अल्वारेज़ और लापिकुस ने ‘ONE on TNT I’ के मैच से पहले एक-दूसरे को चेताया

American lightweight mixed martial arts legend Eddie Alvarez

ONE Championship 4 इवेंट्स की “ONE on TNT” सीरीज के साथ यूएस प्राइम टाइम पर आ रहा है और अमेरिकी फैंस को बुधवार, 7 अप्रैल को “ONE on TNT I” में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा।

शो के सबसे धमाकेदार मुकाबलों में से एक में अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ और #2 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर यूरी लापिकुस आमने-सामने होंगे।

दोनों एथलीट्स ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने की कोशिश करेंगे, जिसे मौजूदा चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली एक हफ्ते बाद “ONE on TNT II” में डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

गुरुवार को हुई एक कॉन्फ्रेंस (जिसमें यूरी लापिकुस भी मौजूद रहे) में अल्वारेज़ ने कहा, “शुरुआत यूरी से होगी और अंत क्रिश्चियन से या फिर उससे जो भी उस समय चैंपियन होगा।”

फिलाडेल्फिया निवासी एथलीट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं और वो लापिकुस को कम आंकने की भूल नहीं करना चाहते, जिनका फिनिशिंग रेट 100% है।

साथ ही अल्वारेज़ जानते हैं कि इस लाइटवेट कॉन्टेस्ट में शुरू से ही जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

अमेरिकी स्टार ने कहा, “मैं जीतना चाहता हूं, लेकिन मैं खुद से भाग भी नहीं सकता। मुझे स्ट्राइक लगी तो मैं और भी ज्यादा दमदार स्ट्राइक लगाऊंगा।”



दूसरी ओर, लापिकुस को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड के खिलाफ मैच से पहले कोई घबराहट महसूस नहीं हो रही है।

मोल्दोवन एथलीट इसे बड़े अवसर के रूप में देख रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि ये एक जीत उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

Team Petrosyan के स्टार ने कहा, “एडी सबसे महान एथलीट्स में से एक हैं, मैं उनके मैचों को देखकर बड़ा हुआ हूं। लेकिन इस बार मुझे विश्वास है कि मैं ही उनके करियर का अंत करूंगा और 7 अप्रैल को उन्हें फिनिश करूंगा।”

Christian Lee fights Iuri Lapicus at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

दोनों का बढ़ा हुआ आत्मविश्वास इस मुकाबले को दिलचस्प और यादगार बना सकता है। इस बाउट के फिनिश होने की संभावनाएं काफी अधिक हैं।

परिणाम कुछ भी हो, लेकिन “द अंडरग्राउंड किंग” का कहना है कि ये फैंस के लिए एक पैसा वसूल मैच होगा।

अल्वारेज़ ने कहा, “मैं नहीं जानता कि मैच के शुरू होने के बाद क्या होगा, मैच का विजेता कोई भी बने लेकिन असली जीत अमेरिकी फैंस की होगी।”

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सेरिली vs वागाबोव

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.