यूएस प्राइम टाइम के लिए ‘ONE on TNT’ सीरीज के 4 इवेंट्स के आयोजन का ऐलान

Aung La N Sang battles Brandon Vera at ONE: CENTURY

ONE Championship ने हाल ही में घोषणा की थी कि यूएस प्राइम टाइम के दौरान एक धमाकेदार इवेंट का आयोजन किया जाएगा, लेकिन वो तो केवल शुरुआत ही है।

प्रोमोशन ने अब टर्नर ब्रॉडकास्टिंग के साथ मिलकर “ONE on TNT” के लिए और भी बड़े प्लान का ऐलान किया है। केवल एक शो के बजाय अब इवेंट सीरीज के 4 भाग होंगे और लगातार 4 हफ्ते बुधवार के दिन यूएस में इवेंट्स का आयोजन होगा, जिनकी शुरुआत 7 अप्रैल से हो रही है।

ONE Championship Chairman and CEO Chatri Sityodtong speaks at a press conference

“ONE on TNT” के हर एक इवेंट में 3 प्रीलिमिनरी कार्ड बाउट्स होंगी, जिनका प्रसारण ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R App और B/R Live पर रात 9 बजे से शुरू होगा। 3 मेन कार्ड बाउट्स का प्रसारण 10 बजे “AEW Dynamite” के एपिसोड के समाप्त होने के बाद TNT पर शुरू होगा।

ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने कहा, “हम 2021 की शुरुआत में ‘ONE on TNT’ के पहले सीजन की घोषणा कर बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं।”

“हम यूएस प्राइम टाइम पर अपनी खास मार्शल आर्ट्स ब्रैंड को प्रसारित करने को उत्सुक हैं। अमेरिकी फैंस कुछ नए और सबसे अलग तरीके के एक्शन की उम्मीद कर सकते हैं, ऐसा कुछ जो यूएस में इससे पहले नहीं देखा गया। हर बार की तरह शो में अलग-अलग मार्शल आर्ट्स के वर्ल्ड चैंपियंस, कुछ सबसे लोकप्रिय और दिग्गज एथलीट्स भी फैंस को दिखाई देंगे।”

american flyweight mixed martial arts icon Demetrious Johnson

“ONE on TNT I” का आयोजन 7 अप्रैल को होगा, जिसे ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस और ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के बीच वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेगा।

शो में इसके अलावा एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ और #2 रैंक के कंटेंडर यूरी लापिकुस के बीच लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच भी होगा। वहीं नॉन-वर्ल्ड टाइटल मैच में रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन की भिड़ंत ब्रिटिश स्टार जैकब स्मिथ से होगी।

“ONE on TNT II” का आयोजन 14 अप्रैल को होगा, जिसके मेन इवेंट में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को #3 रैंक के कटेंडर टिमोफी नास्तुकिन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

Christian Lee fights Iuri Lapicus at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

“ONE on TNT III” 21 अप्रैल को होगा। कार्ड में पूर्व ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन विटाली बिगडैश और पूर्व मिडलवेट व मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग के बीच ट्रायलॉजी (तीसरी) बाउट भी होगी, जिसे भी जीत मिलेगी वो #1 रैंक का मिडलवेट कंटेंडर बन जाएगा।

अंततः “ONE on TNT IV” का आयोजन 28 अप्रैल को होगा, जिसके मेन इवेंट और बाउट कार्ड की घोषणा आने वाले हफ्तों में कर दी जाएगी।

अधिक जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

Two-division ONE World Champion Aung La N Sang gets ready for battle in Japan

ये भी पढ़ें: ONE फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन पर एक नजर

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35