राडे ओपाचिच को ग्युटो इनोसेंटे के खिलाफ रीमैच में साबित करनी है अपनी काबिलियत

Rade Opacic Giannis Stoforidis ONE on Prime Video 2 1920X1280 68

राडे ओपाचिच ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov में अपना पुराना हिसाब-किताब बराबर करने के लिए बेताब हैं।

सर्बियाई नॉकआउट फाइटर शनिवार, 10 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ग्युटो इनोसेंटे के खिलाफ रीमैच में उतरेंगे। ये मुकाबला उनके लिए ONE Championship रिकॉर्ड में आई एकमात्र हार का बदला लेना का शानदार मौका है।

मई 2022 में ब्राज़ीलियाई फाइटर ने पहले राउंड में ही ओपाचिच को जोरदार लिवर शॉट जड़ते हुए मैच समाप्त कर दिया था। इस तरह उन्होंने सर्बियाई एथलीट के लगातार 4 नॉकआउट जीत के शानदार विजय रथ को वहीं पर रोकने में सफलता पाई थी।

हालांकि, मैच खत्म होने के कुछ ही वक्त बाद बेलग्रेड के एथलीट ने ONE Championship अधिकारियों को बता दिया था कि वो इस हेवीवेट किकबॉक्सिंग मैच को फिर से करने के लिए उत्सुक हैं।

ओपाचिच ने बतायाः

“मैंने फाइट के तुरंत बाद (ONE को) कहा था कि मैं रीमैच चाहता हूं। मैंने इस बारे में अपने मैनेजर को भी बताया था। अगर वो कहते कि ये मेरी अगली फाइट है तो मैं इसे स्वीकार कर लेता। इस वजह से मुझे खुशी है कि अब वो फिर से इस मुकाबले को लेकर आए हैं। मैं उस गलती को सुधारना चाहता हूं क्योंकि मुझे पता है कि मैं ये कर सकता हूं और मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं।”

हार से सर्बियाई स्टार को दिक्कत नहीं है। दरअसल, हेवीवेट किकबॉक्सिंग की खतरनाक दुनिया में हर कोई किसी ना किसी मोड़ पर आकर फंस जाता है, लेकिन उन्हें लगता है कि लिवर शॉट लगने से पहले वो वो इनोसेंटे पर बढ़त बनाए हुए थे।

ओपाचिच को भरोसा है कि वो दूसरी बार ब्राज़ीलियाई फाइटर के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी पुरानी हार का बदला ले सकते हैं।

25 साल के फाइटर ने कहाः

“हेवीवेट डिविज़न में एक पंच मुकाबला खत्म कर सकता है। मुझे लगा जैसे मैं फाइट जीत रहा था और फिर वो अचानक जीत गए। मुझे उनसे कोई समस्या नहीं है। उन्होंने मुझे हिट किया और मैच वहीं फिनिश कर दिया। 

“लेकिन मेरे दिमाग में यही था कि मैं उन्हें हरा सकता हूं। बस यही बात मुझे परेशान किए जा रही थी इसलिए मैं उनके साथ रीमैच चाहता था। जानता हूं कि मैं उनसे बेहतर फाइटर हूं और यही फैंस को भी दिखाना चाहता हूं। इस वजह से ये रीमैच मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”

ग्युटो इनोसेंटे से मुकाबले के लिए पहले से कहीं ज्यादा तैयार हैं राडे ओपाचिच

इनोसेंटे के खिलाफ बदले की भावना से भरे हुए राडे ओपाचिच फिर से मुकाबला करने का ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। हालांकि, उन्हें तुरंत रीमैच नहीं मिला। फिर भी अब उन्हें लगता है कि ये मौका उनके लिए एक वरदान की तरह था।

ब्राज़ीलियाई हल्क का दूसरी बार सामना करने से पहले सर्बियाई एथलीट ने पिछले साल अक्टूबर में ONE Fight Night 2 में जियानिस “हरक्यूलिस” स्टोफोरीडिस के खिलाफ बाउट की थी और उन्होंने जीत की राह पर वापस आने के लिए खुद में कुछ सुधार किए थे।

ओपाचिच ने बतायाः

“स्टोफोरीडिस के खिलाफ जीत ने मुझे एक बेहतर स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया क्योंकि वो एक बहुत सम्मानित प्रतिद्वंदी हैं। वो ताकतवर और बहुत मजबूत एथलीट हैं।

“ग्युटो के साथ फाइट में जो कुछ हुआ, उसके लिए मैंने खुद से कहा कि ‘चलो अगली बार देख लेंगे और मैं पहले से भी ज्यादा शांत हो गया।’ ये अच्छी बात है कि मैंने अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना सीख लिया और मैं इसे अच्छे से हैंडल कर सकता हूं।”

उस मुकाबले के बाद सर्बियाई नॉकआउट फाइटर को कुछ चोटों से उबरने का भी मौका मिला, जो पहले से उन्हें परेशान कर रही थीं।

अब वो सेहत में सुधार के साथ 10 जून को होने वाले मुकाबले में अपनी पूरी ताकत झोंकने का इरादा लेकर उतरेंगे। पहले से ज्यादा फिट और स्वस्थ ओपाचिच बदला लेने के लिए पूरी तरह से दृढ़ हैं।

उन्होंने कहाः

“अब मैं अपनी सभी पुरानी चोटों से उबर चुका हूं। मैं काफी वक्त से मुकाबला कर रहा हूं और बहुत अनुभवी हूं। मैंने किकबॉक्सर और बॉक्सर के साथ कई सारे मुकाबले किए हैं इसलिए मुझे लगता है कि ये मेरे लिए उनके साथ रीमैच का मौका पाने का बिल्कुल सही समय है।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty