ONE: FISTS OF FURY को हेडलाइन करेंगे एनाहाचि, पेट्रोसियन और रोडटंग

Kickboxers Giorgio Petrosyan, Ilias Ennahachi, and Rodtang Jitmuangnon will headline ONE: FISTS OF FURY on 26 February

साल 2021 की UNBREAKABLE सीरीज के धमाकेदार इवेंट्स के साथ शुरुआत के बाद ONE Championship अगले इवेंट्स को और भी दिलचस्प बनाने की तैयारी में है।

शुक्रवार, 26 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले लाइव शो ONE: FISTS OF FURY का आयोजन होगा और इसे एक बड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेगा।

Ilias Ennahachi defeats Wang Wenfeng at ONE AGE OF DRAGONS in Beijing

अगस्त 2018 में पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी को नॉकआउट करने के बाद से ही इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने हुए हैं।

डच-मोरक्कन एथलीट का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 36-3 का है और शो के मेन इवेंट में उन्हें #2 रैंक के कंटेंडर “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

थाई स्टार ने ग्लोबल स्टेज पर लगातार 4 जीत दर्ज कर चैंपियनशिप मैच प्राप्त किया है, जिनमें उनकी #5 रैंक के कंटेंडर “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन और फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद के खिलाफ जीत भी शामिल है।

एनाहाचि को हराकर सुपरलैक अपने करियर की 127वीं जीत दर्ज कर लेंगे और ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप भी प्राप्त कर लेंगे।

Italian-Armenian kickboxer Giorgio Petrosyan knocks out Jo Nattawut

दूसरी ओर, को-मेन इवेंट में जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन की लंबे समय बाद वापसी देखने को मिलेगी।

पेट्रोसियन का रिकॉर्ड 103-2-2 (2 नो कॉन्टेस्ट) का है और उन्हें मौजूदा समय के सबसे महान स्ट्राइकिंग एथलीट्स में से एक माना जाता है। 2019 में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन बनकर उन्होंने खुद को एक महान एथलीट साबित भी किया।

लेकिन पेट्रोसियन द्वारा टूर्नामेंट जीतकर सिल्वर बेल्ट अपने नाम करने से लेकर अब तक ONE Super Series फेदरवेट डिविजन से कई नए एथलीट्स जुड़े हैं, जिनमें से डेविट कीरिया भी एक हैं।

कीरिया किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, जो अपने करियर में एंडी रिस्टी, मुर्थेल ग्रोइनहार्ट और कैम सिटसोंगपीनोंग जैसे टॉप एथलीट्स को मात दे चुके हैं।

जॉर्जियन एथलीट अपने करियर की 36वीं जीत दर्ज करने से ज्यादा पेट्रोसियन से अपना हिसाब बराबर करने को बेताब हैं, जिन्होंने उन्हें नवंबर 2012 में हराया था। कीरिया इस मैच में जीत दर्ज कर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के टॉप पर पहुंच सकते हैं।

Muay Thai fighters Rodtang Jitmuangnon battles Petchdam Petchyindee Academy in a trilogy

उनके अलावा शो में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू कर रहे होंगे।

बुधवार, 7 अप्रैल को “ONE on TNT I” में उन्हें ब्रिटिश सुपरस्टार जेकब स्मिथ की चुनौती से भी पार पाना होगा।

ONE: FISTS OF FURY में 16 वर्षीय सनसनी विक्टोरिया ली भी अपना मिक्स्ड डेब्यू कर रही होंगी।

स्टार्स से भरे इस लाइव इवेंट के आयोजन में सिंगापुर सरकार की काफी बड़ी भूमिका है, जो ONE Championship के साथ मिलकर देश में लाइव इंटरनेशनल इवेंट का आयोजन करवा रही है।

जो फैंस शो को लाइव देखना चाहते हैं, वो Ticketmaster.sg से टिकट की खरीद कर सकते हैं। टिकट की खरीद के साथ ONE चीनी न्यू ईयर बंड भी तोहफे के रूप में दिया जाएगा।

शो के पूरे बाउट कार्ड को आप यहां देख सकते हैं।

ONE Championship signee Victoria Lee

ONE: FISTS OF FURY का पूरा बाउट कार्ड

  • (c) इलियास एनाहाचि vs. सुपरलैक कियातमू9 (ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • जियोर्जियो पेट्रोसियन vs. डेविट कीरिया (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. अलेहांद्रो रिवास (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • हिरोकी अकिमोटो vs. झांग चेंगलोंग (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • वंडरगर्ल फेयरटेक्स vs. जैकी बुंटान (ONE Super Series मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • विक्टोरिया ली vs. सुनीसा श्रीसेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE III के स्टार्स की स्टॉपेज से आई 5 सबसे शानदार जीत

किकबॉक्सिंग में और

Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145