टायफुन ओज़्कान ने तीन राउंड तक चले जबरदस्त किकबॉक्सिंग मुकाबले में एनरिको केह्ल को हराया

Enriko Kehl Tayfun Ozcan FULL CIRCLE 1920X1280 6 768x512

ONE: FULL CIRCLE में टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान और एनरिको “द हरिकेन” केह्ल से सभी को एक ताबड़तोड़ मुकाबले की उम्मीद थी क्योंकि दोनों एथलीट ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री से बाहर होने के बाद जीत की राह पर लौटने के लिए उत्सुक थे।

ऐसे में ये तो तय था कि केवल एक ही आगे जाने वाला है और तीन तेज-तर्रार और बेहद कठिन राउंड के बाद #5 रैंक के ओज़्कान ने शुक्रवार, 25 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत हासिल कर ली।

जैसी कि उम्मीद की जा रही थी फेदरवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले का पहला राउंड काफी आक्रामकता के साथ शुरू हुआ। ओज़्कान ने अपने हाथ कई तरह के तेज कॉम्बिनेशन के साथ खोल दिए, जिसका जवाब साउथपॉ (बाएं हाथ के) केह्ल ने भी बखूबी दिया और लो किक्स लगाईं।

“टरबाइन” का ओवरहैंड राइट बिल्कुल पैसा वसूल शॉट था और उन्होंने जर्मन एथलीट को इसके साथ डगमगाने के लिए अपना निशाना बनाया। एक और हार्ड अपरकट लगने के बाद केह्ल ने तुरंत ही अपना सिर पीछे की ओर कर लिया, लेकिन “द हरिकेन” फिर से सीधे उनके सामने आ गए और ये दर्शाने की कोशिश करने लगे कि वो अपने प्रतिद्वंदी के पंचों से डरने वाले नहीं हैं।

Kickboxer Tayfun Ozcan cracks Enriko Kehl with an overhand right

केह्ल ने दूसरे राउंड में अपनी पूरी ताकत झोंक दी और Siam Gym के प्रतिनिधि पर स्ट्रेट लेफ्ट चला दी। उसके बाद उन्होंने लो किक्स भी लगाईं। ओज़्कान ने इसका सामना डटकर किया और फिर उन्हें लिवर लेफ्ट हुक लगाया।

“द हरिकेन” ने एक साथ पंच और किक्स मारने जारी रखे, लेकिन “टरबाइन” के ओवरहैंड राइट सही निशाने पर लग रहे थे। उन्होंने Trans4mer Mainz के प्रतिनिधि पर पलटकर स्पिनिंग बैक किक चलाई और उनके हमले का जवाब दिया। इसके बाद जबड़े पर एक जंपिंग नी से केह्ल धराशाई हो गए और रेफरी को 8-काउंट शुरू करना पड़ा।

Kickboxer Tayfun Ozcan throws a huge knee at Enriko Kehl

इससे ये साफ हो गया था कि जर्मन स्टार को फाइनल राउंड में अपनी पूरी ताकत झोंक देनी होगी और डच-टर्किश स्टार के अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ उन्होंने अपना पूरा दमखम लगा भी दिया, लेकिन तब भी ओज़्कान को रोका नहीं जा सका।

उन्होंने अपने विरोधी की बॉडी पर कई पंच और किक्स लगाईं, लेकिन “टरबाइन” मजबूती से डटकर खड़े रहे। उन्होंने बीच-बीच में राइट ओवरहैंड भी लगाए।

केह्ल के देरी से वापसी करने की वजह से ओज़्कान को सर्वसम्मत निर्णय के जरिए विजयी होने का गौरव हासिल हुआ। इससे उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर जीत हासिल करके अपने रिकॉर्ड को 84-9-3 के शानदार मुकाम तक पहुंचा दिया।

Tayfun Ozcan and Enriko Kehl Fight Result at ONE: FULL CIRCLE

ये भी पढ़ें: ONE: FULL CIRCLE – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty