ONE: UNBREAKABLE II की टॉप फाइट हाइलाइट्स

Mauro Cerilli Abdulbasir Vagabov ONE UNBREAKABLE II 1920X1280 15 768x512

शुक्रवार, 29 जनवरी को ONE: UNBREAKABLE II में हुए सभी 6 मैचों में फिनिश देखने को मिला।

मैच का परिणाम नॉकआउट से आया हो या सबमिशन से, लेकिन शो में शुरू से लेकर अंत तक एथलीट्स ने एक-दूसरे के धैर्य और स्किल्स की कड़ी परीक्षा ली।

एक ऐसा शो जिसमें से सबसे अच्छे लम्हों को ढूंढ पाना काफी मुश्किल काम रहा, लेकिन कुछ ही एथलीट्स सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर पाए। इसलिए यहां देखिए ONE: UNBREAKABLE II की टॉप 3 हाइलाइट्स।

#1 सेरिली की खतरनाक लेग किक

मॉरो “द हैमर” सेरिली ने ONE: UNBREAKABLE II के मेन इवेंट में एंट्री अब्दुलबसीर “दागेस्तान मशीन” वागाबोव को फिनिश कर ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप रीमैच प्राप्त करने के इरादे से ली थी।

उनके द्वारा बनाए गए प्लान ने उन्हें मैच में बढ़त दिलाने में काफी मदद की।

इटालियन स्टार ने पहले राउंड में वागाबोव के अटैक को ब्लॉक किया और “दागेस्तान मशीन” को ग्राउंड गेम में जाने का कोई मौका नहीं दे रहे थे।

दूसरे राउंड में सेरिली ने आक्रामक रुख अपनाते हुए वागाबोव को बैकफुट पर धकेला। लेफ्ट जैब को रूसी स्टार ने ब्लॉक करने की कोशिश की, तभी मौके का फायदा उठाकर Aurora Fight टीम के प्रतिनिधि ने अपने प्रतिद्वंदी के पैर पर राइट आउटसाइड किक लगाई।

किक के प्रभाव से वागाबोव घुटने टेके हुए नजर आए, उसके बाद कुछ ग्राउंड एंड पाउंड स्ट्राइक्स के बाद रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की।

वेरा के खिलाफ रीमैच मिलने के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन सेरिली धमाकेदार फिनिश से टॉप कंटेंडर्स में जरूर शामिल हो गए हैं।



#2 क्वोन के बॉडी शॉट्स कारगर साबित हुए

ऐसा लग रहा है जैसे “द घोस्ट” चेन रुई की बॉडी पर लैंड हुई “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल की स्ट्राइक्स की आवाज अभी भी सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में गूंज रही हो।

शुरुआत से ही दोनों एथलीट्स ने आक्रामक रुख अपनाते हुए एक-दूसरे को खतरनाक स्ट्राइक्स लगाईं। लेकिन ग्राउंड एंड पाउंड स्ट्राइक्स लगाते हुए क्वोन ने पहले राउंड के अंत में बढ़त प्राप्त की हुई थी।

“प्रीटी बॉय” दूसरे राउंड में और भी अच्छी लय में नजर आए और चारों ओर से अपने प्रतिद्वंदी पर अटैक करना शुरू कर दिया। चेन लगातार स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलते हुए भी धैर्य बनाए हुए थे और खुद भी पंच लगा रहे थे।

लेकिन क्वोन ने आखिरी राउंड में आखिरकार मैच को अंतिम रूप दिया। पहले चेन की बॉडी पर लेफ्ट हुक लगाया। “द घोस्ट” एक बार फिर आगे आए, लेकिन उन्हें एक बार फिर लेफ्ट हुक का प्रभाव झेलना पड़ा। चेन का एनर्जी लेवल घटता जा रहा था, इस बार क्वोन ने उनके सिर पर वार किया और उसके बाद एक आखिरी लेफ्ट हुक ने मैच को अंतिम रूप दिया।

एक और धमाकेदार जीत के साथ “प्रीटी बॉय” इस खेल के सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक बन गए हैं।

#3 इसाएव ने बड़ा नॉकआउट रिकॉर्ड अपने नाम किया

रूस के बेबुलट इसाएव ने मिहायलो केकोयविच को पहले राउंड में नॉकआउट कर “नॉकआउट ऑफ द ईयर” के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

केकोयविच ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन इसाएव काउंटर भी खतरनाक रहे। जब सर्बियाई स्टार ने बढ़त बनाने की कोशिश की, तब उनके प्रतिद्वंदी को बढ़त बनाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।

मैच का सबसे महत्वपूर्ण लम्हा तब आया, जब केकोयविच का राइट हैंड मिस हुआ, उस समय वो खुद को डिफेंड कर पाने की स्थिति में नहीं थे। उसी समय Fight Club NORD 86 के प्रतिनिधि ने दमदार ओवरहैंड राइट लगाया, जो सीधा सर्बियाई एथलीट के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ और अगले ही पल मैच समाप्त हो चला।

मैच का फिनिश पहले राउंड में 1 मिनट 22 सेकंड बाद आया और इसाएव का ये नॉकआउट ONE Super Series के लाइट हेवीवेट डिविजन का सबसे तेज नॉकआउट रहा।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सेरिली vs वागाबोव

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty