ONE डेब्यू से पहले ग्युटो इनोसेंटे ने जाहिर किए अपने इरादे – “मैं ट्रिपल चैंपियन बनना चाहता हूं”

Guto Inocente takes his first ONE Championship photo shoot before his debut

ग्युटो इनोसेंटे अपना ONE Championship डेब्यू किकबॉक्सिंग नियमों के तहत करेंगे, लेकिन ब्राजीलियाई स्टार इसके साथ तीन स्पोर्ट्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब पर भी अपना निशाना लगाने के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार, 25 फरवरी को ONE: FULL CIRCLE के मेन कार्ड में 35 वर्षीय हेवीवेट एथलीट का सामना ब्रूनो सुसानो से होगा और वो ग्लोबल फैंस को ये दिखाना चाहते हैं कि इस मुकाबले का इतना प्रचार क्यों हो रहा है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में मुकाबले के दौरान वो अपने स्ट्राइकिंग टैलेंट का पूरा प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कई साल तक दुनिया के टॉप एथलीट्स का सामना करने के बाद इनोसेंटे ने संगठन में अपने गजब के टैलेंट का प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

उन्होंने कहा: 

“मैं बहुत खुश हूं और ONE Championship में अपने डेब्यू को लेकर उत्साहित हूं। मैं सभी नियमों के अंतर्गत मुकाबला करूंगा। इसके लिए मुझे काफी मेहनत करनी होगी, लेकिन यही तो है, जो मैं चाहता हूं। मैंने हमेशा ही सबसे बड़े इवेंट्स में मुकाबला किया है और अब ONE के स्टेज पर मैं अपना प्रदर्शन पूरी दुनिया को दिखा पाऊंगा। यही कारण है कि ONE मेरे लिए सबसे अच्छा रहेगा।”

“मैं ट्रिपल चैंपियन बनना चाहता हूं। मैंने किकबॉक्सिंग और मॉय थाई फाइट के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, लेकिन MMA मुकाबले में भी मेरी काफी दिलचस्पी है और ये दिखाना चाहता हूं कि मैं एक संपूर्ण एथलीट हूं। मेरे पास ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट भी है। मैं सबसे अच्छे एथलीट्स के साथ मुकाबला करना चाहता हूं और ये दिखाना चाहता हूं कि मेरी किकबॉक्सिंग दूसरी फाइटिंग स्टाइल्स को भी हरा सकती है।”

सर्कल में पहली बार उतर रहे इनोसेंटे की सुसानो के खिलाफ कड़ी परीक्षा होने वाली है। इस पुर्तगाली किकबॉक्सर के नाम 104 बाउट्स हैं और उनके पास कई तरह के दांव-पेंच भी मौजूद हैं।

ब्राजीलियन एथलीट अपने विरोधी का सम्मान करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि वो एक अलग ही स्तर पर काम कर रहे हैं।

इनोसेंटे ने कहा: 

“ब्रुनो सुसानो काफी अनुभवी और माहिर एथलीट हैं। उनके पास किक्स और पंचों के अच्छे कॉम्बिनेशंस हैं, वो स्पिनिंग अटैक करते हैं और काफी खतरनाक भी हैं। आपको उनके साथ काफी सावधान रहना होता है, लेकिन जैसा कि मैंने कई सारे इंटरव्यूज़ में कहा है कि वो किसी बतख की तरह हैं। एक बतख तैर सकती है, चल सकती है और उड़ भी सकती है, लेकिन हर चीज अच्छे से नहीं कर पाती है। यही कारण है कि मुझे लगता है कि मैं उन पर अपनी लय से हावी हो पाऊंगा और ये दिखा पाऊंगा कि मेरी तकनीक उनसे ज्यादा बेहतर है।”

ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में छाना चाहते हैं ग्युटो इनोसेंटे

ONE Championship में ग्युटो इनोसेंटे के पास बहुत बड़े लक्ष्य है, लेकिन वो जानते हैं कि कई स्पोर्ट्स में सफलता इस शुक्रवार को उनके डेब्यू के साथ शुरू होनी चाहिए।

किकबॉक्सिंग नियमों के तहत, जहां उन्होंने सबसे बड़ी प्रशंसा हासिल की है, ब्राजीलियाई एथलीट धमाके के साथ शुरुआत कर सकते हैं और ये दिखा सकते हैं कि वो किस उद्देश्य के साथ The Home of Martial Arts में आए हैं।

जब उनसे ब्रूनो सुसानो को मुकाबले में जल्दी पराजित करने के बारे में पूछा गया तो इनोसेंटे ने कहा:

“मै इस मुकाबले के लिए काफी अच्छी तरह से तैयारी करके आने वाला हूं। आज मैं एक ऐसा एथलीट बन चुका हूं, जिसने हेवीवेट डिविजन को अच्छे से अपनाया है और मुझे भरोसा है कि मैंने अपनी बॉक्सिंग को अच्छी तरह से निखारा है। ऐसे में मैं पहले से काफी आक्रामक और माहिर ग्युटो को दिखा पाऊंगा। यही मेरी मंशा है कि मैं आक्रामकता दिखा सकूं। मैं अपने गेम को विरोधी पर लागू करना चाहता हूं। मैं अपनी लय शुरू से अंत तक लागू करने जा रहा हूं और मुझे विश्वास है कि मैं उन्हें पहले राउंड में ही नॉकआउट कर दूंगा।”

सुसानो को फिनिश करने वाले आखिरी एथलीट सर्बिया के उभरते हुए स्टार राडे ओपाचिच थे, जिन्होंने ONE Super Series में नॉकआउट के जरिए लगातार चार जीत हासिल की थीं।

जीत की इस लय पर इनोसेंटे की नजरें पड़ी थीं, जिन्हें लगता था कि हेवीवेट किकबॉक्सिंग रैंक्स में उनकी और ओपाचिच का आमना-सामना होगा।

उसी समय ब्राजीलियन एथलीट को लगा कि 24 वर्षीय एथलीट को हरा सकते हैं और डिविजन के पहले चैंपियन बन सकते हैं।

इनोसेंटे ने कहा:

“राडे ओपाचिच एक कमाल के एथलीट हैं। मुझे लगता है कि अगर ब्रूनो सुसानो के खिलाफ मुझे अच्छी जीत मिल गई तो वो मुझसे मुकाबला करने में दिलचस्पी दिखाएंगे। ऐसा इसलिए भी क्योंकि हमारी तारीखें भी आपस में मेल खा रही हैं। उन्होंने जनवरी में मुकाबला किया था और मैं फरवरी में मुकाबला करने जा रहा हूं। ऐसे में अगर वो मुकाबला करना चाहेंगे तो ये शानदार रहेगा। उनके खिलाफ मुकाबला काफी दिलचस्प रहेगा। वो काफी मजबूत और माहिर एथलीट हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा गेम उन्हें हराने के लिए एकदम सही है।”

“ONE Championship में किकबॉसिंग और मॉय थाई का स्तर काफी ऊंचा है, खासकर लाइट और फीमेल कैटेगरी में। जबकि हेवीवेट में मेरी तरह के किसी एथलीट की कमी थी, जो आकर वर्ल्ड चैंपियन बन सके। मैं इस बात का फायदा उठाना चाहता हूं कि ये बेल्ट खाली पड़ी है और मैं इस तक अपना रास्ता बना लूंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)