सुपरबोन ने कहा कि टायफुन ओज़्कान को हर हालत में हराना होगा – ‘मुझे जीतना ही होगा’

Superbon Singha Mawynn Marat Grigorian ONE X 1920X1280 22 768x512

पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन इस साल चैंपियनशिप हारने के बाद उसे दोबारा जीतने को प्रतिबद्ध हैं। थाई सुपरस्टार का ये वापसी का सफर #5 रैंक के कंटेंडर टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान के खिलाफ मैच से शुरू हो रहा है।

शनिवार, 10 जून को बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov में दोनों स्ट्राइकर्स की भिड़ंत होगी।

5 महीने पहले ONE Fight Night 6 में चिंगिज़ अलाज़ोव थाई सुपरस्टार को नॉकआउट कर ONE में हराने वाले पहले एथलीट बने थे।

अब अपने प्रदर्शन को परखने के बाद 32 वर्षीय स्टार ने उस मैच को दोबारा याद किया और उससे सबक लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

उन्होंने ONEFC.com से कहा:

“एथलीट्स को हार मिल सकती है। मगर जब आपको हार मिले तो जल्द से जल्द खुद में सुधार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप अगले मैच में पहले से बेहतर प्रदर्शन करें।”

सुपरबोन ने एक बड़ा सबक ये सीखा कि उन्हें पूरी मेहनत और प्रतिबद्ध होकर परफॉर्म करना चाहिए। ये एक ऐसी चीज़ रही जो उनके अलाज़ोव के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में नज़र नहीं आई।

उदाहरण के तौर पर थाई एथलीट आमतौर पर शाम की फाइट्स में परफॉर्म करते हैं, लेकिन ONE Fight Night 6 में स्थिति ऐसी नहीं रही। चूंकि इवेंट यूएस प्राइमटाइम पर प्रसारित हुआ इसलिए उन्हें बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में सुबह के समय फाइट करनी पड़ी। सुपरबोन का शरीर स्थिति अनुसार खुद को ढाल नहीं पाया, जिसने उनकी हार में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा:

“मैं समय के साथ खुद को ढाल नहीं पाया और उससे पिछली रात नींद भी पूरी नहीं हुई थी। मैं फ्रेश फील नहीं कर रहा था और नींद पूरी ना होने से परेशान था कि मैं कैसा प्रदर्शन कर पाऊंगा।”

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने अपनी गलती को स्वीकारते हुए बताया कि उन्हें अपनी सफलता को लेकर गुमान होने लगा था।

कई सालों तक अपराजित रहने और दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर कहलाए जाने से सुपरबोन शायद ये भूल बैठे कि चिंगिज़ अलाज़ोव कितने खतरनाक फाइटर हैं।

थाई स्टार ने कहा:

“मेरी हार का एक अहम पहलू ये रहा कि मैंने अपने विरोधी को कम आंक लिया था। उनका गेम प्लान मेरी उम्मीद से बेहतर रहा और मुझे उनकी तैयारी की तारीफ करनी चाहिए। मुझे पिछले 5 सालों से हार नहीं मिली थी इसलिए मैंने शायद अपनी कमजोरियों पर ध्यान देना बंद कर दिया था। जब मुझे हार मिली, मैच को दोबारा देखा तो मुझे मेरी कमजोरी नजर आई। वो मेरी गलती रही।”

टायफुन ओज़्कान को हराने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की उम्मीद कर रहे हैं सुपरबोन

सुपरबोन सिंघा माविन अगर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को दोबारा जीतना चाहते हैं तो उन्हें पहले टायफुन ओज़्कान की चुनौती से पार पाना होगा।

डिविजन की रैंकिंग्स में पहले स्थान पर मौजूद थाई स्टार टॉप-5 के अन्य सभी एथलीट्स पर जीत दर्ज कर चुके हैं। इसलिए अगर उन्हें ONE Fight Night 11 में “टरबाइन” पर जीत मिली तो वो “चिंगा” के साथ रीमैच का दावा कर सकते हैं।

सुपरबोन ने कहा:

“टायफुन ओज़्कान रैंकिंग्स में ऐसे एथलीट हैं, जिनसे अभी तक मेरा सामना नहीं हुआ है। मुझे अगर रैंकिंग्स में हर एक एथलीट पर विजय पाकर चिंगिज़ अलाज़ोव के साथ रीमैच पाना है तो उन्हें हर हालत में हराना होगा।”

अगर सुपरबोन एक और वर्ल्ड टाइटल शॉट चाहते हैं तो उन्हें थोड़ा इंतज़ार करना होगा क्योंकि अगस्त में ONE Fight Night 13 में अलाज़ोव को मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ अपने फेदरवेट किकबॉक्सिंग टाइटल को डिफेंड करना है।

Singha Mawynn Muay Thai जिम के प्रतिनिधि के लिए ये मायने नहीं रखता कि जीत किसे मिलेगी। थाई स्टार केवल अपना बेस्ट देकर दोबारा वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना चाहते हैं। हालांकि ओज़्कान को भी करीबी मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी हैं, जिनमें ग्रिगोरियन के खिलाफ हार भी शामिल है। वहीं एक और बड़ी हार सुपरबोन को चैंपियनशिप की रेस से बाहर कर सकती है।

उन्होंने कहा:

“मेरी हार ज्यादा निराशाजनक रही इसलिए शायद मेरे अंदर जीत की भूख ओज़्कान से ज्यादा है। मुझे अपने ही देश में नॉकआउट होना पड़ा और ये भी नहीं दिखा पाया कि मैंने कैसी तैयारी की थी। इस बार मैं जीत के लिए अधिक प्रतिबद्ध हूं।

“मैं रैंकिंग्स में मौजूद सब एथलीट्स को हराकर बेल्ट को दोबारा जीतना चाहता हूं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि मैं दोबारा हार नहीं झेल सकता। मुझे अब हर हालत में जीतना होगा। अगर मुझे हार मिली तो अभी तक की गई मेहनत का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty