKO
राउंड 1 (0:52)
|
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 1 (0:52)
|
राउंड 1 (0:52) |
![]() |
रोमन क्रीकलिआयूक्रेन
ONE 161: PETCHMORAKOT VS. TAWANCHAISep 29, 2022
|
यूक्रेन | Sep 29, 2022 |
ONE 161: PETCHMORAKOT VS. TAWANCHAISep 29, 2022
|
||||
जीत
नॉकआउट (KO)
KO
राउंड 1 (2:33)
|
नॉकआउट (KO)
राउंड 1 (2:33)
|
राउंड 1 (2:33) |
![]() |
राडे ओपाचिचसर्बिया
ONE 158: TAWANCHAI vs. LARSENJun 3, 2022
|
सर्बिया | Jun 3, 2022 |
ONE 158: TAWANCHAI vs. LARSENJun 3, 2022
|
||||
जीत
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
TKO
राउंड 2 (2:22)
|
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 2 (2:22)
|
राउंड 2 (2:22) |
![]() |
ब्रूनो सुसानोपुर्तगाल
FULL CIRCLEFeb 25, 2022
|
पुर्तगाल | Feb 25, 2022 |
FULL CIRCLEFeb 25, 2022
|