डेविट कीरिया सितारों से सजी ONE Super Series का हिस्सा बने

Davit Kiria Signs For ONE Super Series

ONE Super Series के रोस्टर में जॉर्जियन सुपरस्टार्स डेविट कीरिया भी जुड़ गए हैं।

इस बेहतरीन किकबॉक्सर ने ONE Championship की स्ट्राइकिंग ब्रांच के फेदरवेट डिविजन में कई सारी बाउट्स के लिए डील साइन की है।

इस 32 वर्षीय स्टार का 35-14 का रिकॉर्ड शानदार रहा है और उन्होंने अपने खाते में कई सारे टाइटल्स जोड़े हैं जिसमें Kunlun Fight World Max Tournament चैंपियनशिप, और KFWC Savate वर्ल्ड चैंपियनशिप शामिल हैं।

अपने 14 साल के प्रोफेशनल करियर में उन्होंने इस खेल के कई बड़े नामों का सामना किया है और उन्हें एंडी रिस्टी, मुर्थेल ग्रोनहार्ट और केम सिटसोंगपीनोंग जैसे बड़े एथलीट्स के खिलाफ जीत मिली है।



कीरिया के अनोखे स्टाइल में पंचिंग के साथ जबरदस्त किक्स शामिल हैं और उनका शामिल होना फेदरवेट डिविजन को मजबूत करेगा।

ये एथलीट जल्द ही प्रोमोशन को जॉइन करेंगे और अपने पूर्व प्रतिद्वंदी “द किलर किड” सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग, टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान और सुपरबोन के साथ प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर खाली ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को हासिल करने का प्रयास करेंगे।

हालांकि, उन्हें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन, “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स, पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी और काफी सारे अन्य विश्व स्तरीय प्रतिद्वंदियों का सामना करना होगा।

ग्लोबल स्टेज पर कीरिया के पहले मुकाबले को लेकर कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है लेकिन वो जल्द ही बड़ा प्रभाव छोड़कर अन्य स्टार्स से अलग बनना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE Championship ने पहली ऑफिशियल एथलीट रैंकिंग्स जारी की

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova