मार्टिन गुयेन का मानना है कि तवनचाई को हरा देंगे सुपरबोन, ONE Friday Fights 46 के अन्य खिताबी मैचों पर दी राय

Martin Nguyen Leonardo Casotti ONE Fight Night 7 1920X1280 27

इस शुक्रवार, 22 दिसंबर को मार्शल आर्ट्स फैंस दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के 2023 के आखिरी इवेंट ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon को देखेंगे।

लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इवेंट में तीन वर्ल्ड टाइटल फाइट्स होंगी, जो शो को हेडलाइन करेंगी।

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #3 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन इस इवेंट पर करीब से नजर बनाए रखेंगे।

34 वर्षीय स्टार का सामना अगले महीने टोक्यो में होने वाले ONE 165: Rodtang vs. Takeru में गैरी “द लॉयन किलर” टोनन से होगा, इससे पहले उन्होंने ONE Friday Fights 46 में होने वाली वर्ल्ड टाइटल फाइट्स पर अपनी राय दी है।

तवनचाई Vs. सुपरबोन

मेन इवेंट मैच में दुनिया के दो खतरनाक पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स तवनचाई पीके साइन्चाई और सुपरबोन सिंघा माविन ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में आमने-सामने होंगे।

गुयेन का मानना है कि 24 वर्षीय तवनचाई, जिन्हें अपने खतरनाक नॉकआउट्स के लिए जाना जाता है, शुरुआत में फिनिश की तलाश में होंगे:

“पिछली कुछ फाइट्स को देखकर लगता है कि तवनचाई काफी तेज शुरुआत करेंगे। वो तगड़े शॉट लगाकर सुपरबोन को फिनिश करने का प्रयास करेंगे।”

भले ही ये रणनीति बैंकॉक के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी, लेकिन “द सीटू-एशियन” का मानना है कि अत्यधिक आक्रामक प्लान पर निर्भर रहने से उन्हें नुकसान हो सकता है।

उन्हें लगता है कि सुपरबोन का गतिशील और खतरनाक किकबॉक्सिंग गेम उन्हें बढ़त दिला सकता है:

“अगर ये काम नहीं करता तो यकीनन सुपरबोन हावी हो जाएंगे तो मैं सुपरबोन को चुनता हूं। वो उनमें से हैं, जिनकी किक को आप खाना नहीं चाहेंगे खासकर ऐसी किक्स जो आपको आती हुई ना दिखें। ये उनकी खासियत है। उनकी किक्स और स्ट्राइक्स बहुत अच्छी हैं।”

https://www.instagram.com/p/C1D_b9Cp0Fe/

गुयेन का कहना है कि तवनचाई को उनकी ताकत के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके डिफेंस पर अभी भी कई सवालिया निशान हैं।

उदाहरण के तौर पर, PK Saenchai टीम के प्रतिनिधि को “स्मोकिन” जो नाटावट ने किकबॉक्सिंग मैच में काफी पुश किया था:

“तवनचाई को काफी हिट लगती हैं। जो नाटावट के खिलाफ हुई आखिरी फाइट से आप ये देख सकते हैं। सभी को लगा था कि नाटावट के खिलाफ तवनचाई को आसानी होगी, लेकिन मुझे लगता है कि जो फाइट जीते थे।

“उस फाइट में आप देख सकते हैं कि तवनचाई को काफी मार पड़ी थी। और कोई भी सुपरबोन से मार नहीं खाना चाहेगा।”

जोसेफ लसीरी Vs. प्राजनचाई

मेन इवेंट से पहले मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ लसीरी का सामना अंतरिम चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई से ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में होगा।

साल 2022 में इटालयिन-मोरक्कन स्ट्राइकर ने थाई सुपरस्टार को हराकर सबको हैरान कर दिया था। उसके बाद लसीरी को फ्लाइवेट मॉय थाई चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और चोट के कारण 2023 में लंबे समय तक बाहर रहे।

गुयेन का मानना है कि लंबे समय तक एक्शन से दूरी और रोडटंग के खिलाफ हार वर्ल्ड टाइटल मैच में बड़ा फैक्टर साबित होगा:

“मुझे लगता है कि प्राजनचाई की जीत होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जोसेफ लसीरी काफी समय से सक्रिय नहीं हैं और जिस तरह से वो हारे। लसीरी के लिए रोडटंग के खिलाफ आखिरी फाइट एकतरफा थी। ये मनोबल भी गिरा सकता है।”

“द हरिकेन” को फिर भी पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि उन्होंने प्राजनचाई को तीसरे राउंड के बाद स्टूल पर बैठे हुए हार मानने पर मजबूर कर दिया था।

फिर भी गुयेन का मानना है कि थाई सुपरस्टार शुक्रवार को अनडिस्प्यूटेड किंग बन जाएंगे:

“अगर जोसेफ लसीरी पहले मैच की तरह फाइट कर प्राजनचाई पर दबाव बनाते हैं और जिस तरह से उन्होंने पहले मैच में चैंपियन को फिनिश किया था, ऐसा कम ही देखने को मिलता है।

“मुझे लगता है कि फाइट करीबी होगी और प्राजनचाई जीत जाएंगे।”

अनीसा मेक्सेन Vs. फेटजीजा

इवेंट के पहले वर्ल्ड टाइटल मैच में पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सिंग दिग्गज अनीसा “C18” मेक्सेन का सामना मॉय थाई सनसनी “द क्वीन” फेटजीजा से ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 21 वर्षीय फेटजीजा का अब तक का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। जानकारों की तरह ही गुयेन भी ताकत और तकनीक के लिए मेक्सेन को इस खेल की बेस्ट स्ट्राइकर मानते हैं।

इस वजह से वो मैच में फ्रेंच-अल्जीरियाई लैजेंड के समर्थन में हैं:

“मेरा मानना है कि अनीसा मेक्सेन दुनिया की सर्वश्रेष्ठ हैं। वो जिसका सामना करती हैं, उसे हराती हैं। वो मेरे लिए पाउंड-फोर-पाउंड और नंबर एक हैं। वो अपने दबाव और ताकत से फेटजीजा को नॉकआउट कर सकती हैं।”

भले ही मैच का नतीजा कैसे भी आए, “द सीटू-एशियन” का मानना है कि ये फाइट इवेंट की छुपी रुस्तम साबित हो सकती है और इसमें तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा:

“मुझे उन दोनों पर बहुत गर्व है। उम्मीद करता हूं कि वो बाकियों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी।”

https://www.instagram.com/p/CzqPzK6Jcv5/

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty