टायफुन ओज़्कान निर्णायक मुकाबले में किसी भी कीमत पर सुपरबोन से हारना नहीं चाहते

Marat Grigorian Tayfun Ozcan ONE on Prime Video 2 1920X1280 86

फेदरवेट किकबॉक्सिंग फाइटर टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान को अच्छी तरह से पता है कि वो सभी कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे ज्यादा प्रतिभा से भरे डिविजन में मुकाबला कर रहे हैं। इसके बावजूद वो महान एथलीट बनने से कम कुछ भी स्वीकार करने को तैयार नहीं।

10 जून को ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov में टर्किश-डच एथलीट संगठन में अपनी दूसरी जीत की तलाश में होंगे। उनका सामना थाईलैंड के बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में पूर्व डिविजन किंग सुपरबोन सिंघा माविन से होगा।

कभी दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर माने जाने वाले पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन फिर से आगे बढ़ने के लिए ओज़्कान को एक बड़े मौके के रूप में देखते हैं।

हालांकि, डिविजन के #5 रैंक के कंटेंडर इससे सहमत नहीं हैं। ओज़्कान का कहना है कि उन्होंने थाई सुपरस्टार के खिलाफ इस महत्वपूर्ण मुकाबले को हासिल करने के लिए बहुत कुछ किया है।

31 वर्षीय एथलीट ने कहाः

“ईमानदारी से कहूं तो ये फाइट मुझे किसी अवसर की तरह नहीं लगती। मुझे लगता कि ये वही जगह है, जिसका मैं हकदार हूं। मैं यहीं से ताल्लुक रखता हूं। कई साल संघर्ष करके मैंने खुद को साबित किया कि मैं भी टॉप पोजिशन पर जाने का हकदार हूं।”

सुपरबोन इस मुकाबले में वर्तमान डिविजनल किंग चिंगिज़ अलाज़ोव से वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में करारी हार झेलने के बाद आए हैं।

उस हार के बावजूद ओज़्कान अब भी अपने प्रतिद्वंदी को बेहद खतरनाक और दुनिया के सबसे बेहतरीन किकबॉक्सर्स में से एक के रूप में देखते हैं।

उन्होंने कहाः

“मुझे पता है कि सुपरबोन में पहले जैसी खासियतें हैं और लोग भी ऐसा मानते हैं। हां, फिर भी वो अपना वर्ल्ड टाइटल हार गए, लेकिन वो अब भी सुपरबोन ही हैं। बाउट में कुछ भी हो सकता है और आप किसी से पराजित हो सकते हैं। ये चीजें उन्हें कम या ज्यादा असरदार विरोधी नहीं बनातीं। वो अब भी सुपरबोन हैं और मैं उन्हें बहुत गंभीरता से लेता हूं।”

फिर किस तरह से “टरबाइन” इस बेहतरीन प्रतिद्वंदी के खिलाफ खुद को साबित करने वाले हैं?

ओज़्कान के मुताबिक, सुपरबोन को हराने के लिए रिंग में जबरदस्त जज्बे के साथ उतरना पड़ेगा और तेज़-तर्रार थाई एथलीट को एक एक्शन से भरपूर बाउट के लिए मजबूर करना पड़ेगा।

ओज़्कान ने कहाः

“आगे बढ़ने के लिए आपको उनसे फाइट करनी होगी। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं, लेकिन आपको चालाकी दिखानी होगी और तकनीकी दांव-पेच लगाने होंगे। अगर आप उन्हें उनका गेम खेलने देंगे तो मैं बैंकॉक आने के बारे में सोच भी नहीं सकता क्योंकि मुझे पता है कि मैं हार जाऊंगा। इस वजह से मैं अब सिर्फ इतना कर सकता हूं कि उनसे मुकाबला करूं। सिर्फ वही नहीं बल्कि हर थाई फाइटर से मुकाबला करूं क्योंकि वे फाइट को टालने में माहिर होते हैं।”

टायफुन ओज़्कान ने ONE करियर में बेहतर करने का वादा किया

पूर्व यूरोपीय किकबॉक्सिंग चैंपियन टायफुन ओज़्कान अपनी पिछली सफलताओं के दम पर ONE Championship में आए थे।

असलियत में, उनके नाम 86-10 का प्रोफेशनल स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड है और उन्होंने दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक प्रतिद्वंदियों के खिलाफ मुकाबले किए और उन्हें पराजित किया।

हालांकि, वर्तमान में उनका ONE Championship में 1-2 का रिकॉर्ड है, जो संगठन में उनकी प्रतिस्पर्धा के स्तर को दर्शाता है। उनकी दोनों पराजय बेहतरीन फाइटर्स सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग और मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ आई हैं।

ओज़्कान ने कहाः

“जो सबसे जरूरी बात है, वो ये कि मेरी शुरुआत ONE में खराब हुई और मैं मानसिक रूप से पहले के कुछ मुकाबलों में उतना स्वस्थ नहीं था। ये अच्छी बात नहीं, लेकिन अब ये स्वीकार नहीं कर सकता कि मेरा ONE करियर दो हार और एक जीत के साथ रहे। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसकी परवाह नहीं कि वो मेरे खिलाफ किसे खड़ा करते हैं क्योंकि मैं पिछली हार की भरपाई के लिए हर मैच को स्वीकार करता हूं।”

ओज़्कान जानते हैं कि वो स्ट्राइकिंग के सबसे बेहतरीन एथलीट्स के खिलाफ मुकाबले कर रहे हैं, जिसमें दुनिया के शानदार किकबॉक्सर्स शामिल हैं।

फिर भी मैच के दौरान होने वाली पराजयों का सामना करना आसान नहीं होता है। ऐसे में “टरबाइन” फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन पर अपनी अमिट छाप छोड़ने के अभियान पर हैं।

ओज़्कान ने कहाः

“जियोर्जियो पेट्रोसियन, सिटीचाई, मरात, सुपरबोन, चिंगिंज़- ये सब चैंपियंस लीग की तरह हैं। यही वो डिविजन है, जिसमें मैं हूं। आप चैंपियंस लीग का फाइनल देखते हैं, जहां 1-1 या 1-0 का स्कोर नज़र आता हैं। इनके मुकाबले हमेशा करीबी होते हैं। ये दर्दनाक है, लेकिन ऐसा ही है।

“आप जान लीजिए कि 10 साल बाद पीछे मुड़कर देखेंगे तो बस आपको पराजय ही नज़र आएगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुकाबला करीबी रहा या नहीं। पराजय सिर्फ पराजय है और मैं ज्यादा पराजयों के साथ अपने ONE करियर का अंत नहीं करना चाहता। मेरे पास ये चीजें कभी नहीं थी इसलिए मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty