ONE Championship डेब्यू में ग्युटो इनोसेंटे ने ब्रूनो सुसानो को ढेर किया

Guto Inocente Bruno Susano FULL CIRCLE 1920X1280 26 768x512

ग्युटो इनोसेंटे ने ONE Championship डेब्यू में धमाकेदार अंदाज से अपनी शुरुआत करते हुए मजबूत फाइटर ब्रूनो “आयरनक्लाड” सुसानो के खिलाफ सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में शानदार जीत दर्ज की।

ब्राज़ीलियाई स्टार ने शुक्रवार, 25 फरवरी को ONE: FULL CIRCLE में अपनी ONE Super Series हेवीवेट किकबॉक्सिंग बाउट में पुर्तगाली प्रतिद्वंदी के खिलाफ दूसरे राउंड में जोरदार अंदाज में तकनीकी नॉकआउट हासिल किया।

हाथ नीचे और ठोड़ी ऊपर करके इनोसेंटे डिफेंस के हर नियम को पीछे छोड़ते हुए अपनी प्रतिद्वंदी की तरफ आगे बढ़े।

हालांकि, शुरुआत में डिफेंस की जरूरत नहीं थी, जब उन्होंने सुसानो पर लेफ्ट साइड से स्ट्रेट पंच, अपरकट, हाई किक और फिर एक और स्ट्रेट पंच चलाया था।

इस कॉम्बिनेशन ने “आयरनक्लाड” को सर्कल वॉल की ओर धकेल दिया और उन्होंने राइट हैंड से जवाबी हमला किया। इसने इनोसेंटे को डिफेंस करने पर मजबूर कर दिया और वो सुसानो के ताकतवर राइट हैंड से बचकर पीछे हट गए।

Guto Inocente punches Bruno Susano

इसके बाद डेब्यू कर रहे एथलीट अपने प्रतिद्वंदी के शरीर पर हुक्स और किक्स लगाते रहे। इससे पुर्तगाली स्ट्राइकर की हवाइयां सर्कल के बीच में ही उड़ गईं।

इस राउंड को ब्राज़ीलियाई एथलीट ने 2 नी और एक स्पिंनिंग बैक किक मारकर, जो सीधे “आयरनक्लाड” के लिवर पर जाकर लगीं, खत्म किया। इसके जवाब में “आयरनक्लाड” ने अपनी अलग ट्रिक्स इस्तेमाल कीं। लेकिन उनकी किक्स इतनी प्रभावशाली नहीं थीं।

Guto Inocente fights at ONE: FULL CIRCLE

सुसानो दूसरे राउंड की शुरुआत में थोड़ा प्रभाव डाल पाए। उन्होंने स्टूल से उठते ही लेफ्ट हुक व लो किक्स भी चलाईं। हालांकि, इनोसेंटे को मानो कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा था।

इसके बाद एक लेफ्ट हुक ने पुर्तगाली एथलीट के जबड़े को हिला दिया और उनको पीछे हटने पर मजबूर कर दिया, जिसके बाद इनोसेंटे ने जंपिंग नी लगाई।

एक मिनट बाद सिर पर पड़ी स्पिनिंग बैक किक ने रेफरी ओलिवियर कोस्ट को 8-काउंट शुरू करने के लिए मजबूर कर दिया।

सुसानो ने काउंट का जवाब दिया और वापस मुकाबले में लौट आए, लेकिन इनोसेंटे ने कांपते हुए पैरों पर खड़े एथलीट पर फिर से हमला बोल दिया।

उन्होंने जैब, हुक और लो किक्स चलाईं, जो “आयरनक्लाड” पर किसी तेज रफ्तार से पटरी पर दौड़ती ट्रेन जैसी ताकत के साथ उनसे टकराईं। ये देखकर कोस्ट के पास बीच में आने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा था और दूसरे राउंड में 2:22 मिनट पर उन्होंने मुकाबले को समाप्त कर दिया।

इस शानदार जीत के साथ इनोसेंटे ने अपने रिकॉर्ड को बढ़ाकर 39-10 और अपने आपको ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के लिए खतरनाक एथलीट साबित कर दिया है, जो कि संभावित रूप से पहले वर्ल्ड टाइटल बेल्ट के लिए चैलेंजर भी बन गए हैं।

Guto Inocente and Bruno Susano Fight Result at ONE: FULL CIRCLE

ये भी पढ़ें: ONE: FULL CIRCLE – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25