ONE Fight Night 11 में नॉकआउट जीत के बाद सुपरबोन ने बनाया दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का लक्ष्य

Superbon Singha Mawynn Tayfun Ozcan ONE Fight Night 11 37

ONE Fight Night 11 में टायफुन ओज़्कान के खिलाफ हेडकिक से आई नॉकआउट जीत के बाद सुपरबोन सिंघा माविन दोबारा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

थाई सुपरस्टार का वापसी का सफर एक शानदार फिनिश से शुरू हुआ है और वो लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने घरेलू फैंस के सामने जीत दर्ज कर खुश हैं।

इस यादगार जीत के बाद #1 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर ने ऐतिहासिक स्टेडियम में जीत पर बात करते हुए कहा:

“मुझे ऐसा लगा जैसे थाईलैंड के सभी लोग मुझे देख रहे थे। वो मुझे जीतते देखना चाहते थे और मुझसे उम्मीद कर रहे थे कि मैं सबको दिखाऊं कि थाईलैंड को मॉय थाई का गढ़ क्यों कहा जाता है। मैं इस लम्हे को लेकर गर्व महसूस कर रहा हूं।”

सुपरबोन का ये फिनिश नॉकआउट ऑफ द ईयर बनने की रेस में शामिल हो गया है, लेकिन वो मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन चिंगिज़ अलाज़ोव के साथ रीमैच प्राप्त करने से पहले चुप नहीं बैठने वाले।

जनवरी में “चिंगा” ने सुपरबोन को नॉकआउट करते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी।

थाई सुपरस्टार अब अलाज़ोव के साथ रीमैच पाने और ये साबित करने को प्रतिबद्ध हैं कि वो दुनिया के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर हैं। उन्होंने कहा:

“मैं रीमैच चाहता हूं, यही मेरी पहली प्राथमिकता है। मैं दिखाना चाहता हूं कि मैं बेस्ट हूं।”

https://www.instagram.com/p/CtS3HM6JD4q/

32 वर्षीय एथलीट ने पता लगा लिया है कि किस गलती के कारण उन्हें अलाज़ोव के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी।

अब उन्हें अपने गेम प्लान को परखने का समय मिला इसलिए रीमैच की स्थिति में सुपरबोन अपनी जीत का दावा कर रहे हैं:

“मैंने पिछले मैच में अपनी गलती को परखा है इसलिए इस बार मैच अलग तरीके से आगे बढ़ेगा। हमें ट्रेनिंग पर ध्यान देने की जरूरत है और दिखाऊंगा कि जीत कैसे दर्ज की जाती है। मैं आज आपको प्लान नहीं बता सकता, लेकिन ये आपको फाइट के दौरान जरूर देखने को मिलेगा।”

अलाज़ोव vs. ग्रिगोरियन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पर करीब से नजर बनाए रखेंगे सुपरबोन

एक तरफ सुपरबोन, अलाज़ोव के साथ रीमैच पाना चाहते हैं, लेकिन वो जानते हैं कि उनसे पहले चैंपियन को 5 अगस्त को होने वाले ONE Fight Night 13 में मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

दोनों टॉप लेवल के स्ट्राइकर्स 2013 में 2 बार आमने-सामने आ चुके हैं। पहला मैच नो-कॉन्टेस्ट करार दिया गया था, वहीं दूसरी भिड़ंत में ग्रिगोरियन ने स्कोरकार्ड्स में जीत हासिल की थी।

दूसरी ओर, सुपरबोन भी इन 2 एथलीट्स से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उनका 5 महीनों पहले अलाज़ोव से मैच हुआ था, वहीं थाई एथलीट ने पिछले साल ग्रिगोरियन को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हराकर 2018 में मिली हार का बदला भी पूरा किया।

इस इतिहास को देखते हुए डिविजन के पूर्व किंग के लिए आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की भविष्यवाणी करना कठिन है, लेकिन वो विजेता को चैलेंज करने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा:

“मेरे हिसाब से दोनों की जीत के बराबर चांस हैं। उनका पहले आमना-सामना हुआ है, एक-दूसरे को खूब क्षति पहुंचाई है। मरात ने उन्हें हराया हुआ है इसलिए मेरे लिए भविष्यवाणी करना कठिन है। मगर जिसे भी जीत मिलेगी, मैं उसे चैलेंज करते हुए बेल्ट जीतने के लिए तैयार रहूंगा।”

उन्हें चाहे अलाज़ोव से बदला लेने का मौका मिले या ग्रिगोरियन के साथ ट्रायलॉजी मैच, सुपरबोन का सबसे बड़ा लक्ष्य किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को जीतना है, फिर चाहे उनके सामने किसी भी फाइटर की चुनौती क्यों ना खड़ी हो।

इसलिए उन्होंने अलाज़ोव के साथ-साथ ग्रिगोरियन को भी संदेश भेजा है:

“मैं उम्मीद करता हूं कि आपका मैच धमाकेदार रहेगा, जिस पर मैं नजर बनाए रखूंगा। मैं आपसे सबकुछ छीनना चाहता हूं।”

https://www.instagram.com/p/CtS5KOZsyqG/

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)