फैब्रिसियो एंड्राडे ने अपने प्रतिद्वंदी को मात्र 97 सेकंड में नॉकआउट किया

Fabricio Andrade Jeremy Pacatiw FULL CIRCLE 1920X1280 2 768x512

4 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ने खुद को डिविजन के सबसे बेहतरीन फाइटर के रूप में साबित कर दिया है और शुक्रवार, 25 फरवरी को ONE: FULL CIRCLE में जेरेमी “द जगरनॉट” पाकाटिव पर जोरदार जीत के साथ बाउट की समाप्ति करते हुए ये दिखा दिया कि ऐसा क्यों कहा जाता है।

ब्राजील के तेजतर्रार एथलीट ने ONE Championship में अपना लाजवाब प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने शुरुआती राउंड के 1:37 मिनट पर अपने प्रतिद्वंदी को जबरदस्त नी लगाकर नॉकआउट किया और लगातार चौथी जीत हासिल की।

हालांकि, एंड्राडे को आत्मविश्वास से लबरेज पाकाटिव का सामना करना पड़ा था। “द जगरनॉट” ने मुकाबले में पहले राउंड की घंटी बजते ही एक हार्ड किक और एक-दो कॉम्बिनेशन के साथ अपने प्रतिद्वंदी के डिफेंस को टेस्ट किया।

Team Lakay एथलीट ने लूपिंग ओवरहैंड और अपनी तेज़ व फुर्तीली गति के साथ ब्राजीलियाई एथलीट को पीछे की ओर धकेलना जारी रखा था।

हालांकि, फिर भी “वंडर बॉय” ने कोई जल्दबाजी नहीं की और कुछ ही देर बाद मुकाबले में जोरदार तरीके से पहला प्रहार किया, जिसने पाकाटिव को सर्कल वॉल की ओर धकेल दिया। “द जगरनॉट” ने स्टैंडिंग टारगेट बनाने का कोई इरादा नहीं रखा क्योंकि उन्होंने ब्राजीलियाई एथलीट की किक पकड़ ली थी और एक ओवरहैंड राइट जड़ने का मौका तलाश लिया था।

Brazilian MMA fighter Fabricio Andrade knees Jeremy Pacatiw

पाकाटिव हमला करने के इरादे से बहुत ही धैर्यवान एंड्राडे के खिलाफ आगे बढ़ते रहे, जो पीछे की ओर जाते रहे और अपने प्रतिद्वंदी को जैब्स से हमला करते हुए उन्हें जांचते रहे। जैसे ही मुकाबले में दोनों एथलीट एक-दूसरे के करीब आकर प्रहार करने लगे, तभी 24 साल के स्टार का आत्मविश्वास निखरकर सामने आने लगा और उन्होंने बिजली की तरह टूटते हुए प्रतिद्वंदी के शरीर पर जबरदस्त बॉडी शॉट लगा दिया।

इसके साथ ही “द जगरनॉट” और जोरदार प्रहार के साथ जवाब देने के लिए उतावले नज़र आने लगे, लेकिन फिनिश करने की भूख ने उनकी हार का रास्ता खोल दिया। जैसे ही वो आगे बढ़े उन्होंने ओवरहैंड राइट लगाने की कोशिश की कि ब्राजीलियाई एथलीट ने तेजी से अपने घुटने का प्रहार किया।

पाकाटिव दर्द से कराहते हुए कैनवस पर गिर गए और रेफरी ने मैच को वहीं समाप्त घोषित कर दिया।

Fabricio Andrade and Jeremy Pacatiw Fight Results at ONE: FULL CIRCLE

इस नॉकआउट जीत ने एंड्राडे के रिकॉर्ड को 7-2 से आगे बढ़ा दिया और उन्हें ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए एक बड़े और निश्चित खतरे के रूप में घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL CIRCLE – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)