कीरिया के खिलाफ नॉकआउट जीत के बावजूद तवनचाई मानते हैं कि उन्हें अभी बहुत सुधार करना है

Tawanchai PK Saenchai Davit Kiria ONE Fight Night 13 74

तवनचाई पीके साइन्चाई ने ONE Championship में अपने किकबॉक्सिंग डेब्यू में जीत दर्ज कर दिखा दिया है कि वो टॉप फेदरवेट किकबॉक्सर्स को टक्कर देने के लिए तैयार हैं।

बीते शनिवार, 5 अगस्त को हुए ONE Fight Night 13 में मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का सामना डेविट कीरिया के रूप में एक टॉप लेवल फाइटर से हुआ। उन्होंने जॉर्जियाई स्ट्राइकर को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया था।

बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए मैच में तवनचाई ने कीरिया को किक्स के जरिए खूब क्षति पहुंचाई और अंत में दाएं हाथ पर खतरनाक किक लगाते हुए उन्हें हार मानने पर मजबूर किया।

इस फिनिश के साथ तवनचाई ने अपने किकबॉक्सिंग डेब्यू को सफल बनाया है। वो 2021 में सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग के खिलाफ हार के बाद लगातार 5 मैच जीत चुके हैं और उनका अभी रुकने का कोई मन नहीं है।

उन्होंने onefc.com से कहा:

“सिटीचाई के खिलाफ हार मेरे लिए निराशाजनक रही। इसलिए मैंने लक्ष्य बनाया कि मैं किसी के खिलाफ हार नहीं मानूंगा।”

तवनचाई की खतरनाक किक्स बहुत प्रभावशाली साबित हो रही थीं।

मैच के बाद कीरिया ने बताया कि उनके हाथ को तवनचाई की स्ट्राइक्स से काफी क्षति पहुंची है। PK Saenchai टीम के प्रतिनिधि ने स्वीकार किया कि उस समय उन्हें कुछ महसूस नहीं हो रहा था और उनका पूरा ध्यान गेम प्लान पर टिके रहकर अपने विरोधी के दमदार पंचों से बचना था।

24 वर्षीय स्टार ने कहा:

“मैं आखिरी किक लगाने के समय कुछ महसूस नहीं कर पा रहा था क्योंकि मेरा पूरा ध्यान उन्हें अपने करीब आने से रोकने पर था। इसलिए मैंने पहले राउंड से ही किक्स लगानी जारी रखी थीं।”

इस धमाकेदार प्रदर्शन और कीरिया के हाथ की हालत ने कॉम्बैट खेल फैंस का खूब मनोरंजन किया, लेकिन थाई एथलीट बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहते।

वो दूसरे खेल में वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं, लेकिन जानते हैं कि किकबॉक्सिंग के खेल के टॉप पर पहुंचने के लिए उन्हें खुद में काफी सुधार की जरूरत है।

तवनचाई ने कहा:

“मैं जानता हूं कि मैं अभी खुद को दुनिया का बेस्ट एथलीट नहीं कह सकता। ये बातें फैंस पर निर्भर करती हैं कि वो मेरे बारे में क्या सोचते हैं।

“मुझे लगता है कि मैं अभी खासतौर पर किकबॉक्सिंग में काफी सुधार कर सकता हूं। मैं नहीं मानता कि मैं किकबॉक्सिंग में टॉप लेवल पर हूं इसलिए अभी काफी सुधार की जरूरत है।”

सुपरबोन के खिलाफ टाइटल डिफेंस और अलाज़ोव के साथ संभावित मैच को लेकर उत्साहित हैं तवनचाई

तवनचाई पीके साइन्चाई ने बीते शनिवार बड़ी जीत हासिल की है, लेकिन उसके बाद उनके पास आराम के लिए ज्यादा समय नहीं होगा क्योंकि उनका अगला मैच पहले ही तय हो चुका है।

वो 7 अक्टूबर को होने वाले ONE Fight Night 15 में सुपरबोन सिंघा माविन के खिलाफ अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे। सुपरबोन ने पिछले मैच में टायफुन ओज़्कान को नॉकआउट किया था इसलिए तवनचाई अगली चुनौती को लेकर सावधान हो गए हैं।

तवनचाई ने कहा:

“उनकी ओज़्कान के खिलाफ टाइमिंग शानदार रही। वो सही समय पर स्ट्राइक्स लगा रहे थे, इसी वजह से उनके मूव्स सफल रहे।

“मेरे ख्याल से मेरा उनके साथ मैच धमाकेदार रहेगा। मैं मानता हूं कि स्किल सेट के मामले में हम लगभग एक समान हैं इसलिए मेरी नजर में हमारा मुकाबला मनोरंजक रहेगा।”

कुछ फैंस ये भी सोच रहे हैं कि तवनचाई बहुत जल्द ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन चिंगिज़ अलाज़ोव को चैलेंज कर सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी बेल्ट को डिफेंड किया था।

अलाज़ोव टॉप फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर्स को हराने के बाद अपने भविष्य को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी हुई तो तवनचाई उनका सामना जरूर करना चाहेंगे।

थाई एथलीट को अभी टॉप पर पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना है, लेकिन अवसर मिला तो वो “चिंगा” का सामना जरूर करना चाहेंगे।

तवनचाई ने कहा:

“मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता कि मुझे अलाज़ोव के साथ मैच मिलेगा या नहीं क्योंकि ये ONE Championship पर निर्भर करता है कि वो मुझे किसके खिलाफ फाइट देते हैं। मगर किकबॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट जीतना मेरा सपना है।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)