भुल्लर, मालिकिन, बुशेशा जैसे टॉप हेवीवेट्स से मुकाबला करना चाहते हैं ग्युटो इनोसेंटे, दिए MMA में आने के संकेत

Guto Inocente Bruno Susano FULL CIRCLE 1920X1280 35 768x512

ब्राज़ीलियाई स्टार ग्युटो इनोसेंटे अपने आप को सच्चा कॉम्बैट स्पोर्ट्स दिग्गज मानते हैं और इसके चलते वो अपनी स्किल्स का प्रदर्शन करने के लिए सर्कल में किसी भी खेल में किसी भी प्रतिद्वंदी का सामने करने को तैयार हैं, भले ही वो MMA से ही क्यों न हों।

35 साल के हेवीवेट एथलीट 20 मई को ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot में सर्बिया के राडे ओपाचिच का सामना एक किकबॉक्सिंग बाउट में करने जा रहे हैं और उनकी इच्छा ONE Championship में तीन स्पोर्ट के एथलीट बनने की है।

इनोसेंटे ने कहा:

“मैं एक संपूर्ण फाइटर हूं और ये चीज मैं ONE Championship में दिखाना चाहता हूं। मेरा मानना है कि ONE वो सर्वश्रेष्ठ जगह है, जहां पर आप कड़ी मेहनत करके किकबॉक्सिंग, मॉय थाई और MMA में मुकाबला कर सकते हैं। इस वजह से मैं भी यही करना चाहता हूं।”

ONE Championship ने हाल ही में MMA में अपने हेवीवेट डिविजन को बहुत मजबूत किया है।

वर्तमान में ये प्रोमोशन के सबसे जोशीले डिविजन में से एक है, इसमें मौजूदा ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन भुल्लर और ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन शामिल हैं। इत्तेफाक से इन दोनों ही एथलीट्स पर इनोसेंटे के नजरें टिकी हैं।

ब्राज़ीलियाई एथलीट, जिनके नाम MMA में भी 10 जीत दर्ज हैं, उन्होंने कहा:

“भुल्लर और मालिकिन दोनों ही बहुत अच्छे और ताकतवर फाइटर हैं। मैं सच में उनका सामना करना चाहता हूं। मैं इस पर काम करना चाहता हूं, मैं उनसे मुकाबला करना चाहता हूं। मैं डिविजन में सबसे मुकाबला करना चाहता हूं। मैं सबसे अच्छा हूं, सबसे सेहतमंद हूं और ऐसे समय में मैं खुद का परखना चाहता हूं।”

हालांकि, इनोसेंटे को इसका मतलब पता है कि अगर वो वापस MMA में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए अपने स्तर को ऊंचा उठाना पड़ेगा। जैसा कि ये सुनने से आप समझ ही गए होंगे कि उन्हें अपने स्तर को बढ़ाने में परेशानी नहीं होगी।

दोनों हेवीवेट किंग्स के अलावा, अपने दावे को सही साबित करने के लिए उनकी दिलचस्पी दूसरे बड़े नामों के साथ मुकाबला करने में भी है, जिसमें 13-बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा भी शामिल हैं और वो भी ONE 157 वापसी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“मार्कस बुशेशा ने भी काफी पहचान बनाई है और मैं उनकी फाइट्स को फॉलो कर रहा हूं। हालांकि, वो जिउ-जित्सु से आते हैं, लेकिन उन्होंने ये सबित कर दिया है कि वो पंच खाने से नहीं डरते हैं। अगर मैं MMA में जाता हूं तो उनका चैंपियन बनने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा।”

ग्युटो इनोसेंटे को विश्वास है कि उन्होंने राडे ओपाचिच की तरकीब समझ ली

4-औंस के ग्लव्स पहनकर सर्कल में सबसे अच्छे MMA एथलीट्स के साथ मुकाबला करने के बारे में सोचने से पहले ग्युटो इनोसेंटे को राडे ओपाचिच से पार पाना होगा, जिनसे ONE 157 में उनका किकबॉक्सिंग मुकाबला होने वाला है।

ये उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। सर्बिया के पावरहाउस कहे जाने वाले एथलीट के नाम 16-5 का रिकॉर्ड दर्ज है और वो लगातार चार बाउट की जीत के सिलसिले को कायम रखे हुए हैं। साथ ही उनका नाम ONE Super Series में सबसे ज्यादा फिनिश का रिकॉर्ड रखने के लिए संयुक्त रूप से दर्ज है।

बेलग्रेड के मूल निवासी एथलीट ने अब तक सर्कल में हार का मुंह नहीं देखा है, लेकिन इनोसेंटे को विश्वास है कि वो इस चीज को बदल देंगे।

“राडे ओपाचिच एक ऐसे एथलीट हैं, जो पंचों के साथ अपनी किक्स, लो किक्स और हाई किक्स के कॉम्बिनेशन को शानदार तरीके से चलाते हैं। इस वजह से मुझे उनकी स्मार्ट किक्स और बॉडी शॉट्स से सावधान रहना होगा। उन्हें लिवर पर कई सारे पंचों से अटैक करना अच्छा लगता है, लेकिन मेरा मानना है कि वो पंच मुझ पर आजमाने के लिए काफी कठिन साबित होने वाले हैं।”

ग्युटो इनोसेंटे ने ONE Championship को बताया

भले ही वो किकबॉक्सिंग हो, मॉय थाई हो या फिर MMA, इनोसेंटे हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।

हालांकि, कई सारे खेलों में मुकाबला करने का विचार सच में उनके दिमाग में आया होगा, लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट को पता है कि सबसे पहले उन्हें मौजूदा मुकाबले पर ध्यान देना है।

उन्होंने कहा:

“ONE ने मुझे जो मौका दिया है, वो सच में मेरे लिए बहुत बड़ा कदम है। ऐसे में अगर मैंने उन्हें हरा दिया तो मैं डिविजन के टॉप पर पहुंच जाऊंगा इसलिए इस मौके को लेकर मैं काफी खुश हूं। वो एक ऐसे एथलीट हैं, जिनका गेम बहुत ही परंपरागत है इसलिए मुझे लगता है कि मेरा गेम उनको हराने के लिए बहुत अच्छा साबित होने वाला है।”

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128