‘ये एक शानदार मुकाबला होगा’ – मार्टिन गुयेन की फेदरवेट में एडी अल्वारेज़ से बाउट करने की तमन्ना

Martin Nguyen Kirill Gorobets LIGHTS OUT 1920X1280 57 768x512

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन ने ऐसी अफवाहें सुनी हैं कि एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ वजन कम करने पर विचार करने वाले हैं। ऐसे में 33 वर्षीय एथलीट, अमेरिकी दिग्गज का ONE के गहरे फेदरवेट MMA डिविजन में स्वागत करना पसंद करेंगे।

“द सीटू-एशियन” का मानना ​​​​है कि अल्वारेज़ के खिलाफ बाउट उन दोनों में से हरेक को एक बड़ा मौका देने वाली है। इससे भी जरूरी बात ये है कि उन्हें स्पोर्ट में इतने बड़े नाम के खिलाफ मुकाबला करने का विचार पसंद है।

#3 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर ने ONE Championship को बताया:

“असल में उनके अनुभव, उनकी क्षमता के साथ मुझे लगता है कि ये एक शानदार बाउट होगी। मैं फेदरवेट डिविजन में उनका स्वागत करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि अगर वो मुझसे आगे निकल जाते हैं तो वो निश्चित रूप से उस टाइटल शॉट के लिए टॉप-5, टॉप-3 कंटेंडर होंगे।”

2019 में तीनों बड़े प्रोमोशन में लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल जीतने के लक्ष्य के साथ अल्वारेज़ ONE में शामिल हुए थे। हालांकि, उन्हें अपने पहले ही मुकाबले में उभरते हुए कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन से चौंकाने वाली नॉकआउट हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद “द अंडरग्राउंड किंग” ने पूर्व लाइटवेट किंग एडुआर्ड फोलायंग को सबमिशन के जरिए हरा दिया था लेकिन वो यूरी लीपिकुस के खिलाफ एक विवादास्पद नो कॉन्टेस्ट के साथ वर्ल्ड टाइटल की पिक्चर से बाहर हो गए थे और वर्तमान टाइटल होल्डर ओक रे यू के खिलाफ एक दिल दहला देने वाले मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय के जरिए हार गए थे।

इन असफलताओं के बावजूद गुयेन का मानना ​​​​है कि 38 वर्षीय अमेरिकी एथलीट के पास अब भी MMA में बहुत सारी काबिलियत है, जो वो सर्कल में दिखा सकते हैं।

“द सीटू-एशियन” ने कहा:

“एडी अल्वारेज़ इस समय ONE Championship में सबसे अनुभवी एथलीटों में से एक हैं। MMA के संदर्भ में बात करूं तो मुझे अब भी ऐसा लगता है कि उनमें अभी भी कई फाइट्स बची हैं, कम से कम तीन या चार फाइट्स।”

“उनके पास साबित करने के लिए वास्तव में कुछ भी नहीं है। उन्होंने ये सब हासिल कर लिया है। इस वजह से वो जब तक पूरी तरह से बाहर नहीं हो जाते हैं, तब तक आप उनकी कमजोर एथलीटों में गिनती नहीं कर सकते हैं। मुझे लगता है कि मैं वो एथलीट हूं, जिससे उन्हें मुकाबला करना चाहिए। मैं अपना नाम मुकाबले के लिए सामने रखने और उस अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए हमेशा तैयार हूं। हम देखेंगे क्या होता है।”

मार्टिन गुयेन प्राइम वीडियो पर एक हाई-प्रोफाइल मैच पसंद करेंगे

हाल ही में ONE Championship ने ग्लोबल स्ट्रीमिंग दिग्गज अमेज़ॉन प्राइम वीडियो स्पोर्ट्स के साथ एक बहु-वर्षीय समझौते की घोषणा की है, जो इसके कम से कम 12 लाइव इवेंट्स को उत्तरी अमेरिकन प्राइम टाइम में सालाना प्रसारित करेगा।

ये अमेरिका के अधिक से अधिक प्रशंसकों के सामने प्रतिस्पर्धा करने का एक बड़ा मौका है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मार्टिन गुयेन का मानना ​​है कि प्राइम वीडियो अमेरिकी MMA आइकन एडी अल्वारेज़ के खिलाफ ड्रीम मैचअप के लिए एक आदर्श मंच होगा।

वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने कहा:

“मुझे लगता है कि ये सितारों में लिखा हुआ है। अगर एडी अल्वारेज़ फेदरवेट में आते हैं तो, क्यों नहीं? आपको पता है कि ये एकदम सही कदम है। उन्हें अपने पीछे अमेरिकी प्रशंसकों का पूरा समर्थन मिला हुआ है। अब बस चलो इसे करके दिखाते हैं और मुझे पूरा यकीन है कि इस बाउट को देखने के लिए बहुत सारे लोग आ जाएंगे।”

“मैं निश्चित रूप से उस विचार को लेकर उत्साहित हूं। इससे मुझे एक स्टेटमेन देने का मौका मिल जाएगा।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4