इन 5 कारणों से 8 नवंबर को ONE Fight Night 37: Kryklia Vs. Agdeve देखना न भूलें

Sitthichai Sitsongpeenong Nico Carrillo ONE Fight Night 30 2 scaled

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की शनिवार, 8 नवंबर को ONE Fight Night 37: Kryklia vs. Agdeve के साथ वापसी हो रही है।

इस बेहतरीन कार्ड में नौ शानदार मैच देखने को मिलेंगे और मेन इवेंट मुकाबले में एक नए ONE वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी होगी।

आइए उन कारणों पर चर्चा करते हैं, जिनकी वजह से सभी कॉम्बैट स्पोर्ट्स के लिए ये इवेंट क्यों खास होगा।

#1 पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी

मेन इवेंट में पहले ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए दो डिविजन और दो खेलों के ONE वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ का सामना अपराजित टर्किश स्ट्राइकर सामेत “द किंग” अगदेवे से होगा।

यूक्रेनियाई सुपरस्टार के नाम पहले से ही ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग और हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप है। उनके नाम ONE में सात जीत और करियर रिकॉर्ड 51-7 होने के साथ-साथ पिछले 15 मैचों से अपराजित हैं।

अब वो तीसरे वर्ल्ड टाइटल के लिए जाएंगे, लेकिन उनके सामने काफी बड़ी चुनौती है।

अगदेवे अपनी सभी 17 फाइट्स को जीत चुके हैं और 21 वर्षीय सनसनी ने 12 विरोधियों को फिनिश किया है। अगर वो क्रीकलिआ को हरा देंगे तो चैंपियन बनने के साथ-साथ अपनी लोकप्रियता में भी बहुत इजाफा कर लेंगे।

#2 अहम मुकाबलों से रैंकिंग पर पड़ सकता है असर

को-मेन इवेंट में दो खतरनाक स्ट्राइकर्स निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो और ल्यूक “द शेफ” लेसेई के बीच जोरदार फेदरवेट मॉय थाई टक्कर होगी।

कैरिलो ने बेंटमवेट डिविजन में नोंग-ओ हामा और सैमापेच फेयरटेक्स समेत कई बड़ी जीत दर्ज कीं।

फिर उन्होंने फेदरवेट डिविजन का रुख करते हुए अप्रैल महीने में सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग को पराजित किया।

वहीं उनके विपक्षी की बात करें तो लेसेई लगातार दूसरे फिनिश की तलाश में होंगे। उन्होंने पिछले मैच में कोडी जेरोम को पहले राउंड में TKO से हराया।

वहीं बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में #4 रैंक के कंटेंडर रैम्बोलैक चोर अजालाबून का सामना #5 रैंक के अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव से होगा।

दोनों ने ONE Friday Fights में शानदार जीतों के बाद कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम कर मेन रोस्टर में जगह बनाई।

#3 अपराजित स्टार्स बिखेरेंगे अपनी चमक

दो अपराजित स्टार्स अहम MMA मैचों में अपनी चमक बिखेरते हुए नजर आएंगे।

अपराजित सबमिशन स्पेशलिस्ट एलबैक अलिशोव का सामना बेंटमवेट मैच में फिलीपीनो फिनिशर कार्लो “द बुल” बुमिना अंग से होगा।

26 वर्षीय अज़रबैजानी-रूसी स्टार ने ONE Fight Night 34 में किए गए प्रमोशनल डेब्यू में जेरेमी पाकाटिव को आर्म-ट्रायंगल चोक से हराकर रिकॉर्ड को 9-0 किया और अब उनकी टक्कर एक खतरनाक विरोधी से होगी।

वहीं दक्षिण अफ्रीकी सनसनी विली “वाइट लायन” वैन रूयेन अपना प्रमोशनल डेब्यू करते हुए उज्बेक फिनिशर अवाज़बेक “निंज्या” खोलमिर्ज़ाएव का सामना फ्लाइवेट मैच में करेंगे।

23 वर्षीय पूर्व EFC फ्लाइवेट चैंपियन संगठन में 7-0 के रिकॉर्ड के साथ दस्तक दे रहे हैं। वहीं खोलमिर्ज़ाएव ने ONE Friday Fights में 7-1 का शानदार रिकॉर्ड बनाया है।

#4 फ्लाइवेट MMA स्टार्स करना चाहेंगे नई शुरुआत

लिटो “थंडर किड” आदिवांग ने सालों तक स्ट्रॉवेट डिविजन पर दबदबा बनाया और अब 32 वर्षीय फिलीपीनो स्टार का मानना है कि वो फ्लाइवेट में छाप छोड़ेंगे।

उनका सामना अर्जेंटीना के मॉरो मास्त्रोमरिनी से होगा। मास्त्रोमरिनी को अपने डेब्यू मैच में बुमिना-अंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं इवेंट के पहले मैच में गिल्बर्ट नाकाटानी और एको रोनी सपुत्रा की टक्कर होगी। कैलिफोर्निया निवासी अपने रेसलिंग खेल की बदौलत जीत का दरवाजा खोलना चाहेंगे तो वहीं सपुत्रा का प्रयास भी जीत हासिल करने का होगा।

#5 फ्लाइवेट मॉय थाई स्टार्स पर होगी नजर

फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के दो धमाकेदार मैच शो को यादगार बना सकते हैं।

पहले टाईकी नाइटो का सामना नाकरोब फेयरटेक्स से होगा। जापानी अनुभवी स्ट्राइकर ने जून महीने में जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन को उनकी पहली हार का स्वाद चखाया।

नाकरोब का प्रयास होगा कि पिछले मैच में जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी के खिलाफ आई हार से उभरते हुए दोबारा जीत हासिल करें।

अन्य मुकाबले में सुआब्लैक टोर प्रान49 की टक्कर जोहान एस्टुपिनन से होगी।

एक समय पर बुरे दौर से गुजर चुके सुआब्लैक को अब शानदार लय हासिल हो गई है। उन्होंने संगारथिट लुकसाइकोंगडिन और दिग्गज सेकसन ओर क्वानमुआंग के खिलाफ जीत हासिल कीं और अब वो इसे जारी रखना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott