सोवनाह्री एम ने चोई जिओंग युन को TKO से हराकर ‘स्वीट’ वापसी की

Sovannahry Em Choi Jeong Yun ONE UNBREAKABLE II 1920X1278 5 768x511

सोवनाह्री “द स्वीट सैवेज” एम ने ONE Championship के मंच पर शानदार अंदाज़ में वापसी की।

अपने करियर की पहली हार के बाद उन्होंने एक साल से भी ज्यादा समय सर्कल से बाहर बिताया, लेकिन शुक्रवार, 29 जनवरी को प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड शो ONE: UNBREAKABLE II पर कंबोडियाई-अमेरिकी एथलीट ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करते हुए चोई जिओंग युन को दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से मात दी।

MMA fighters Sovannahry Em and Choi Jeong Yun compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

इस 62.5 किलोग्राम कैच वेट मुकाबले में एम के मंसूबे शुरुआत से ही साफ हो गए थे, जब उन्होंने पहली ही घंटी के साथ दक्षिण कोरियाई एथलीट पर तेज़ी से धावा बोला।

चोई के घुटने से उन्हें चोट अवश्य पहुंची, लेकिन “द स्वीट सैवेज” अपनी प्रतिद्वंदी के बीच दूरी को घटाने में सक्षम रहीं और उन्हें सर्कल के दीवारों पर ले जाकर दबाव बनाया।

पहले राउंड का ज्यादातर समय वहीं बीता, जहां एम धैर्य से सिंगल-लेग टेकडाउन का प्रयास करती रहीं और चोई छोटे घुटनों के प्रहार से Fight Science MMA की प्रतिनिधि से अपना बचाव करती रहीं।

MMA fighters Sovannahry Em and Choi Jeong Yun compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

ये गतिरोध तब टूटा, जब चोई ने असफल तरीके से एम को चकमा देकर उन्हें टेकडाउन करने का प्रयत्न किया, जिसको एम के अंदर के रेसलर ने तुरंत भांप लिया और उसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

चोई ने जैसे ही अपना दांव खेला, एम ने शानदार काउंटर किया और 22-वर्षीय एथलीट की पीठ पर पहली बार कब्ज़ा जमाया, लेकिन चोई ने उसका बेहतरीन बचाव करते हुए कंबोडियाई-अमेरिकी एथलीट की सभी कोशिशों को विफल किया।

सर्कल की दीवारों का सहारा लेते हुए चोई किसी तरह अपने पैरों पर खड़ी हुईं और राउंड के अंत से पहले एक और घुटने से चोट पहुंचाने में सक्षम भी हुईं।

MMA fighters Sovannahry Em and Choi Jeong Yun compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

दूसरे राउंड की शुरुआत चोई के लिए सकारात्मक ढंग से हुई, उन्होंने एम के टेकडाउन के प्रयास का काउंटर करते हुए एक राइट क्रॉस दे मारा, लेकिन उनकी ये सफलता ज्यादा देर नहीं चली, एम ने तुरंत बढ़त बनाई और डबल-लेग टेकडाउन के जरिए खुद को साइड कंट्रोल में ढाला।

“द स्वीट सैवेज” ने फुल माउंट के पोजिशन में आने की भरपूर कोशिश की, मगर चोई ने उसका भली-भांति बचाव किया और एम को हाफ गार्ड से आगे बढ़ने नहीं दिया।

एम ने लेकिन हार नहीं मानी। उन्होंने क्रूसीफिक्स पोजिशन में खुद को ढालने की कोशिश की और वहां से वो एक आर्म ट्रायंगल में तब्दील हो गया। जब उससे बात नहीं बनी, उन्होंने चोई को नीचे रखकर, फुल माउंट की पोजिशन में आकर पंच और एल्बो बरसाने शुरू किए।

MMA fighters Sovannahry Em and Choi Jeong Yun compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

चोई ने एक बार फिर अपनी हिम्मत दिखाते हुए उस खतरनाक पोजिशन से खुद को बचाया, लेकिन एम ने कुछ ही पलों में एक और टेकडाउन लगा दिया।

इस बार ग्रैपलिंग स्टार ने साइड कंट्रोल को जाया नहीं होने दिया। एम ने चोई के दाएं हाथ को अपने बाएं पैर से जकड़ा और अपने विरोधी के सिर को उनके दूसरे हाथ की ओर पिन किया, जिससे उन्हें दक्षिण कोरियाई एथलीट के चेहरे पर आज़ादी से वार करने का मौका मिल गया।

दूसरे राउंड के 2:51 मिनट पर रेफरी मुहम्मद सुलेमान को ये बाउट रोकनी पड़ी, जिससे एम ने अपने ONE Championship करियर में एक और शानदार जीत हासिल की।

MMA fighters Sovannahry Em and Choi Jeong Yun compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सेरिली Vs. वागाबोव

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34