ONE Fight Night 11 में 4 एथलीट्स ने जीता 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस

Superbon Singha Mawynn Tayfun Ozcan ONE Fight Night 11 91

शनिवार, 10 जून को बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov में 4 मार्शल आर्टिस्ट्स ने धमाकेदार अंदाज में अपने विरोधियों को फिनिश कर 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस जीता।

ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने #4 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर क्वोन वोन इल, पूर्व फेदरवेट किकबॉक्सिंग किंग सुपरबोन सिंघा माविन, #3 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर इल्या फ्रेमानोव और इसी शो में ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने वाले 2-स्पोर्ट किंग रेगिअन इरसल को बोनस दिए हैं।

इरसल ने मेन इवेंट में बेहद आसानी से दिमित्री मेन्शिकोव पर जीत हासिल की।

सूरीनामी सुपरस्टार पिछले 7 सालों से हारे नहीं हैं और उनकी विनिंग स्ट्रीक 22 मैचों की हो गई है। उन्होंने 3-स्ट्राइक कॉम्बिनेशन लगाकर रूसी एथलीट को केवल 46 सेकंड में फिनिश किया और ये उनकी लगातार दूसरी नॉकआउट जीत रही।

फ्रेमानोव को शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग को फिनिश करने में करीब 2 मिनट लगे, जिसके लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस मिला।

शुरुआत में नॉकडाउन होने से उबरते हुए 27 वर्षीय एथलीट ने खतरनाक स्ट्राइक्स लगाकर वापसी की और नी स्ट्राइक लगाकर मंगोलियाई एथलीट को नॉकडाउन कर दिया।

रूसी एथलीट ने बिना रुके ग्राउंड गेम में भी कई खतरनाक स्ट्राइक्स लगाईं और अंत में रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत दर्ज की।

थाई हीरो सुपरबोन ने #5 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सर टायफुन ओज़्कान को हेड किक से नॉकआउट कर अपने घरेलू फैंस का दिल जीता।

डिविजन के पूर्व चैंपियन और मौजूदा #1 रैंक के कंटेंडर जबरदस्त लय में नज़र आए। उन्होंने रेंज को कंट्रोल किया और दूसरे राउंड में खतरनाक लेफ्ट किक लगाकर ओज़्कान को फिनिश किया।

क्वोन ने इवेंट का पहला बोनस जीता, जहां उन्होंने #5 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर आर्टेम बेलाख को नॉकआउट किया।

“प्रीटी बॉय” की ट्रेडमार्क बॉक्सिंग शानदार रही, लेकिन मैच का फिनिश दूसरे राउंड में आया, जहां उनके वन-टू कॉम्बिनेशन के प्रभाव से रूसी एथलीट मैट पर जा गिरे।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने इसके बाद स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं और स्टॉपेज से शानदार जीत अपने नाम की।

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty motivates his younger brother Freddie Haggerty before the fight
4way
Tang Kai Gasanov
ReugReugOumarKane AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 68
AdamSorDechapan Enzo Clarisse Faceoffs 1920X1280 scaled
Liu Mengyang Gabriel Pereira
Takeru Segawa ONE SAMURAI 2 scaled
Ortikov vs. Estupinan, Saputra vs. Adiwang, and Luo vs. Souza Jr. complete ONE Fight Night 43 card.
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 27 scaled
Elbrus Osmanov Ratchasiesan Laochokcharoen The Inner Circle May 1 16 scaled
Ratchasiesan Kulabdam ElbrusOsmanov OFF152 Faceoffs scaled