ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन ने IBJJF मास्टर्स वर्ल्ड खिताब जीता

DemetriousJohnson WorldMaster Podium 1200X800

मौजूदा ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इस बार उन्होंने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) में अपना परचम लहराया है।

गुरुवार, 31 अगस्त को महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ने IBJJF मास्टर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने सभी 6 मैच जीतते हुए मास्टर 2 फेदरवेट ब्राउन बेल्ट डिविजन में चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। उन्होंने नेवादा में हुए करीब 40 टॉप फाइटर्स से सुसज्जित टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

जॉनसन को अपने आक्रामक टेकडाउन, वर्ल्ड-क्लास क्लिंच गेम और MMA में दबाव बनाने वाले स्टाइल के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने गी गेम और BJJ तकनीक का शानदार इस्तेमाल करते हुए चैंपियनशिप जीतने में सफलता पाई।

इस उपलब्धि को प्राप्त करने के बाद “माइटी माउस” BJJ में सफलता को लेकर खुश दिखाई दिए। उन्होंने सेकंड-डिग्री ब्राउन बेल्ट जीतकर BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर बनने की ओर मजबूती से कदम आगे बढ़ा दिए हैं।

जॉनसन को इतिहास के सबसे महान MMA एथलीट्स में से एक माना जाता है। आपको याद दिला दें कि कुछ महीनों पहले ही उन्होंने अमेरिका में हुए ONE Championship के डेब्यू इवेंट में एड्रियानो मोरेस को वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट में हराया था।

37 वर्षीय दिग्गज BJJ में अनुभव प्राप्त कर खुद को एक बेहतर एथलीट बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ये नई स्किल उनके अगले प्रतिद्वंदियों के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है।

क्या ONE में सबमिशन ग्रैपलिंग में हाथ आजमाएंगे जॉनसन?

डिमिट्रियस जॉनसन के IBJJF मास्टर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वो ONE Championship के सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजन में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं।

अगर ऐसा हुआ तो कई फाइटर्स हैं, जिनके साथ उनका मुकाबला रोमांचक साबित हो सकता है।

खासतौर पर उनका मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची के साथ मुकाबला आइकॉनिक साबित हो सकता है। दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलर कहे जाने वाले मुसुमेची पिछले साल से जॉनसन के खिलाफ ग्रैपलिंग मैच की मांग करते आए हैं।

मुसुमेची ने अपने पिछले मैच में स्ट्रॉवेट MMA किंग जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स को हराया था। इसलिए उनका “माइटी माउस” के साथ मैच भी दुनिया भर के फैंस के लिए बड़े मनोरंजन का स्रोत बन सकता है।

Demetrious Johnson with his family at the podium

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.