TKO जीत के बाद सोवनाह्री एम 2021 में और भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हैं

Sovannahry Em Choi Jeong Yun ONE UNBREAKABLE II 1920X1280 4 768x512

इसी साल जनवरी में सोवनाह्री “द स्वीट सैवेज” एम ने चोई जिओंग युन को हराकर अपने 100% फिनिशिंग रेट को कायम रखा था।

ONE: UNBREAKABLE II में दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से आई जीत कंबोडियाई-अमेरिकी एथलीट की ONE Championship में चौथी जीत रही। साथ ही उन्होंने ये भी साबित किया कि वो अपने से लंबी एथलीट्स को भी हराने में सक्षम हैं।

 

एम ने कहा, “उस मैच में मैंने उम्मीद के अनुसार स्ट्राइक्स नहीं लगाईं, फिर भी पहले राउंड में बढ़त बनाए रखी और उस तरह के प्रदर्शन के लिए मुझे खुद पर गर्व है।”

“टेकडाउन लगाने में मुझे दिक्कत आ रही थी क्योंकि वो एक ताकतवर एथलीट हैं। मेरी प्रतिद्वंदी किकबॉक्सिंग बैकग्राउंड से थीं और लंबाई ज्यादा होने के कारण उनकी रीच (पहुंच) भी ज्यादा रही।”

दूसरे राउंड में स्थिति बदली, जहां एम ने चोई के पंचों से बचते हुए डबल-लेग टेकडाउन स्कोर किया और साइड कंट्रोल भी प्राप्त किया।

“द स्वीट सैवेज” ने माउंट पोजिशन प्राप्त करने की कोशिश की, लेकिन वहां उन्हें हाफ गार्ड से ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ। इस पोजिशन में रहते हुए उन्होंने आर्म-ट्रायंगल चोक लगाने की कोशिश की, मगर चोई का डिफेंस अच्छा रहा। आखिरकार एक ऐसा भी समय आया, जब एम ने पाउंट पोजिशन प्राप्त की और अगले ही पल पंच और एल्बोज़ की बरसात करनी शुरू कर दी।



चीनी एथलीट स्टैंड-अप गेम में वापस आईं, लेकिन एम ने उन्हें दोबारा मैट पर गिराकर साइड कंट्रोल प्राप्त किया। इस पोजिशन में उन्होंने तब तक पंच लगाने जारी रखे, जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा नहीं कर दी।

एम इस जीत से खुश हैं, लेकिन उनका मानना है कि अभी गेम में और सुधार किया जा सकता है।

कंबोडियाई-अमेरिकी एथलीट ने कहा, “मैं अगले मैचों में और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी। खुद में सुधार करते हुए स्ट्राइकिंग में अच्छा करना चाहती हूं।”

MMA fighters Sovannahry Em and Choi Jeong Yun compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

स्ट्राइकिंग के अलावा उन्हें इस साल ज्यादा मैच मिलने की उम्मीद है और अपनी ग्रैपलिंग में भी सुधार करते रहना चाहती हैं।

एम ने कहा, “अभी तक अपने करियर में मुझे एक साल में एक ही मैच मिलता आया है। 2021 में मेरा लक्ष्य कम से कम 2 मैचों में भाग लेना होगा। साथ ही मैं जिउ-जित्सु में पर्पल बेल्ट भी हासिल करना चाहूंगी।”

फिलहाल “द स्वीट सैवेज” अभी चोई पर जीत के प्रति खुशी जता रही हैं, जिसने उन्हें ना केवल ONE बल्कि अपने देश में भी नई पहचान दिलाई है।

MMA fighters Sovannahry Em and Choi Jeong Yun compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

एम ने कहा, “जीत का मतलब मैंने कुन खमेर के खेल के स्तर को नीचा नहीं होने दिया।”

इस जीत ने उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया है।

उन्होंने कहा, “मैं ONE Championship के विमेंस फ्लाइवेट डिविजन की सबसे पहली चैंपियन बनना चाहती हूं।”

ये भी पढ़ें: यूएस प्राइम टाइम के लिए ‘ONE on TNT’ सीरीज के 4 इवेंट्स के आयोजन का ऐलान

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4